लवारिस अवस्था में मिला बाईक व शराब, जप्त।


लौरिया । स्थानीय पुलिस ने लवारिस हालत में एक मोटरसाइकिल के साथ 5 लीटर देशी शराब जप्त की है। इस बावत सहायक विधि व्यवस्था पदाधिकारी शिवमूरत सिंह ने बताया कि संध्याकालीन गश्ती के दौरान फुलवरिया जाने के क्रम में कटैया नहर के पास हीरो स्प्लेंडर प्रो खड़ा दिखा। जहां गश्ती दल द्वारा बाईक चालक की खोजबीन की गई, लेकिन कोई नहीं दिखा। वहीं बगल में एक गैलन में शराब भी था, जो करीब पांच लीटर है। उक्त बाईक व शराब को जप्त कर लौरिया थाना लाया गया है।वही श्री सिंह ने बताया कि उक्त गाड़ी की पहचान जिला निबंधन कार्यालय से कराने की कार्रवाई की जा रही है। ताकि उक्त ब्यक्ति की पहचान की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर