राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगरु मियां के टोला में पत्नी के बदले पढ़ाते हैं शिक्षिका के पति ,जिसको लेकर   ग्रामीणों ने किया आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन ।

  बेतिया   पश्चिम चंपारण                                               अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ 
बेतिया जिला के योगापट्टी प्रखंड के ढाढ़वा पंचायत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगरु मियां के टोला में विभागीय अधिकारियों के मेल मिलाप के चलते शिक्षिका माधुरी कुमारी के बदले उनके पति महोदय के द्वारा ही विद्यालय का संचालन किया जाता है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय  परिसर में विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में बाड़ू अंसारी ,शाकिर अंसारी, भूटन अंसारी ,भिखारी अंसारी ,बच्चू अंसारी,करमुल्लाह अंसारी सहित दर्जनों लोग शामिल थे ।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उक्त विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षिका माधुरी कुमारी की नियुक्ति हुई है ,किंतु अधिकारिक पहुंच होने के चलते माधुरी कुमारी के बदले उनके पति ही विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते हैं ।अधिकारिक पहुँच का ही नजायज फायदा उठाते हुए सप्ताह में दो से तीन दिन ही विद्यालय चलता है ।जबकि शेष दिन एकल शिक्षक का हवाला देते हुए शैक्षणिक कार्य से हमेसा मीटिंग में रहने का बहाना मार कर विद्यालय से नदारद रहते हैं ।वही विद्यालय मे मध्याह्न भोजन भी कभी कभार ही बनता है। ग्रामीणों ने बताया मध्याह्न भोजन बनाने के लिए खरीदी गई जलावन की लकड़ी छोटे -छोटे छात्रों से ही शिक्षिका पति के द्वारा बल पूर्वक ढुलवाई जाती है।साथ ही ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि विद्यालय भवन निर्माण की पूरी राशि का उठाव कर लेने के बावजूद करीब पांच वर्षो में भी भवन का निर्माण कार्य अभी पूरी नहीं हुई है ।जिसके चलते कई बार छात्र गिर कर चोटिल हो चुके हैं ।वही पूछने पर शिक्षिका के पति झगड़ा झंझट पर उतारू हो जाते हैं ।इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी हरेंद्र झा ने बताया कि शिक्षिका के बदले गैर शिक्षक द्वारा बच्चों को पढ़ाने सहित उपरोक्त सभी आरोप गम्भीर है ।इसकी जांच सोमवार को स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी योगापट्टीे के द्वारा कराई जाएगी ।दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर