उन्नयन स्मार्ट क्लास से शिक्षा की बदलेगी तस्वीर ।

--- राजकिय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगल पुर कला व उत्क्रमित उच्च विधालय मंगल पुर गुदरीया मे विधायक ने फीता काट कर किया उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन।

नौतन।। प्रखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगल पुर कला व उत्क्रमित उच्च विधालय मंगल पुर गुदरीया मे गुरूवार को सरकार के उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास का उद्धाटन किया गया । स्मार्ट क्लास का उद्धाटन स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद साह ने फीता काट कर किया है । इस दौरान विधायक ने बताया कि सरकार के इस उन्नयन योजना से गरीब बच्चो को बेहतर शिक्षा प्राप्त होगी । स्मार्ट क्लास से शिक्षा की तस्वीर बदल जाएगी। कठिन प्रश्न भी बच्चे आसानी से समझ जाएंगे है। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि स्मार्ट क्लास से बच्चो मे शिक्षा के प्रति रुचि जागृति होगी ।पहले गरीबी के कारण बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाते थे । लेकिन अब सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना से शिक्षा के क्षेत्र मे चौमूखी विकास होगा । संचालन प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व विरेंद्र सिंह ने किया । मौके पर मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह जिला महामंत्री रूपक लाल श्रीवास्तव, उमेश पांडेय, अशोक सिंह, भरत ठाकुर , सिकन्दर पासवान नीतू देवी, अमरेन्द्र कुमार सिंह दिलीप कुमार, प्रियंका राय, इंदु देवी, विधालय शिक्षा समिति के दिनेश पाण्डेय सेवा निवृत्त शिक्षक नागेन्द्र साह आदि मौजूद रहे ।।


 सचिव उमाकांत सिंह मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह छोटे लाल कुशवाहा अफताब अहमद नागेन्द्र राउत संतोष कुमार अर्शी आजम दिनेश कुमार सतीश मिश्रा शारदा कुमारी तौफीकुरहमान आदि उपस्थित रहे ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर