टीएसएस मूल की बैठक संपन्न 

करगहर के शिव मंदिर प्रांगण में करगहर प्रखंड के टेट शिक्षक संघ टीएसएस मूल की बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता करगहर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी एवं संचालन प्रखंड सचिव भानु प्रताप सिंह ने की। इसमें निम्नलिखित तथ्यों पर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जो निम्नलिखित है:
1) नवप्रशिक्षित शिक्षकों का पे फिक्सेशन भ्रष्टाचार मुक्त करवाना। जिसके अंतर्गत टीएसएस मूल के सभी सक्रिय पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों को सोमवार से इस कार्य मे लग जाना है।
2) पारा 78 पर विस्तारपूर्वक चर्चा जिसके आलोक में अभी हाल ही में हाईकोर्ट में टीएसएस मूल द्वारा केस फाइल हुई है।
3) सदस्यता अभियान को जोर-शोर से शुरू करना।
4)  संपूर्ण बिहार में केवल एक और केवल एक टेट संघ के निर्माण पर चर्चा जिसके अंदर सारे बिहार के टेट शिक्षक भविष्य में एक होकर आंदोलन को मूर्त रूप देने का प्रयास करेंगे। इसके लिए टीएसएस मूल को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा।
 इस बैठक में शामिल होनेवाले शिक्षकों का विवरण निम्नवत हैं:
 धर्मेंद्र कुमार सिंह, मोहम्मद अखलाक अहमद, सत्येंद्र सिंह, छविनाथ साह, शशिकांत राय, नरेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, प्रभास कुमार गुप्ता, रमेश साह, रविंद्र सिंह, सेराज अंसारी, प्रवीन कुमार, उमेश पासवान, परशुराम कुमार, धनंजय कुमार, राकेश कुमार, मेराज अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, मोहम्मद सरफराज आलम एवं अन्य सम्मानित शिक्षकगण।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर