जेल से छूटे समाजसेवी लालबाबू का हुआ स्वागत 


 करगहर (रोहतास) दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक लड़ाई लड़ने वाले समाजसेवी लालबाबू कुमार को आज सिविल कोर्ट के द्वारा बेल पर छोड़ दिया गया है। समाजसेवी ने लगभग 1 साल पहले एक 6 वर्षीय नन्हीं दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर आंदोलन करते हुए धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सरकार के द्वारा पोस्को एक्ट कानून लागू किया गया था। यह धरना करगहर बाजार में सासाराम चौसा पथ पर दो दिनों तक चला था। जिसमें दर्जनों नामजद एवं सैकड़ों अज्ञात लोगों पर पुलिस के द्वारा विधि व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। फिलहाल समाजसेवी की बेल पर छुटने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही दर्जनों युवाओं के द्वारा गर्मजोशी के साथ अभिनन्दन किया गया। समाजसेवी ने जेल से निकलते कहा कि समाज सेवा करना मेरा कर्तव्य है और मैं इस समाज सेवा की लड़ाई में चाहे कितना हूं बार जेल जाऊं। लेकिन किसी मजलूम, बेसहारा और असहाय पर कभी भी अत्याचार होते नहीं देख सकता हूं। और आगे भी किसी बेसहारा असहाय पर अगर अन्याय होगी तो लड़ाई लडूगां। मौके पर धनन्जय पांडेय,मनीष चौबे, सोनु शर्मा, पुष्पेन्द्र तिवारी, नागेश्वर गुप्ता, नरेंद्र तिवारी, जय हिंद सिंह, रितेश मिश्रा,धीरज गुप्ता, मनोज राम,अजय तिवारी, देवबंश राम, हनु मिश्रा, बाबा तिवारी, प्रविण सिंह,राजेश गुप्ता, प्रमोद चौरसिया, दयाशंकर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर