छात्र-छात्राओं को  सांसद व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दिलाई शपत 

  पश्चिम चंपारण / अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ 

बेतिया। भारतीय जनता पार्टी बेतिया संगठन द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्थानीय सरस्वती शिशु बालिका विद्यालय एवं राज्य संपोषित कन्या उच्च विद्यालय देवरी में एक बार प्रयोग में आने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने और जल के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह लोकसभा मुख्य सचेतक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेनू देवी उपस्थित थे। सांसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वहां के उपस्थित छात्राओं को पर्यावरण की रक्षा हेतु एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग और जल संरक्षण के बारे में विस्तार से बताया और छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाया है कि हम प्रतिज्ञा करते हैं कि एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे एवं जीवनदायिनी जल की हर बूंद की रक्षा करेंगे। उक्त मौके पर गंगा प्रसाद पांडे, जितेंद्र, रूपक श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश सहाय उर्फ गांधी बाबा आनंद सिंह, पन्नालाल साह, रवि सिंह, चंद्रशेखर राव, रिकी गुप्ता, मनु बाबू कुशवाहा, राहुल चतुर्वेदी, केशव राज, नीरज तिवारी, राजेश सोनी, आशीष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव आदि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर