स्कापियो व आपची के टक्कर में एक की मौत,एक की हालत नाजुक 


संवाददाता--मो०शमशाद आलम
करगहर--सासाराम चौसा पथ पर इटवाडिह के समीप सोमवार के बाईक और स्कापियो के आमने सामने के टक्कर में करगहर थाना क्षेत्र के सिरिसियाँ निवासी अजीत कुमार सिंह पिता जगनारायण सिंह के सड़क हादसे में मौत हो गई और साथ में बाईक सवार सिरिसियाँ निवासी लक्की सिंह पिता उपेंद्र नारायण सिंह बुरी तरह घायल हो गये।दोनों घायलों को ग्रामीणों की सहायता से पीएचसी करगहर ला गया ।जहाँ के डाक्टरों ने अजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया वही साथी लक्की सिंह को नाजुक हालत देखकर बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। वहीं मौका  पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अजीत सिंह और लक्की सिंह कोचस से अपने गांव सिरिसियाँ आपची बाईक से आ रहे थे कि यह सड़क दुर्घटना घट गई।और स्कापियो चालक अपनी स्कापियो लेकर फरार हो गया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर