कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसा ,जांच टीम गठित, जांच जारी।
शहाबुददीन अहमद रिपोर्टर बेतिया।
कोचिंग संस्थानों के व्यवस्थापक को एवं संचालकोंं के द्वारा बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है ,इसको लगाम देने के लिए जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, इस संदर्भ में संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने अनुमंडलीय अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करा रही है, इस टीम को अधिनियम के अधीन प्राधिकार को व्यवहार न्यायालय की शक्ति प्रदान होगी, जो मानक पर खरा नहीं उतरने वाले कोचिंग संस्थानों से न्यूनतम 25000 से लेकर अधिकतम ₹100000 तक का जुर्माना राशि वसूल किया जाएगा, इसको लेकर शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव आरके महाजन ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई का निर्देश दिया ह।प्रमुख सचिव के पत्र के आलोक में डीएम डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे ने जिला के ग्रामीण व शहरी इलाके में संचालित होने वाले निबंधित व बिना निबंधित कोचिंग संस्थानों का डाटाबेस तैयार करने का निर्देश दिया है ताकि ऐसे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके, कोचिंग संस्थानों के निबंधन को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति निबंधन के साथ-साथ नवीकरण का कार्य भी करेगी ,इसका अनुपालन एक माह के अंदर लागू होगा ।ग्रामीण व शहरी इलाकों में संचालित होने वाले लाइसेंसी व गैर लाइसेंसी कोचिंग संस्थानों का अलग-अलग डेटाबेस तैयार होगा, जिसमें निबंधन प्राप्त कोचिंग संस्थानों में मानक के अनुरूप , सुविधाओं में बैठने की सुविधा, हवादार रूम, बिजली की व्यवस्था, शौचालय, फायर सेफ्टी, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, सड़क ,बच्चों के लिए साइकिल स्टैंड आदि होना आवश्यक होगा जबकि गैर लाइसेंसी कोचिंग संस्थानों का डेटाबेस बनाकर उन्हें बंद किया जाएगा, निबंधन के बाद ही उन्हें कोचिंग संस्थान के संचालन का निर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा ।

Comments
Post a Comment