जल संरक्षण व पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सभी हो जागरूक ।
-- जागरूकता के लिए ग्राम सभा का आयोजन ।
नौतन / प्रखंड के सभी पंचायतो मे जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा मे जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक किया गया । इस दौरान जनप्रतिनिधियो ने बताया कि आज प्राकृतिक का संतुलन बिगड़ता जा रहा है जल स्तर दिन-प्रतिदिन नीचे जा रहा है । जो आने वाले समय के लिए ठीक नही है । इस लिए जल संरक्षण के साध साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है । अगर इस दिशा मे जल्द से जल्द लोगो को जागरूक नही किया गया ।तो आने वाली अगली पीढ़ी पानी की एक एक बुंद के मोहताज हो जाएँगी । जिसके जिम्मेदार वर्तमान की पीढ़ी होगी । इसको गम्भीरता से लेते हुये सनसरैया, दक्षिण तेलूवा, डबरिया, जमुनिया, जगदीशपुर, झाखरा सहित अन्य पंचायतो मे ग्राम सभा के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया । बताया कि पेड़ पौधे जीवन के स्रोत है ।इसकी सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी है ।।

Comments
Post a Comment