सोवाबाबू चौक से आम्रपाली होटल तक में दो से सात फ़ीट तक अतिक्रमण
सभापति के स्थानीय वार्ड 24 में सोवबाबू चौक से आम्रपाली होटल तक की रोड में दो से सात फ़ीट तक का अतिक्रमण पाया गया है। अंचल अमीनों के टास्क फोर्स की मापी में यहां मकान व दुकानों की केवल सीढ़ियों तक को ही अतिक्रमित ठहराया गया था। एवं रिपोर्ट जमा नही करायी गयी थी। नाला निर्माण का कार्य शुरू हो गया था। संदेह होने पर शनिवार एवं रविवार को दुबारा नप के अमीन मो. मोजज्मिल से मापी कराई गई। उनकी पैमाइश में पहली टीम की मापी में अंतर उज़ागर हुआ है। सर्वाधिक 7 फ़ीट का अतिक्रमण झुनझुनवाला ट्रेडिंग कंपनी के आजादी से पूर्व बने मकान में पाया गया है। बाटा पर 6 फ़ीट, जबकि आम्रपाली होटल तक यह अतिक्रमण 2 फीट पाया गया है। मोहम्मद मोजज्मिल ने बताया कि आम्रपाली होटल के ठीक बाद कन्या मध्य विद्यालय की चहारदीवारी सही पाई गई है। 1997 में पहले भी नापी में यह बातें सामने आई थी परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

Comments
Post a Comment