विद्यालय में हो रही अनियमितता पर सौंपा ज्ञापन। 



बेतिया । सोमवार के दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी को- वृंदावन, डाकघर- दानियाल परसौना,थाना - साठी, प्रखंड- लौरिया, जिला पश्चिमी चंपारण स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय वृंदावन, उर्दू में अत्यधिक अनियमितता बरती जा रही है। शिक्षकों की लेटलतीफी यहां आम बात हो गई है। शिक्षक विद्यालय देर से पहुंचते हैं। और निर्धारित समय से पहले ही घर चले जाते हैं। विद्यालय में भी शिक्षक बच्चों पर ध्यान ना देकर केवल मोबाइल और आपसी बातों में लगे रहते हैं। मध्यान भोजन की स्थिति विद्यालय में और भी बदतर है। बच्चों की कम उपस्थिति के बावजूद अधिक संख्या में हाजिरी बना कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। विद्यालय में ऐसे बच्चों की नियमित हाजिरी बनाई जाती है, जो दूसरे विद्यालयों में पढ़ते हैं। विद्यालय में बच्चों के पोशाक की राशि भी समय से नहीं मिल रहा है।उपरोक्त कुव्यवस्था से बच्चों के पठन-पाठन एवं विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ये सब अनियमितता ज्ञापन के माध्यम से मोहम्मद तारिक अनवर,इकराम उल हक,
केदार राम,नसीमुल हक,किशोरी राम,देवनारायण राम,
अरमान,तबरेज आलम,सहाब जान,मोहम्मद रौनक,
मनोज साह,अतिकुर रहमान,योगेंद्र राम,कामयाब, छोटेलाल साह सहित कई लोग बताएं। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरि नारायण पंडित से बात करने पर बताएं कि स्कूल के कई शिक्षकों को कई बार समझाया गया कि बच्चों पर ध्यान दें। लेकिन उन लोग नहीं माने  जिसको गांव वालों ने देख लिया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास ज्ञापन सौंपा।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर