झमाझम बारिश से बढ़ा गंडक नदी का जल स्तर,1.90 हजार क्यूसेक छोड़ा गया पानी।
जल संसाधन विभाग के कर्मचारी अलर्ट पर, तटबंध हो सहित पाठकों का रखा जा रहा है ध्यान।
संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।
बाल्मीकि नगर क्षेत्र सहित नेपाल के तराई क्षेत्रों में इंद्र भगवान के प्रकोप ने गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा दिया है जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले नेपाल यूपी सहित बिहार के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की संभावनाएं बढ़ गई है। गंडक नदी के किनारे रहने वाले लोगों के अंदर भय का माहौल व्याप्त हो गया है सभी लोग बाढ़ की आशंका को लेकर रतजगा करने में विवश हो गए हैं। भगवान इंद्र के प्रकोप ने लगातार चार दिनों से हो रहे झमाझम बारिश ने बाल्मीकि नगर क्षेत्र सहित नेपाल के क्षेत्रों में भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कॉलोनियों गांवों एवं सड़कों पर जलजमाव हो जाने के कारण यातायात पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दोपहर 1:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंडक बैराज से 190000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जल स्तर में वृद्धि होने के कारण जल संसाधन विभाग के सभी कर्मचारी अलर्ट पर हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए गंडक बैराज के कनीय अभियंता विकास कुमार ने बताया कि गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण सभी कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है और बैराज पुल के 36 पाठकों का निगरानी किया जा रहा है अगर बारिश होती है तो जल स्तर में और भी वृद्धि हो सकती है।
वहीं दूसरी ओर भारी बारिश के कारण गंडक बैराज पर होने वाली विश्वकर्मा पूजा भी धूमिल हो गया है प्रत्येक साल बैराज पुल पर विश्वकर्मा पूजा को लेकर मेला जैसा माहौल रहता था जो इस बारिश में अपनी रनकता को खो दिया है। बाल्मीकि नगर क्षेत्र में प्रत्येक साल मनाए जाने वाले विश्वकर्मा पूजा कि कहीं भी रौनक तक दिखाई नहीं पड़ रहा है।

Comments
Post a Comment