बेतिया नप ने की बैठक, 13 एजेंडों पर हुई चर्चा  

अश्वनी सिंह/ब्यूरो चीफ
निम्नांकित 13 एजेंडों पर आज सशक्त स्थायी समिति की बैठक हो रही है, सभी एजेंडों पर सहमति बनी। अंतिम निर्णय 7 सितंबर के बोर्ड की सामान्य में होगी।    1. GEM  से ख़रीदे जा रहे होलोडर, पोकलेन, डंपर, स्कीड लोडर का तकनीकी एवं वितीय बिड (R/A प्रोसेस सहित) को नगर परिषद् की सामान्य बैठक के माध्यम से खोलने व खरीद प्रक्रिया को पूरी करने पर विचार ।
2. नगर परिषद् कार्यालय परिसर, सभागार एवं कार्यालय भवन के सौंदर्यीकरण, मरम्मती, रंगाई-पुताई व सुविधा विस्तार पर विचार ।
3. नगर विकास विभाग से जारी निर्देश के आलोक में शहर में मांस मछली की बिक्री को व्यवस्थित करने पर विचार ।
4. नगर परिषद् की राजस्व वसूली की समीक्षा एवं राजस्व वसूली की गति बढ़ाने के लिए जरुरी डिमांड पंजी व सम्पदा पंजी को अद्यतन करने तथा बाकि बचे नप कर्मियों का सर्विस बुक तैयार कराने पर विचार ।
5. अर्से से जर्जर व बदहाल पड़े गाँधी बाज़ार एव विश्वामित्र मार्केट के जीर्णोधर व सुव्यवस्थित करने पर विचार ।
6. जिलाधिकारी महोदय के आदेश से जारी शहर की अतिक्रमित सड़क एवं नालों की पैमाइश के आधार पर पुरे शहर को अतिक्रमणमुक्त बनाने की कार्रवाई और तेज़ करने पर चर्चा ।
7. बिभागीय पत्रांक -3500 दिनांक 10/02/2019 एवं 4386 दिनांक 22/08/2019 के माध्यम से जारी आदेश का अनुपालन तथा शहर में तालाब, कुंआँ, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों की संरक्षा व अतिक्रमणमुक्त करने के साथ जल संरक्षण संबंधी निर्देशित कार्यों के अमल पर विचार।
8. शहर में सुव्यवस्थित यातायात को प्रभावी बनाने एवं अतिक्रमण मुक्त हो रहे व हुए नालो व फ्लेंक का उपयोग सार्वजनिक पार्किंग के लिए करने पर विचार ।
9. टांगा स्टैंड परिसर एवं शहर में उपलब्ध अन्य सरकारी जमीन पर सार्वजनिक नागरिक प्रसाधन (महिला पुरुष मूत्रालय एवं शौचालय) तथा पार्किंग सुविधा विकसित करने पर विचार ।
10. स्टेशन चौक से कलेक्टेरिएट चौक तक नगर परिषद् की जमीन में बनी दुकानों की स्थिति की समीक्षा तथा जर्जर सड़क एवं जल निकासी पर विचार ।
11. ठोस अवाशिष्ट प्रबंधन हेतु प्रोसेसिंग पिट एवं प्लांट लगाने हेतु पूर्व से चयनित तीनों स्थलों पर पुनर्विचार ।
12. नगर परिषद् क्षेत्रांतर्गत HFA पर चर्चा एवं बोर्ड से स्वीकृति के अनुसार संचालित व लम्बित विभिन्न योजनाओ की समीक्षा, कार्यान्वयन व प्रसासनिक स्वीकृति पर विचार ।
13. नगर परिषद बोर्ड की विगत 10/07/2019 को सम्पन्न सामान्य बैठक में पारित विभिन्न प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा और अग्रेतर कार्रवाई पर विचार ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर