आज सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे ,छात्रों के साथ मनाई जाएगी शिक्षक दिवस कार्यक्रम।
शहाबुददीन अहमद रिपोर्टर बेतिया।
सरकारी आदेश के आलोक में आज जिले के सभी प्राइमरी ,मध्य और उच्च विद्यालय शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर खुले रहने का आदेश शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों द्वारा निर्गत किया गया ह,इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव आरके महाजन ने शिक्षक दिवस पर विद्यालय में बच्चों के साथ शिक्षक दिवस मनाने का निर्देश दिया है ,अपर मुख्य सचिव ने अध्यापकों को निर्देश दिया है कि 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर सरकार ने निर्णय लिया है कि शिक्षक दिवस को विद्यालय स्तर पर शिक्षक दिवस मनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी ,इस नियम का पालन नहीं करने वाले विद्यालय के शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर नियोजित शिक्षकों ने सरकार के विरुद्ध 5 सितंबर को मनाए जाने वाली शिक्षक दिवस पर आंदोलन करने की धमकी दी है, अब देखना यह है कि सरकारी आदेश का किस हद तक पालन होता है और नियोजित शिक्षक को अपने आप को किस हद तक हो सरकारी आदेश का पालन करने में सार्थक होते हैं या सरकार के आदेश का विरोध करने पर मजबूर होते हैं।

Comments
Post a Comment