हरी झंडी दिखाकर छिड़काव टीम को किया रवाना ।
---- कालाजार उन्मूलन मे सबका सहयोग जरूरी। 
---- सरकार प्रयासरत । साफ-सफाई पर दे विशेष ध्यान ।

नौतन ।। कालाजार से बचाव के लिए सरकार के दिशा निर्देश पर मंगलवार को नौतन पीएचसी से पांच छिड़काव टीम को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी डा दिवाकर प्रसाद व पीएचसी प्रभारी शंकर रजक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है । इस दौरान डा प्रसाद ने बताया कि कालाजार से बचाव के लिए एस पी का छिड़काव हर एक घर मे अति आवश्यक है । इस अभियान मे सबका सहयोग जरूरी है । कालाजार कोई लाइलाज बिमारी नही है । समय पर समुचित इलाज से यह बिमारी पूर्णतः ठीक हो सकती है । साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखे । वही प्रभारी डा रजक ने बताया कि कालाजार बिमारी का जांच एवं उपचार सभी सरकारी अस्पतालो मे मुफ्त किया जाता है । अब एक सुई के द्वारा भी कालाजार का इलाज संभव है ।उन्होंने ने यह भी बताया कि अभियान के द्वारा नये टीवी के मरीजो की खोज हो रही है । आशा प्रत्येक घर जाकर ऐसे मरीजो की पहचान मे जुट गयी है । बताया अगर खासी पंद्रह दिन से अधिक दावा खाने के बाद भी नही ठीक होता है तो खखार का जांच अनिवार्य है । छिड़काव टीम मे जयशंकर प्रसाद यादव, अभिनास कुमार, यादोलाल यादव, श्यामसुंदर राम, मणिभूषण ,अभिषेक कुमार, हरिन्द्र राम, इन्दल हजरा, राजेश यादव, राकेश दुबे, जयलाल राम आदि शामिल रहे। छिड़काव मंगल पुर, तेलूआ, गहिरी, बरदाहा, विशुनपुरा और नौतन दुबे मे किया जाएगा ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर