नौतन के मजदूर की लखनऊ मे मौत ।
---- शव देख परिजनो मे चितकार । गाँव मे छाया रहा  मातमी सन्नाटा ।

----- परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप ।थाने को दिया आवेदन ।

नौतन ।। थाना क्षेत्र के पाण्डेय टोला गाँव से विगत पंद्रह दिन पहले लखनऊ कमाने गये मजदूर की मौत गांव मे चर्चा का विषय बना हुआ है । इस बावत मृतक प्रमोद के भाई अशोक प्रसाद ने नौतन थाने मे आवेदन देकर बताया कि विगत पंद्रह दिन पहले बिशम्भरपुर गांव के रामाकान्त सहनी जो अपने ससुराल पाण्डेय टोला गाँव मे रहते है और लखनऊ मे ठीकेदार का काम करते है ।वे लालच देकर अपने साथ उनके भाई प्रमोद को बुलाकर लखनऊ ले गया है ।बुधवार की सुबह एकाएक दरवाजे पर एम्बुलेंस देखकर सभी परिजन भयभीत हो गये। जब एम्बुलेंस के अंदर झाक कर देखा तो उनके भाई प्रमोद प्रसाद की लाश लहूलुहान स्थिति मे पड़ी थी। यह देख परिजनो मे चितकार मच गया । गांव मे मातमी सन्नाटा छा गया । मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि ठीकेदार द्वारा एक साजिश के तहत उनके भाई प्रमोद को मारपीट कर हत्या कर दी गयी । पुलिस आवेदन के सत्यापन मे पाण्डेय टोला गाँव पहुंच कर जायज़ा ले आगे की कार्रवाई मे जुट गयी है ।।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर