अठारह सूत्री मांगों को लेकर नप सफाई कर्मियों ने किया   धरना प्रदर्शन 

नरकटियागंज नप के मुख्य द्रार पर नगर परिषद बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्रारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी नरकटियागंज को दिए माँग पत्र में कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग की प्रथा समाप्त करने को लेकर धरना दिया. संविदा दैनिक वेतन एवं कमीशन पर कार्य करने वाले को नियमित किया जाए. सरकार का पत्रांक 2503 दिनांक 03.05.2018 एवं पत्रांक 3453 को निरस्त किया जाए. सातवां वेतन पूर्ण निरीक्षण स्थानीय निकायों पर समान रूप से लागू किया जाए, संविदा दैनिक एवं कमीशन पर कार्यरत का न्यूनतम मजदूरी 18000 उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के साथ जोड़ा जाए. वर्षों से कार्यरत संविदा एवं दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मियों को ईपीएफ एमएसटी लागू किया जाए. वेतन विसंगति को दूर किया जाए तथा सम्मान पद के लिए समान वेतन दिया जाए. पांचवा एवं सप्तम वेतन पुनरीक्षण का बकाया अंदर वेतन का भुगतान किया जाए, 74वां संविधान संशोधन के अनुसार निकाय सशक्त स्थाई समिति एवं बोर्ड के निर्माण तथा बजट के प्रावधान के आलोक में दिए लाभ को लागू किया जाए, जिसके लिए स्वीकृति प्रदान की जाए और चतुर्थ वर्गीय के पदों को बरकरार रखते हुए आबादी के अनुसार अतिरिक्त चतुर्थ वर्गीय पदों का सृजन किया जाए. अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए आदेश निर्गत किया जाए, इन लोगों ने नगर परिषद के कैंपस में नारेबाजी करते हुए माँग की, जिसमें मनोज कुमार अध्यक्ष, परशुराम, राहुल, केशव राव, उपाध्यक्ष विनोद मालिक सचिव हरिशंकर कुमार शासन उप सचिव कन्हैया राम कोषाध्यक्ष राजेश मलिक संगठन मंत्री एवं कार्यकारिणी के सदस्य नगीना राउत, संतोष राउत, उषा देवी, शीला देवी, पूनम देवी, राजन राम, नंदलाल, राहुल, इत्यादि शामिल रहें.

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर