नशीली दवाइयों के बिक्री पर रोक लगाने के लिए आम जनता ने थाना परिसर में की बैठक।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छेड़ा गया मुहिम, अंचलाधिकारी भी रहे मौजूद।
संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।
बाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र सहित नेपाल की तराई क्षेत्रों के कम उम्र के बच्चे आए दिन नशीली दवाइयों का सेवन कर मौत के घाट उतार रहे हैं, इसी के मद्देनजर बाल्मीकि नगर क्षेत्र के आम जनता ने दवा दुकानदारों के विरुद्ध मुहिम छेड़ दिया है जिसका पहला नतीजा थाना परिसर में क्षेत्र के सभी आम जनता और थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बातें की गई।
बैठक में बाल्मीकि नगर क्षेत्र के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने किया इस बाबत लोगों को बताते हुए थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जो भी दवा दुकानदार नशीली दवाइयों का बिक्री कर रहा है उसके विरुद्ध में प्रशासन और जनता दोनों मिलकर कार्यवाही करने के लिए तैयार है। क्योंकि नशीली दवाइयों का सेवन कर कितनी बहनों के मांग का सिंदूर भूल गया कितनी मां के गोद सुन हो गए। इस बाबत इस बैठक में थानाध्यक्ष ने बाल्मीकि नगर के सभी दवा दुकानदारों को बुला रखा था जिन पर कड़ी चेतावनी देते हुए थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने उन सभी के दुकानों को यथाशीघ्र सील कर देने की बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी दवा दुकानदार डॉक्टर के पुर्जा के बिना दवा देता है तो वह दंड का भागी होगा॰ इस बात पर अपना विचार रखते हुए बाजार समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अगर सभी दवा दुकानदार आज के दिन बैठे हुए मंदिर में भगवान की शपथ लेकर कसम खाएं और सभी नशीली दवाइयों को अपने अपने दुकान के समक्ष निकाल कर जला दे तो जनता उन्हें माफ कर देगी इस विचार पर सभी लोगों ने तालियां बजाकर बाजार समिति के अध्यक्ष सुमन कुमार का स्वागत किया।
थानाध्यक्ष ने सभी दुकानों को किया सील-: इस बाबत जनता का विचार देखते हुए थानाध्यक्ष ने यह निर्णय लिया कि जब तक नशीली दवाइयों को बेचने वाले दवा दुकानदार अपनी दुकान से नशीली दवाइयों को निकालकर नहीं जलाएंगे तो उनके दुकानों को सील कर दिया जाएगा इस निर्णय को सुनने के बाद सभी दुकानदारों ने अवैध दवाइयों को छुपाकर अपने-अपने दुकानों को बंद करके फरार हो गए जिस पर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अंचलाधिकारी राकेश कुमार के समक्ष सभी दवा दुकानों को सील कर दिया और वहां पर पुलिस बल बैठा दिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए जनकल्याण विकास मंच के अध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि इस नशीली दवाइयों का शिकार मेरा भांजा है जो मां बाप का अकेला है इन दुकानदारों के द्वारा नशीली दवाइयों को बेचने के कारण मेरा भांजा अब मरने के कगार पर आ गया है यही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि आज से तीन रोज पहले नशीली दवाइयों का शिकार एक बच्चे की मौत हो गई जिसे मैं खुद जला कर आया हूं। इस बाबत अंचलाधिकारी राकेश कुमार ने अपने अचानक इस बैठक में पहुंचने का हवाला देते हुए बताया कि मैं किसी दूसरे कार्य से आया था लेकिन पब्लिक के इस बैठक में मेरा भी फर्ज बनता है कि इन चीजों पर रोक लगाने में सब लोग सहयोग करें साथ ही इन बुरी आदतों से छुटकारा पाने के लिए समाज के लोगों का यह फर्ज बनता है कि वह गांधीवादी नीति को अपनाएं न की कानूनी नीति को। कानून का सहारा लेने से लोगों के अंदर का भाग जाता है और वह फिर गलती दोहराने पर आमद हो जाता है लेकिन सामाजिक प्रक्रिया अपनाने से उस व्यक्ति पर भय व्याप्त रहता है और सामाजिक दंड ही सर्वोपरि है खासकर उन्हें जो इसका शिकार हुए हैं। थाना परिसर में हुई बैठक में मुख्य रूप से शामिल है बाल्मीकि नगर पंचायत के मुखिया पन्नालाल शाह ने भी दवा दुकानदारों के विरुद्ध मुहिम छेड़ने का लोगों के इस पहल का स्वागत किया अन्य लोगों में उपस्थित पूर्व जिला परिषद लाल बाबू गुप्ता विनय कुमार सिंह बीडीसी पुत्र लड्डू शर्मा लल्लू सिंह उमाकांत गुप्ता सरपंच पति राम भगत पूर्व सरपंच पति मैनुद्दीन अंसारी व्यवसाई दिनेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई बैठक में शामिल थाने के एएसआई शत्रुघ्न प्रसाद यादव लल्लन सिंह लालेश्वर सिंह और शुद्ध आलम सहित सभी पुलिस बल और जवान उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment