सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों के संचालित सभी खाता के निकासी पर रोक,डी एम ने लगाई रोक
गौनाहा
डीएम डॉ. नीलेश रामचन्द्र देवरे ने अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र भेजकर वार्ड क्रियान्वयन एवम प्रबंधन समिति के नाम से संचालित सभी खाता से निकासी पर रोक लगाने का आदेश दिया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवम मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण निश्चय योजना के क्रियान्वयन हेतु प्रखण्ड के सभी ग्राम पंचायतों के सभी वार्डो में वार्ड क्रियान्वयन एवम प्रबंधन के नाम से खाता का संधारण किया गया है। उक्त खाता का संधारण वार्ड अध्यक्ष एवम सचिव के माध्यम से किया जाता है। अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देश देते हुए डीएम का कहना है कि सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दे कि वार्ड क्रियान्वयन एवम प्रबंधन समिति के नाम से संचालित सभी खाता से निकासी पर अगले निर्देश निर्गत होने तक रोक लगा दे।

Comments
Post a Comment