मार्गदर्शन क्लाशेज़ का उद्घाटन 

चौक पर ब्रहस्थान के नजदीक  मार्गदर्शन क्लाशेज़ का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक सदाकांत शुक्ल, विशिष्ठ अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गौतम राव व सम्मानित अतिथि परमार्थ संस्थान के संस्थापक दिनेश मुखिया, शिक्षक संजय पुरी व समाजसेवी दिनेश नागवंशी थे। इस अवसर पर बोलते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि नगर व क्षेत्र के प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए  संस्थान की स्थापना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। संस्थान द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं यथा - रेलवे, एस एस सी, बैंकिंग, बीपीएससी, बिहार पुलिस ,दारोगा, टीइटी, सीटीईटी आदि की तैयारी अनुभवी व योग्य शिक्षकों द्वारा करायी जाएगी। इस अवसर पर शिक्षक नीरज वर्मा, विकास मिश्रा, सरफराज अहमद एवं समाजसेवी जनक साह,विकास श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा,जयनारायण पाठक आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर