करगहर थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक
संवाददाता--मो०शमशाद आलम
करगहर--: मुहर्रम पर्व के लेकर मंगलवार को करगहर थाना के सभागार में मुहर्रम पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराए जाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने की। बैठक में दोनों समुदाय के दर्जनों लोगों ने भाग लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारगी, शांति व सौहार्द बनाए रखें। मिलजुलकर पर्व का लुत्फ उठाएं। उन्होने दोनो समुदायों से उपद्रवियों पर नजर रखने व कहीं भी अप्रिय घटना की आशंका होने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना देने की अपील की।वहीं उन्होंने ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न गांव में मुहर्रम त्यौहार के दौरान ताजिया रखा जा रहा है जिसके लाइसेंस हेतु मेरे पास आवेदन प्राप्त हो चुके है ,उनकी जाँच पड़ताल कर लाईसेंसों को जारी किया जाएगा। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मो०असलम ने शांति समिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अफवाहों से लोगों को बचना चाहिए अफवाहों की अच्छी तरह से जाँच पड़ताल परख होनी चाहिए अगर कहीं कोई थोड़ी मोड़ी गडबडी हो रही है तो समाज का कर्त्तव्य बनता है कि उसे भुला दें आपस में बैठकर उस समस्या का निदान करें। बैठक मौजूद अंचलाधिकारी सुजेश्वर सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान सामाजिक समभाव को बनाए रखें, ताकि किसी समुदाय विशेष की भावना आहत न हो। उन्होने कहा कि समाज मे शांति कायम कराना सामाजिक जिम्मेदारी होती है। आप एक जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाएं।बैठक के दौरान करगहर ,समेरी,रूपैठा,शिवपुर,धनेज ,माति ,भलुआरी, त्रिलोकपुर ,इसलामपुर , कौवाखोच सहित आदि गांवों के खलीफा तथा काफी संख्या में लोग आए हुए थे,लोगों ने बैठक के दौरान अपनी अपनी समस्या को रखा जिस पर थानाध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी ने फौरी तौर पर अमल करने का आश्वासन दिया।बैठक में प्रखंड प्रमुख तेजप्रताप सिंह, जिला पार्षद शकील अहमद,मुखिया प्रतिनिधि मुस्ताक अहमद,एस आई प्रमोद सिंह, व राज कुमार,मुखिया प्रतिनिधि अनिल राय,पंचायत समिति प्रतिनिधि बिरेन्द्र लाल,पूर्व प्रत्याशी महेन्द्र प्रसाद गुप्ता ,मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, करगहर खलीफा सनौवर राईन,इसलामपुर खलीफा बदरूद्दीन सुलेमानी, व शहाबु आलम,माती खलीफा शमसुद्दीन अंसारी, कौवाखोच खलीफा जलालुद्दीन अंसारी,खलीफा क्यामुद्दीन अली,रूपैठा खलीफा खाँ जी,घनेज खलीफ सरदार शाह,पर सदर नौशाद आलम,राजनीकांत पांडेय पत्रकार, रवि वर्मा, पत्रकार, अजय कुमार पत्रकार सहित दर्जनों प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment