मोतिहारी में वज्रपात से तीन की मौत, परिजनों में मातम
मोतिहारी। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है. घर वालों रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना इलाके की है. जहां भड़कुरवा गांव में ठनका गिरने से 11 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना गोविंदगंज थाना इलाके की है. जहां विंदवलिया गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया. परिजनों में चीख चीत्कार मच गई. वहीं, एक अन्य घटना मेहसी थाना इलाके की है. जहां खराब मौसम का कहर एक व्यक्ति के ऊपर टूटा. बारिश के दौरान वज्रपात होने के कारण एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया. बुरी तरह झुलसने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

Comments
Post a Comment