थाना परिषर में जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों ने की   बैठक 

भितहा/पश्चिम चंपारण
अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मंगलवार को स्थानीय थाना परिषर में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह एवं सीओ शिवेंद्र कुमार की उपस्थिति में थानाध्यक्ष मनोरंजन चौधरी ने थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक कर बच्चा चोरी के अफवाह से बचने की अपील किया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ एवं सीओ ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि ऐसी अफवाह के द्वारा सूचना सुनने में आ  रही है कि कुछ महिला एवम पुरुष जो गावों में घूम रहे है और छोटे बच्चों का अपहरण करने का प्रयास कर हैं और ऐसी परिस्थि में गांव के लोंगो द्वारा बिना सत्यापन  या थाना/प्रशासन को सूचित किये बिना अनायास भीड़(समूह )के लोंगों के द्वारा अनजान व्यक्ति के साथ मारपीट किया जा रहा जो सरासर गैर कानूनी है इस प्रकार का कार्य को मोबलॉन्चिंग कहा जाता  है। इसप्रकार की अफवाहों से बचना है । वही थानाध्यक्ष ने लोगो से अपील किया कि इस प्रकार की कोई सूचना मिले तो तत्काल थाना को सूचित करें। अपने हाथ मे कानून न ले। उन्होंने जनप्रतिनिधियो से अपील किया कि इस संबंध में लोगो को जागरूक किया जाय। ताकि अफवाह की चक्कर मे पड़कर कोई ऐसी अप्रिय घटना न घटे।
    इस अवसर पर बिससूत्री अध्यक्ष विभव कुमार राय,प्रमुख प्रतिनिधि शेख शहाबुद्दीन  उप प्रमुख तबरेज आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि शुशील शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि चन्देश्वर सिंह, चंदन कुमार, रितेश यादव, सरपंच संजय मिश्रा,मुखिया रामाधार यादव पूर्व मुखिया साधुशरण गुप्ता सहीत दर्जनो बुध्द्जीवी लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर