बेतिया में रमना की भूमि पर बनेगा गांधी स्मृति नगर भवन। राशि स्वीकृत।
शहाबुददीन अहमद रिपोर्टर बेतिया।
बेतिया शहर के बड़ा रमना मैदान में गांधी स्मृति नगर भवन बनाने की स्वीकृति मिल गई है इस से संबंधित भूमि एवं राशि की स्वीकृति भी हो गई है, इस संबंध में संवाददाता को जानकारी मिली है कि शहर के बडा रमना के मैदान की भूमि पर दो हजार क्षमता वाले गांधी स्मृति नगर भवन( ऑडिटोरियम )के निर्माण के लिए 5 एकड़ 16 डिसमिल जमीन ,कला संस्कृति युवा विभाग को मुफ्त में हसतनाअंतरण की स्वीकृति दी गई है। इस ऑडिटोरियम के बन जाने से चंपारण वासियों के लिए एक बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है इसके अंतर्गत जिले में होने वाले सभी प्रकार के खेलों की आयोजन हो सकेगा और युवा अपने कला की प्रदर्शनी इस ऑडिटोरियम में करने पर विवश होंगे। इसके अलावा इस ऑडिटोरियम में समाज के विभिन्न सबको के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में सहायता मिलेगी इसके अलावा सरकारी कार्यक्रमों के आयोजन करने में भी कोई कठिनाई नहीं होगी इस ऑडिटोरियम के बन जाने पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अन्य मंडलों में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा इसमें तैयार हो सकती है, इस ऑडिटोरियम के बनने में जिला वासियों का बहुत दिनों से इस संबंध में विभागों को लिखा पढ़ी की जा चुकी है।

Comments
Post a Comment