अमवलिया हत्याकांड का हुआ खुलासा ,हत्यारा मुसहर   गिरफ्तार 


संवाददाता---मो०शमशाद आलम

 करगहर--थाना क्षेत्र के अमवलिया गांव के बधार में 26अगस्त के हुई शर्मा मुसहर की हत्याकांड में जुटी स्थानीय पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया।हत्या के संबध में मृतक मुसहर के पुत्र के बयान के आधार पर गांव के ही जयप्रकाश सिंह एवं टुनटुन सिंह को अभियुक्त बनाया गया था।जो पुलिस के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  अमवलिया टोला निवासी राम अवध मुसहर को घर से गिरफ्तार किया गया।जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ जारी की पूछताछ के क्रम में युवक ने शर्मा मुसहर की हत्या की बात कबूल कर ली।उसने बताया कि अगले बीते होली के दौरान घर की महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में शर्मा मुसहर एवं उनके परिजनों के  द्वारा हमसे मारपीट  की गई थी।जिसके कारण वह काफी गुस्से में था तथा हत्या वाले दिन राम अवध मुसहर किसी दुसरे गांव से सुबह आ रहा था कि उसी रास्ते से शर्मा मुसहर दुसरे गाँव जा रहे थे कि दोनो कि मुलकात हो गई, जिसके बाद राम अवध मुसहर ने शर्मा मुसहर से पिछले साल के होली में हुई  मारपीट के बारे में पुछने पर शर्मा मुसहर के द्वारा गाली गलौज किया गया ।जिसके बाद राम अवध मुसहर ने उनकी पिटाई डंडे से कर दी।जिससे उसकी मृत्यु हो गई तथा मौके से वह फरार होकर घर चला गया और इस बात की जानकारी किसी को नही दी ।वहीं पुलिस ने बारीकी से अनुसंधान करते हुए हत्या के आरोपिय दो निर्दोष लोगों को बचा लिया।छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, शंभू यादव,राम अवतार राम,सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर