डीजीपी गुप्तेशवर पाण्डेय ने रामनगर थाने का किया औचक निरीक्षण
बिहार के पुलिस महकमे के सबसे बड़े पदाधिकारी पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय औचक निरीक्षण के क्रम में रामनगर थाना पहुँच गए । उनके साथ बगहा पुलिस जिला के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजुदथे।
डीजीपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया की शराब, अपराध, बालु गिट्टी के अवैध खनन पर रोक लगाने तथा महिलाओं के साथ हो रही छेड़खानी आदि की घटनाएं बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
बगहा पुलिस जिला के सभी पुलिस पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया मुहरर्म तथा अन्य पर्व शान्तिपूर्ण कराने को लेकर बगहा पुलिस जिला के सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि थाने में पहुंचे फरियादी के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने गुन्डा पण्जी मे नाम जोड़ने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर बेतिया एसपी जन्यतकान्त , बगहा एसपी राजीव रंजन , एसपी अभियान धर्मेंद्र कुमार झा, एसडीपीओ अर्जुन लाल, सुर्य कांत चौबे, इन्सपेक्टर कपुर नाथ शर्मा, मो इस्लाम, जेपी सिंह आदि थे। महानिदेशक को गार्ड्स के द्वारा सलामी दी गई। महानिदेशक ने बताया कि यह जिला ऐतिहासिक जिला है। उन्होंने विशेष रूप से बगहा पुलिस व रामनगर पुलिस व यहाँ की जनता की भी सराहना की कि सभी एक दूसरे का कर्तव्य व दायित्व समझते हैं। महकमे के प्रति सजग ,सख्त जनता में लोकप्रिय श्री पाण्डेय के अकस्मात आगमन से स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित हुए।

Comments
Post a Comment