अपहृत महिला बरामद, अपहरणकर्ता चढ़ा पुलिस के हत्थे   भेजा गया जेल 

नरकटियागंज शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान गाँव के अपहृत महिला को बरामद कर लिया है, साथ ही अपहरण में शामिल अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीँ अपहरणकर्ता की पहचान जयमंगलापुर निवासी अभिजीत राज वर्मा के रूप में हुई है. अभिजीत राज वर्मा जिसपर गाँव में पिस्टल लहराते हुए वायरल विडियो हुआ था, जिसको लेकर एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है, जिसका काण्ड संख्या-175/19 है. इस काण्ड के बाद आरोपित पिछले कुछ महीनों से भागता फिर रहा था. वहीँ इस मामले में थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा ने बताया कि विगत चार दिनों पहले गाँव की अपहृत महिला के पति ने थाने में आवेदन देकर अपने पत्नि के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. दिए आवेदन में बताया था कि शहर के एक ब्यूटी पार्लर शॉप से गाँव जाने के क्रम में मेरी पत्नि को ताजबरन अगवा कर लिया गया. वहीँ दर्ज प्राथमिकी में जयमंगलापुर गाँव के अभिजीत राज वर्मा को आरोपित बनाया था. मामले में काण्ड के अनुसंधानक ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपित अभिजीत वर्मा को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उक्त अपहृत महिला को भी बरामद कर फर्दब्यान के लिए बेतिया भेज दिया गया है. वहीँ काण्ड के आरोपित को गिरफ्तार कर बेतिया जेल भेज दिया गया है. इधर आरोपित द्रारा उक्त महिला को गाडी से लखनऊ ले जाया गया था, वहीँ वहाँ से लौटने के क्रम में उक्त आरोपित की गिरफ़्तारी हुई. काण्ड के आरोपित का कहना है कि महिला उसकी मर्जी से उसके साथ गई थी, लेकिन उक्त महिला द्रारा बताया गया कि मुझे जबरदस्ती अगवा कर ले जाया गया था. 

 शराब के नशे में धुत दो पियक्कड़ गिरफ़्तार, जेल  

नरकटियागंज  शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ी चौक से शराब के नशे में धुत बिट्टू कुमार पिता ध्रुव सहनी नंदपुर नवका टोला एवं जाकिर हुसैन पिता अतुवल्लाह देवान खोड़ी चौक निवासी को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि उक्त लोग नशे की हालत में जा रहे, राहगीरों से गाली गलौज तथा मारपीट कर रहे थे. जिसकी सूचना पर शिकारपुर पुलिस को मिली. शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों को नशे की हालत में गिरफ्तार कर बिहार मध् निषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर बेतिया जेल भेज दिया गया है।

गुम हुए बच्चों की खोज में जुटी शिकारपुर पुलिस 

नरकटियागंज शिकारपूर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 9 से नमन कुमार उर्फ (टूटू) 14 वर्ष पिता दीपक पटेल एवं उमंग कुमार उर्फ (आर्यन)  पिता आशीष प्रसाद, रविवार के दिन दोपहर के समय लापता होने को लेकर थाने में आवेदन दिया था। इस बाबत उमंग के पिता एवं नमन की माँ शालनी देवी द्रारा शिकारपुर थाने में आवेदन दिया गया। शालनी देवी एवं आशीष प्रसाद  ने बताया कि गुम होने पर  मैं अपने लड़के को काफी खोजबीन की, यहाँ तक की जहाँ जहाँ सम्बन्धी है, वहाँ पर भी दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया गया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका, वहीँ सूत्रों से ज्ञात हुआ हैं कि दोनों बच्चे दिल्ली चले गए है, लेकिन इसकी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। बहरहाल शिकारपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

आग लगने से घर समेत मवेशी जले

नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत उपाध्याय टोला केहूनिया और वाणी वार्ड नंबर 15 के निवासी नूर हसन मियां के घर में रात्रि करीब सोमवार के 3:10 बजे अचानक आग लग जाने से उसके दो भैंस और एक बकरी और समेत 45000 रुपया नकदजल गया. वहीँ ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चूका था. वहीँ समाचार प्रेषण प्रशासन की कोई मदद पीड़ितों तक नहीं पहुँची थी.   

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर