शहीद श्री गणेश राव स्मृति समारोह का   आयोजन 


आज दिनांक 1 सितंबर को शहीद श्री गणेश राव स्मृति समारोह का आयोजन विश्व कुर्मी विकास परिषद द्वारा इंडियन पब्लिक हाई स्कूल, पुरानी गुदरी, उत्तरवारी पोखरा, बेतिया में किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गरिमा देवी सिकारिया द्वारा बताया गया कि 24 अगस्त 1942 को बेतिया के छोटा रमना के मैदान में क्रांतिकारियों की एक बड़ी रैली हुई. करीब 10 हज़ार क्रांतिकारीगण इस सभा में उपस्थित थे. ब्रिटिश हुकूमत ने भी आंदोलनकारियों से निबटने की तैयारी कर रखी थी. बताया जाता है उस वक्त चम्पारण का जिलाधिकारी एक निरकुंश अंग्रेज सर वाट लो था और अनुमंडलाधिकारी श्री कृपाशंकर सिंह थे.
भारत माता की जय और वंदेमातरम की गगनभेदी नारे के साथ आंदोलनकारी रमना मैदान में आ रहे थे. प्रशासन ने इन आंदोलकारियों को सबक सिखाने के नियत से एक भी भारतीय जवानों को वहां नहीं लगाया था. बैठक शुरू होते जिले का कमिश्नर टॉमियो के साथ मौके पर पहुंचते गोली चलाने का हुक्म दे दिया. नतीजा मौके पर निम्नांकित 8 जवान उनके गोलियों का शिकार हुए और अपनी मातृभूमि के आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी.
1 सर्व श्री अमर शहीद गणेश राय – राय धुर्वा.
2. श्री भीखारी कुशवाहा- बरवत सेना.
3. श्री जगन्नाथपुरी– लौकरिया.
4. श्री भगवत उपाध्याय– बेतिया.
5. श्री गणेश राव- पुरानी गुदरी बेतिया.
6. श्री राजेश्वर मिश्र- छपरा बहास.
7. श्री तुलसी राउत- सिकटा महेसरा.
8. श्री फ़ौजदार यादव – लाल सरैया.  उपरोक्त आठों क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इन्ही के सम्मान में शहीद पार्क में हमारे आठों वीर शहीदों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इन्हें सम्मान देना हम सब का दायित्व है। मौके पर शहीद श्री गणेश राव जी के परपौत्र ओम प्रकाश राव को सभापति ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को प्रख्यात साहित्यकार सह राष्ट्रीय कवि डॉ गोरख मस्ताना, संगठन सचिव मदन पटेल, डॉ जफर इमाम, विश्व हिंदू परिषद संरक्षक विनय  कुमार, हरि कृष्ण पटेल, हरेंद्र राव, संजय राव, शम्भु प्रसाद, राधेश्याम प्रसाद, राम बाबू पटेल, नंद लाल पटेल, शुभाष पटेल, सत्यनारायण प्रसाद, भगवती प्रसाद, माधो सिंह, रवि भूषण पटेल, अनिल पटेल, कृष्णा पटेल, राजू पटेल एवम दीपक पटेल आदि लोगों ने अपने विचार रखे। सम्मेलन में शहीद श्री गणेश राव जी के नाम पर शहर की किसी सड़क के नामकरण करने की मांग सभापति से की गई। इस विषय पर सभापति ने कहा की सम्मेलन में उठायी गयी मांग बेतिया शहर में हुए शहीदों के सम्मान में है। बोर्ड की अगली बैठक में इस मुद्दे कर पर आपसी सहमति बना कर कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर