जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज 

प्रधान संपादक,आर सिटी न्यूज़
डेहरी (नगर )महिलाओं को ब्याज पर रुपया देने वाले एक कंपनी के कर्मी ने कंपनी से त्यागपत्र देने के बाद भी कई महिलाओं से पैसा वसूल कर फरार हो गया.इस संबंध में औरंगाबाद जिला के कर्मा रोड स्थित आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंधक ने नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि भोजपुर जिला के चरपोखरी थाना अंतर्गत पचोर निवासी विंध्याचल कुमार सिंह उनके कंपनी में कर्मचारी था। किंतु कई माह पहले कंपनी से उसके द्वारा त्यागपत्र दिया जा चुका था। बावजूद उसने नगर थाना क्षेत्र के पश्चिमी मोहन बिगहा शाखा क्षेत्र की कई महिलाओं से 45 हजार रुपया लेकर फरार हो गया. थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर