बालिका गृह मुज्जफ्फरपुर कांड की पीड़ित लड़की का अपहरण कर गैंग रेप
बालिका गृह मुज्जफ्फरपुर कांड की पीड़ित लड़की का अपहरण कर गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है ।घटना नगर थाना क्षेत्र की है ।जिसके बाद लड़की को ईलाज के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है ।लड़की ने दो सगे भाई समेत चार लोगो पर अगवा कर पहले तो चलती गाड़ी में उसके बाद उसे नगर थाना क्षेत्र के संतघाट नहर के पास ले जाकर गैंग रेप करने का आरोप लगाया है ।लड़की की शिकायत पर पुलिस ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है ।वहीं आज लड़की का मेडिकल टेस्ट भी कराया जायेगा ।घटना के बारे में पीड़ित लड़की ने बताया की वह शुक्रवार की रात नगर के कोतवाली चौक स्थित अपनी भाभी के घर जा रही थी तभी एक गाड़ी पर सवार होकर चार लोग आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और सभी ने अपना मुंह ढ़का हुआ था ।हालाकी गाड़ी में दो लोगो के चेहरे से नकाब उतर गया जिससे उसने दोनो को पहचान लिया ।इस दौरान गाड़ी में भी उसके साथ रेप किया गया और उसके बाद संतघाट नहर के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया ।इस दौरान आरोपियो ने उसे किसी से शिकायत ना करने की चेतावनी भी लेकिन वह पुलिस के पास शिकायत करने कल पहुंची जंहा उसकी शिकायत पर केस दर्ज किया गया है ।इधर लड़की ने बताया की मां पिता के द्वारा पिटाई करने के बाद वह मुज्जफ्फरपुर भाग गई थी जंहा बालिका गृह कांड के उदभेदन के दो दिन पहले वह बालिका गृह पहुंची थी जंहा से उसे मोकामा बालिका गृह भेज दिया गया था ।जिसके बाद उसे लेकर परिजन बेतिया चले आए थे इसको लेकर उसे सरकार द्वारा 7 लाख रूपये का मुआवजा भी मिला है ।लड़की ने बताया की वह बैरिया के बलुआ रमपुरवा की रहने वाली है और बेतिया के इंदिरा चौक पर वह अपने परिवार के साथ रहती है ।बहरहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है और लड़की के बयान व मेडिकल टेस्ट करा पुरे मामले की तहकीकात में जुट गई है ।

Comments
Post a Comment