बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत, बाल्मीकि   नगर में मचा हाहाकार ।

 निजी कोचिंग सेंटर चलाता था युवक, साइंस विषय का था   शिक्षक।

संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।

बाल्मीकि नगर थाना अंतर्गत चरघरिया गांव निवासी संतोष साह का आज सुबह बिजली की चपेट में आ जाने के कारण आकस्मिक मौत हो गई जिससे पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल छा गया है। बताते चलें कि संतोष कुमार साह अपने मां-बाप के दो भाइयों में छोटे भाई थे जो बाल्मीकि नगर के टंकी बाजार में प्राइवेट कोचिंग संस्थान जीवन ज्योति के मैथ और साइंस के शिक्षक थे। सुबह लगभग 10:30 बजे वे अपने घर के अंदर बिजली का तार ठीक कर रहे थे उसी समय बिजली के चपेट में आ जाने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई उस समय उनके परिवार के लोग खेतों में काम करने के लिए बाहर गए हुए थे। जब परिवार के लोग वापस आए तो घर में उन्हें गिरे हुए देखा और आनन-फानन में उठाकर बाल्मीकि नगर टंकी बाजार स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम सूर्यजी हेल्थ केयर के डॉक्टर राजू प्रसाद के पास लेकर गए जहां पर डॉक्टर ने स्थिति को भांपते हुए संतोष कुमार की परिवार वालों से बताकर उन्हें सरकारी अस्पताल भेज दिया। मरणोपरांत परिवार वालों ने अपनी संतुष्टि के लिए संतोष कुमार के शरीर को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर वापस घर ले जाने के लिए कहा। इस खबर को सुनकर पूरे इलाके में मातम का माहौल छा गया है। क्योंकि संतोष कुमार बहुत ही मेधावी छात्र और टीचिंग लाइन में ओवल थे। वे अपने पीछे दो पुत्रियों को छोड़कर चले गए हैं। उनकी पत्नी आशा कुमारी काल्पनिक नाम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है लोग उनके परिवार वालों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। बड़े भाई अक्षय लाल शाह अपने भाई के मौत पर अपना सुध बुध खो बैठे हैं बूढ़ी मां और पिता का हाल भी रो-रो कर बुरा हो गया है। वही पत्नी पति के द्वारा विभिन्न प्रकार के दिखाए गए सपने को याद कर करके रो रही है। कुल मिलाकर बाल्मीकि नगर क्षेत्र में ऐसी आकस्मिक घटना देखने को पहली बार मिला है कि एक होनहार और मेधावी युवक जो बाल्मीकि नगर वासियों के बच्चों को अच्छी तालीम दे रहा था आज वह सब को छोड़कर चला गया। सभी बाल्मीकि नगर वासी उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उनके बाल बच्चों और परिवार वालों को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर