स्वच्छाग्रही का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी 

गौनाहा,संवाददाता:-महात्मा गांधी की ऐतिहासिक कर्मभूमि भीतिहरवा गांधी आश्रम पर 30 सितम्बर से आयोजित स्वच्छाग्रही का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी है। विदित हो कि राष्ट्रीय स्वच्छाग्रही संघ बिहार के बैनर तले आयोजित अनिश्चितकालीन अनशन पर कुल पांच स्वच्छाग्रही आमरण अनशन पर है। आमरण अनशन पर बैठे मनोज कुमार गिरी तथा नसीमा खातून की स्थिति बिगड़ती जा रही है। आमरण अनशन पर पहुंचे मेडिकल टीम के डाँ. शिव कुमार ने बताया कि अगर इन दोनों की स्थिति ज्यादा खराब होती है तो इन्हें एम्बुलेंस से गौनाहा पीएचसी ले जाया जाएगा। उनका कहना था कि आमरण अनशन पर बैठे नवलकिशोर कुमार, रामलाल राम तथा प्रेम कुमार का भी बीपी(ब्लड प्रेशर) नीचे गिरती जा रही है। आमरण अनशन के दूसरे दिन बीडीयो हरिमोहन कुमार तथा सीओ राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव द्वारा आमरण अनशन को तोड़वाने का प्रयास किया गया परन्तु स्वच्छाग्रही अपने मांग पर डटें रहे। आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे स्वच्छाग्रही संघ के प्रदेश अध्यक्ष नवलकिशोर ने कहा कि अगर सरकार हमारी बात नही मानी तो हमसभी स्वच्छाग्रही 7 सितम्बर को आश्रम के समक्ष आत्म दाह करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर