बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
मझौलिया इथेनॉल प्लांट के धुए से लोगो मे संक्रमण होने का भय ब्याप्त
मझौलिया
मझौलिया चीनी मिल का नवनिर्मित इथेनॉल प्लांट के चिमनी से निकाल रहे धुआं से आसपास के आवासीय परी क्षेत्र के लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । इस प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीण चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान आक्रोशित लोगों एवं रामेश्वर दयाल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामजी शर्मा प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला सचिव अब्दुल्लाह उर्फ अरशद सरहदी ने इसकी शिकायत अंचलाधिकारी से करते हुए जांच करने की मांग की है ग्रामीणों में सेवानिवृत्त एसडीओ रामानंद मिस्त्री नागेंद्र तिवारी चंदेश्वर पांडे डॉक्टर इरफान डॉक्टर याकूब जगदीश शर्मा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र मुखिया जय लाल यादव सुधीर कुमार शर्मा आदि ग्रामीणों ने एवं बाजार के व्यवसायियों में उमेश वर्णवाल बृजेश कुशवाहा कृष्णा कुमार शर्मा सत्येंद्र राव आदि लोगों ने शिकायत किया कि पिछले कई दिनों से चीनी मिल का एथेनॉल प्लांट की चिमनी से निकले रहे धुआं आसपास के रिहायशी इलाकों में जमीन के सतह पर कुहासा जैसा छाया रहता है। इस से संक्रमण रोगों का खतरा बढ़ रहा है। प्रदूषण के भय से प्रखंड अंचल कार्यालय आने जाने वाले एवं आसपास के लोग नाक पर रुमाल रखकर जाने को मजबूर हैं। पूरा क्षेत्र कोयलांचल में तब्दील हो रहा है दुआ के साथ राख भी उड़ रहा है कोचिंग एवं विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इस बदबू और धूमा से परेशानी उठाना पड़ रहा है राजेंद्र चौक के आगे मुख्य सड़क पर राख और गंदा पानी गिर रहा है जिससे कई राहगीर की बाइक फिसल कर गिर रहा है। लोग जख्मी भी हो रहे हैं इस पर मिल प्रबंधन उदासीन बना हुआ है इन लोगों ने बताया कि प्रशासन एवं चीनी मिल प्रबंधन 1 सप्ताह के अंदर समस्या का निदान नहीं करती है तो हम लोग उच्च न्यायालय पटना एवं जिला के अधिकारियों को शिकायत करेंगे इस संबंध में अंचलाधिकारी जावाद आलम ने बताया कि स्थाई समाधान के लिए चीनी मिल प्रबंधन से बातचीत की जाएगी वहीं चीनी मिल के निर्देशक सीएल शुक्ला ने बताया कि इसकी जांच कराई जा रही है एथेनॉल प्लांट के धुआं एवं शिकायत कोनिराधार बताया।
जब्त वाहनों की नीलामी शुरू
पुलिस केन्द्र, बेतिया के प्रांगण में जब्त वाहनों की नीलामी शुरू हो गयी है। 7 अगस्त को सभी वाहनों की नीलामी नहीं होने की स्थिति में पुनः दिनांक-9.08.2019 (शुक्रवार) को नीलामी की जायेगी। वाहनों की नीलामी ’जैसा है, उसी स्वरूप में’ किया जायेगा।
नीलाम होने वाले वाहनों में डिस्कवर मोटरसाइकिल, टाटा एल.पी. टी. 2515 ट्रक, हिरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल, टी.भी.एस. मैक्स 100 मोटरसाइकिल, पल्सर मोटरसाइकिल, यामाहा आल्वा मोटरसाइकिल, पैशन प्रो, पियाजू टेम्पो, बोलेरो, राजदूत मोटरसाइकिल, टाटा मैजिक, स्काॅर्पियों, ग्लेमर मोटरसाइकिल आदि शामिल हैं।
ज्ञातव्य हो कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबंदी लागू होने के उपरांत शराब को ढ़ोने में प्रयुक्त वाहनों अथवा पीकर वाहन चलाने पर पकड़े गये वाहनों को मद्य निषेध अधिनियम के तहत जब्त किया गया है।
नरकटियागंज:लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ़ किया प्रदर्शन
नरकटियागंज
बेतिया पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत नौतनवा गांव में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामवासी जूझ रहे हैं। लोगों की माने तो रात में वोल्टेज लो हो जाता है।नौतनवा गांव में ही स्मार्ट नाम के बर्फ के फैक्ट्री के साथ आटा चक्की चलता है।फैक्टरी के चलने पर सभी लो वोल्टेज हो जाता है।पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि लो वोल्टेज की वजह से रात्रि के समय हम सभी अपना होमवर्क भी ठीक से नही कर पाते है आंखों में दर्द होने लगता है। बिजली की समस्या से आहत होकर सैकड़ो की संख्या में नौतनवा गांव में लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर बवाल काटा।गांव में 63 केबी ट्रांसफॉर्मर के सहारे ही फैक्टरी और गांव को बिजली मिलती है।गांववालों के लिए अलग से बिजली विभाग ट्रांसफार्मर व्यवस्था कर दे तो समस्या का समाधान हो जाएगा।जिसको लेकर सैकडों की संख्या में ग्रामवासी विधुत आपूर्ति अवर प्रमंडल नरकटियागंज को आवेदन देकर समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई।
पर्यावरण संरक्षण हेतू पौधारोपण अति जरूरी ।
--- पर्यावरण दिवस के अवसर पर कमल साह उच्च विद्यालय के प्रांगण मे किया पौधारोपण ।
नौतन ।।पर्यावरण संरक्षण व सरकार के मिशन को सफल बनाने हेतु बुधवार को कमल साह उच्च विद्यालय के प्रांगण मे छात्रो ने शिक्षको के साथ संकल्पित होकर पौधारोपण किया । कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका अनुपमा कुमारी ने छात्र छात्राओ को बताया कि मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए पौधो का होना अति आवश्यक है । पौधो से ही पर्यावरण सुरक्षित रहता है । अगर पर्यावरण सुरक्षित है तो मानव जीवन सुरक्षित है । उन्होंने ने बताया कि आज पौधेो की कमी के कारण पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है । श्रृष्टि का संतुलन बिगड़ता जा रहा है । कही बाढ़ तो कही सूखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है । दिन प्रतिदिन जल नीचे जा रहा है ।इस लिए पौधारोपण आवश्यक ही नही अति जरूरी हो गया है । छात्रो ने सरकार के वन महोत्सव सह सघन वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया । मौके पर शिक्षक महमद अफताब कौशलेनदर कुमार सिंह अर्से आजम अजय कुमार कार्तिक कुमार रामचंद्र यादव शारदा कुमारी पुजा वर्णवाल निकिता वर्मा वेद प्रकाश आदि के साथ विधालय के सभी छात्र मौजूद रहे ।।

बाईक टेम्पू की सीधी टक्कर मे वार्ड सदस्य की मौत ।
नौतन ।।प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज कोतराहा के वार्ड नंबर छः के वार्ड सदस्य मुस्तकीम मिया की मौत मंगलवार की शाम बाईक टेम्पू की सीधी टक्कर मे हो गयी है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड सदस्य बेतिया किसी काम से गये थे ।शाम के वक्त बेतिया से अपने घर रामनगर बैरिया लौटने के क्रम मे सनसैया के पास टेम्पू बाईक की टक्कर हो गयी । वही टक्कर के बाद टेम्पो चालक घटना स्थल से फरार हो गया । स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से इलाज के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल में पहुंचाया । जहा इलाज के क्रम मे मौत हो गयी । घटना की सुचना पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने शव का अंतपरिक्षण करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के बाद से पुरे पंचायत मे मातमी सन्नाटा छाया हुआ है।
बाईक के लिए विवाहिता की हत्या हतया मामले मे एफआईआर ।
नौतन।। विगत आठ माह पहले शादी हुयी विवाहिता की हत्या बाईक के लिए कर दिये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। घटना डबरिया परसौनी गाव की बताई गई है ।इस बावत विवाहिता के पिता गोपालपुर थाना महेसडा मलाही टोला निवासी महेन्द्र सहनी ने प्रमोद सहनी,जंगबहादूर सहनी, रामाकान्त सहनी,भुलेन सहनी,दिलीप सहनी,पुन्देव सहनी,सुखाडी सहनी, सुरेन्द्र सहनी व मंटू सहनी को नामजद बनाते हुए पुलिस को दिये आवेदन मे बताया कि वह विगत आठ माह पहले अपनी पुत्री की शादी डबरिया परसौनी मे किये थे।दहेज मे बाईक नही देने पर आरोपी हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करते थे आरोपी ने विगत छः अगस्त को जबरदस्ती जहर पिला कर विवाहिता की हत्या कर शव को जला दिया।थानाधयक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक मे कांड अंकित करते हुए जांच व कार्रवाई मे जुट गयी है ।
घर मे घुस अपराधियों ने महिला के साथ की मार पीट और लूट की घटना को दिया अंजाम ।
नौतन।।थाना के मंगलपुर गुदरिया गांव मे घर मे घुस एक महिला के साथ मार पीट करने व आभूषण सहित समान लुटने का मामला प्रकाश में आया है । इस बावत पीडित महिला मानती देवी ने खैरा टोला गाव निवासी कविता देवी व उसके माता पिता को नामजद बनाते हुये पुलिस को बताया कि उसके देयादिन के लड़के का आरोपियों के साथ गलत संबंध है।शइस संबंध का विरोध करने पर महिला की गोनती ने विगत 31 जुलाई को फोन कर सभी आरोपीयो को घर बुला लिया । तथा सभी आरोपी घर मे घुसकर मारपीट किया करते हुए हजारो के जेवरात सहित समान लूट फरार हो गये। पुलिस मामले मे कांड अंकित करते हुए कार्रवाई मे जुट गयी है।। ।
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की हुई शुरुआत, 14 दिनों तक चलेगा अभियान
सीफार द्वारा आयोजित मीडिया कार्यशाला से हुई शुरुआत
871727 घर और 4787462 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य
कार्यक्रम के लिए 2106 टीम का हुआ गठन
मुजफ्फरपूर :- 7 अगस्त: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिला सहित अन्य प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम(एमडीए) की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला में जिला सिविल सर्जन के एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मीडिया कर्मियों ने फाइलेरिया की दवा सेवन कर कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन डॉ. शैलेश प्रसाद सिंह ने बताया फाइलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में अगले 14 दिनों तक सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आशा घर-घर जाकर 2 साल से अधिक उम्र के लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिसे फाइलेरिया की दवा सेवन से ही बचा जा सकता है। कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्ष्ण सामने आने में वर्षों लग जाता है। इसलिए फाइलेरिया की दवा का सेवन सभी लोगों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने बताया लोग खाली पेट दवा का सेवन नहीं करें। उन्होंने बताया 2 साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रोग से ग्रसित एवं गर्भवती महिला को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाई जाएगी।
जिला वेक्टर जनित रोग विशेस्ज्ञ डॉ सतीश कुमार ने बताया कि अभियान मे 871727 घर और 4787462 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इसके कुशल क्रियान्वयन के लिए 2106 टीम का गठन हुआ है जिसमें 4212 ड्रग एड्मिनिस्ट्रेटरों की नियुक्ति की गयी है, । साथ ही कुल 212 ड्रूग सुपरवाइजरों को अभियान के बेहतर अनु श्रवण की ज़िम्मेदारी दी गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र कुमार आलोक ने बताया की ज़िले मे 2310 ल्यम्फोडेमिया और 310 हयद्रोशील के मरीज पाये गए हैं ।
ऐसे खानी है दवा : इस अभियान में डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी. एलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है.
जन-जागरूकता पर बल : अभियान के विषय में जन-जागरूकता बढ़ाने में जीविका, पंचायती राज विभाग एवं शिक्षा विभाग के साथ पीसीआई की अहम भूमिका है । जिले के सभी स्कूलों में अभियान को लेकर प्रभात फेरी के साथ प्राथना सभा में इसके विषय में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है जिले में गठित स्वंय सहायता समूहों में जीविका कार्यकर्ता दवा सेवन के फ़ायदों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगी। साथ ही यह सुनश्चित कराएंगी कि अभियान में दवा का सेवन शत-प्रतिशत हो।
क्या है फाइलेरिया: इसे हाथीपावं रोग के नाम से भी जाना जाता है. बुखार का आना, शरीर पर लाल धब्बे या दाग का होना एवं शरीर के अंगों में सूजन का आना फाइलेरिया की शुरूआती लक्ष्ण होते हैं. यह क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से फैलता है. आमतौर पर बचपन में होने वाला यह संक्रमण लसिका (लिम्फैटिक) प्रणाली को नुकसान पहुँचाता है. फाइलेरिया से जुडी विकलांगता जैसे लिंफोइडिमा( पैरों में सूजन) एवं हाइड्रोसील(अंडकोश की थैली में सूजन) के कारण पीड़ित लोगों को इसके कारण आजीविका एवं काम करने की क्षमता प्रभावित होती है.इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ शैलेश प्रसाद सिंह , ए सी एम ओ डॉ हरेन्द्र कुमार आलोक , जिला वेक्टर जनित रोग विशेस्ज्ञ डॉ सतीश कुमार, सी एफ़ ए आर से रणविजय कुमार और ज़िले के विभिन्न मीडिया कर्मी शामिल हुए ।
*एन०डी०आर०एफ० ने छात्रो को विभिन्न प्रकार के आपदाओं से होने वाले मृत्यु या अन्य नुकसान को टालने या कम करने के तरीके के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया*
एनडीआरएफ की टीम ने आज पश्चिम चम्पारण जिला के सिकटा ब्लॉक के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय एवम +2 जनता उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जिससे किसी की जान जाने के खतरे को टाला जा सके या अन्य नुकसान होने से बचाया जा सके।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को इंस्पेक्टर राजन कुमार तथा उनके साथियों ने मिलकर अंजाम दिया।
प्रशिक्षण में स्कूल के शिक्षकों व छात्रों को बाढ़, सड़क दुर्घटना, बज्रपात, भूकम्प सुरक्षा तथा सर्पदंश प्रबंधन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा इससे होने वाले प्रभाव का उन्हें अस्पताल-पूर्व चिकित्सा के बारे में डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बताया गया तथा इसका अभ्यास भी करवाया गया।
बकरीद पर्व को लेकर भितहा थाना परिषर में शांति समिति बैठक
भितहा ÷बुधवार को थाना परिसर मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह के अध्यक्षता मे तथा पुलिस अंचल निरिक्षक भगत लाल मंडल के देखरेख मे तथा बीडीओ दिनेश कुमार सिह और अंचलाधिकारी शिवेन्द्र कुमार के उपस्थिति मे बकरीद को लेकर शान्ति समिति के बैठक कि गयी जिसमे सभी लोगों से शान्ति पुर्ण रूप से बकरीद का पर्व मनाने कि अपील कि गयी ।वही उपस्थित सभी लोगों ने यह भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र मे बकरीद का पर्व शान्ति पुर्ण रूप से मनाने और आपसी सौहार्द मनाया जायेगा ।वही लोगों ने बताया कि भितहा मे कोई भी पर्व शान्ति पुर्ण रूप से ही मनाया जाता है ।याहा सभी धर्म के लोग एक दूसरे का सहयोग करके कोई त्योहार मनाते है।बैठक मे विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह बीससूत्री अध्यक्ष विभव राय पुर्व ब्लाक प्रमुख ललन कुशवाहा उपप्रमुख तबरेज आलम मुखिया सुभान अंसारी भाजपा जिलामहामंत्री ओमप्रकाश राय सरपंच संजय मिश्रा राजेश ठाकुर मुखिया प्रतिनिधि चन्दन गुप्ता राजेंद्र सिंह सहित दर्जोनो जनप्रतिनिधि और बुध्दजीवी लोग उपस्थित रहे ।
महाविरी अखाड़े व मेला को लेकर पुलिस गश्ती तेज
---- शान्तिपूर्ण महौल मे सम्पन्न हुआ अखाड़ा।
--- प्रशासन ने किया चाक चौकसी का पुख्ता इंतजाम ।
नौतन।।बुधवार की शाम महाबीरी अखाड़े व मेला को लेकर सभी मेला स्थानो पर पुलिस गश्त तेज रही । प्रशासन के द्वारा चाक चौकसी का पुख्ता इंतजाम किया गया । सभी मेला स्थलो पर पुलिस बल के जवान तैनात रहे।लोगो ने मेला और अखाड़े का भरपूर आनंद उठाया । वही अखाड़े मे गांव गांव से आये खिलाड़ी ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया । अच्छे प्रदर्शन करने खिलाड़ी को जनप्रतिनिधियो ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि सभी स्थलों का जायजा लिया गया है । शातीपूर्ण माहौल के लिए पुलिस बल जवानो को तैनात किया गया । सभी जगहो पर जनप्रतिनिधियो व स्थानीय समाजसेवी के बदौलत अखाड़े को शान्तिपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराया गया है ।
राज्य स्तरीय प्रतिरोध दिवस के अवसर पर बेतिया में सीपीएम ने निकाला प्रतिरोध मार्च
बेतिया पुलिस ने रोका प्रतिरोध मार्च
आज राज्य स्तरीय प्रतिरोध दिवस के अवसर पर बेतिया में सीपीएम ,सीपीआई राज डेवढ़ी स्थित चंद्रशेखर आजाद के प्रतिमा स्थल से कश्मीर में धारा 370 एवं 35A को बहाल करने,कश्मीर की जनता को तमाम लोकतांत्रिक अधिकार देने ,का.यूसुफ तारिगामी सहित सभी नेताओं को रिहा करने के लिये प्रतिरोध मार्च निकाला गया ।बेतिया नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों पुलिसकर्मियों द्वारा जुलूस को रोक दिया गया ।बेतिया नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम चम्पारण एस पी के आदेश से प्रतिरोध मार्च पर पाबन्दी लगा दी गयी है । मार्च में शामिल वामदल के लोगों द्वारा जुलूस निकालने पर अड़ जाने के बाद तनाव ग्रस्त स्थिति बन जाने पर मार्च को सभा में बदल दिया गया तथा इसे जनतान्त्रिक अधिकारों पर हमला बताया गया ।सभा को सीपीएम राज्य सचिवमंडल सदस्य का.प्रभुराज नारायण राव ,सीपीआई जिला सचिव ओम प्रकाश क्रान्ति, चांदसी प्रसाद यादव , योगेन्द्र शर्मा ,म.हनीफ ,शंकर कुमार राव ,राधा मोहन यादव , सुनील यादव ,सुशील श्रीवास्तव , जयन्त कांत द्विवेदी ,सुबोध प्रसाद ,बी के नरुला ,म.वहीद, हरेन्द्र दुबे ,अनवार अली ,सहीम ,राजेश तिवारी आदि भाग लिये ।
नगर परिषद द्वारा किया गया अनुमंलिय अस्पताल मे फागिंग मशीन द्वारा मच्छर रोधी दवा का छिड़काव
प्रखंड बगहा एक के नगर परिषद बगहा अनुमंलिय अस्पताल मे फागिंग मशीन द्वारा मरीजों को को मच्छर से बचाव हेतू किया मच्छर रोधी दवा का छिड़काव
बताते चले कि बरसात का मौसम होने के कारण अनुमंलिय अस्पताल मे मे जल जमाव के कारण मच्छरों का प्रभाव बढ गया है जिससे मरीजों के बचाव के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया।नगर परिषद द्वारा अस्पताल के चारो तरफ घुमा घुमा कर फांगिग मशीन द्वारा किया गया दवा का छिड़काव ।
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ

Comments
Post a Comment