मिश्रा परिवार संस्थान ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर मनाया शिक्षक दिवस 

 रामनगर, नगर के स्थापित व ख्यातिलब्ध कोचिंग संस्थान मिश्रा परिवार द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीपीओ रामनगर-अर्जुन लाल, विशिष्ट अतिथि रानी प्रेमा शाह-बालाधिकार संरक्षण आयोग,राजा मधुकर विक्रम शाह ,मधुकर राय व सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश मिश्रा,राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक द्वय सदाकांत शुक्ल, ओवैदुर्रहमान तथा प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गौतम राव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
                     इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक शिवजी मिश्र को युवा मंच द्वारा रानी प्रेमा शाह व एसडीपीओ अर्जुन लाल के हाथों शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बीचबीच में संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इनके द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीयता से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों को रोचक बनाने में बालीवुड के कोरियोग्राफर नरेन्द्र शर्मा व स्थानीय संगीतकार व गायक नवीन श्रीवास्तव की टीम ने बहुत मेहनत किया। प्रस्तुति देनेवाले विद्यार्थियों में की भूमिका महत्वपूर्ण रही। मंच संचालन में संस्था के दिग्दर्शक संदीप मिश्र जी का सहयोग अपने संचालन के द्वारा अमित कुमार ने किया।
              कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, डीडीओ. शंभू साह, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बुलबुल सिंह, जावेद खान, परमार्थ संस्थान के संस्थापक दिनेश मुखिया, सचिव राजेश यादव ,मानव सेवा संगठन के सरदार जुगनू सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर