बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
नरकटियागंज : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह।
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वाधीनता दिवस समारोह।
बेतिया /नरकटियागंजः 15 अगस्त 2019 स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अनुमंडल परिसर ,अंचल परिसर,आई सी डी एस परिसर,रेल थाना परिसर,आर पी एफ,रजिस्ट्री ऑफ़िस,डाक घर ,शिकार पुर थाना परिसर अनुमंडल अस्पताल तथा नगर परिषद में एस डी एम नरकटियागंज,शिकार पुर थाना अध्यक्ष उग्रनाथ झा,बी डी ओ रघ्वेंद्र त्रिपाठी,प्रमुख रिना देवी,नगर परिषद इ ओ सुधीर कुमार,सभापति राधेश्याम तिवारी, द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। एस डी एम ने समस्त अनुमंडल वासिवो को संबोधित किया।
बेतिया :- 73 वां स्वतंत्रता दिवस के पुरे हर्षोल्लास से मनाया गया
प0 चम्पारण जिला पदाधिकारी श्री डा0 निलेश रामचंद्र देवरे ने एतिहासिक बेतिया रमना मैदान के महाराजा स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। संत तरेसा स्कूल के छात्राओं ने राष्ट्रीय गान गया, तथा वही पुलिस अधीक्षक जयन्त कांत ने बेतिया पुलिस केन्द्र मे राष्ट्रीय झंडा फहराए और गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी वहीं पुलिस बल और ए0जे0के0 कॉलेज के छात्र, एन सी सी के कैडेट्स, सवरस्ती विद्या मंदिर विद्यालय के छात्राओं ने भी ध्वज की सलामी दी।
महिला थाना में थानाध्यक्षिका पुनम कुमारी ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। थाना के पुलिस बल ने राष्ट्रीय झंडा की सलामी दी। राजन ठाकुर पेशकार सिविल कोर्ट बेतिया, महेंद्र बैठा, रिंकी गुप्ता तथा आसपास के नागरिक और स्कूल के छोटे बच्चे उपस्थित रहे।
नगर थाना में पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष श्री राम सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दिये।साथ ही मनीष कुमार, यु 0ए0 खान, इंस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद, आबिद हसन,परमहंस शर्मा,बलिराम प्रसाद, चंद्रशेखर सिन्हा, अनिरुद्ध कुमार पंडित,जयशंकर पटेल,जितेंद्र सिंह,संजय कुमार,आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
ऐतिहासिक बड़ा रमना मैदान के स्टेडियम में जिला पदाधिकारी श्री डॉक्टर निलेश रामचंद्र देवरे सर्व प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर जिला के नागरिकों पदाधिकारियों और मीडिया कर्मियों सभी पुलिस बल कर्मियों तथा एनसीसी कैडेट स्कूल के बच्चों को बधाई देते हुए संबोधन की और कहे हम सब अवगत हैं कि देश के सभी महापुरुषों क्रांतिकारियों का त्याग और बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र होकर हमारे देश विश्व के मानचित्र में उभर कर आया हम इस पावन दिन पर झंडा तोलन कर काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है और अपार हर्ष हो रहा है कि पश्चिमी चंपारण जिसका अतुल्य योगदान रहा है चंपारण के किसानों ने नीलो के अत्याचार के बाद समय-समय पर संघर्ष किया है चंपारण की धरती पर जहां राजकुमार शुक्ल और शेख गुलाम शीतल के द्वारा महात्मा गांधी यहां आए और यहां से स्वतंत्रता संग्राम मे हमारे पूर्वजों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अंग्रेजों के विरुद्ध बिगुल फूंका गया जिससे हम आज इस आजाद देश में स्वतंत्र जी रहे हैं वहीं जिला पदाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने कई सरकारी योजनाएं तथा सात निश्चित योजनाएं , स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कुछ छात्र विदेशों में पढ़ाई करने गए तथा अन्य कई कार्यो से जिले वासियों को अवगत कराया वहीं शराबबंदी के ले कर के भी लोगों को दिशा निर्देश दिए ।
पुलिस केंद्र में पुलिस कप्तान जयंत कांत ने झंडा तोलन के बाद संबोधन किया कि आज हम सब 73वां दिवस में प्रवेश कर चुके हैं आगे आने वाले वर्ष में हम इसमें एक और स्वर्णिम सफलता प्राप्त करेंगे जब हम 75 वें में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बार फिर से इकट्ठा होंगे हम आगे आने वाले वर्षों में और पिछले जितने भी वर्षों में बेतिया पुलिस बल और इसके साथ में सभी सहकर्मी इस प्रांगण में उपस्थित और सभी उनके परिवार जमा है जिस मेहनत और जिस कर्तव्य निष्ठा के साथ में ईमानदारी के साथ में बेतिया पुलिस सेवा की है उसके लिए शुक्रगुजार हैं हम सबको प्रण करना है कि आज के दिन हम आप सब भारत माता को उस रक्षा सूत्र में बांध लेंगे उस रक्षा बंधन में बांध लेंगे जिससे हमारा पूरा देश सदैव और हमेशा एक साथ बना रहेगा और इसका जो रूप है जो स्वरूप है जिसके अंदर जो संस्कार है वह हमेशा उसी रूप में बने रहेंगे जिस रूप में हम सब 1947 में चलना शुरू किया था और उसके बाद हम सदा एवं सदैव उसका प्रण लेते रहे, हमें इस अवसर पर यह कहते हुए तनिक भी गुरेज नहीं हो रहा है कि पिछले एक वर्षों में जिस सफलता के साथ में लोकसभा का चुनाव आप सबों ने कराए वह कहीं ना कहीं इस भारत माता की पुनः यह सेवा थी उस प्रजातंत्र की सेवा थी जिस ने इस देश को फिर से एक किया और इस सबके लिए बेतिया पुलिस आप सदा का पुनः शुक्रगुजार है इस एक वर्षों में आपने क्राइम कंट्रोल लाइन और ना जाने कितने सिचुएशन में आपने कभी पीठ नहीं दिखाई हमेशा आठ घंटे की ड्यूटी नहीं की बल्कि उसी को अपने परिवार की ड्यूटी से ज्यादा ऊपर समझा अपने परिवार से ज्यादा ऊपर समझा और इसके लिए हम सब आपको नमन करते हैं आज इस ध्वज के नीचे जो हम सब खड़े हैं और इस मंच से जो हम भाषण दे रहे हैं वह सिर्फ आपकी शक्ति पर निर्भर है आपकी ताकत पर निर्भर है और आपका यह रंग जो खाकी में है जो सफेद में हैं नीले में हैं और जो इस हरे इस प्रांगण में जो हरे इस प्रांगण में हम सब को भारत की सेवा करने के लिए इकट्ठा करता है इसके लिए आप सब को तहे दिल से नमन करता हूं इस अवसर पर मैं याद करता हूं और शुक्रगुजार हूं ऑक्सफोर्ड स्कूल के बैंड टीम का यहां उपस्थित सभी मौजूद बच्चियों का मीडिया कर्मियों का पुलिस बल का और अंत में अपने जिला पदाधिकारी साहब जिन्होंने एक वर्ष तक इस मुहिम को बेतिया में चला कर रखा है कि बेतिया की सड़कों को साफ कर देंगे इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आइए हम सब इस भारत माता की सेवा को पुनः समर्पित हो जाएं और प्रण करें कि आज रक्षाबंधन के दिन भारत को इस बंधन में बांध कर रखें कि कोई विश्व की ताकत हमारे विरुद्ध नहीं देख सकेगी और अगर वह देखेगी तो उसे हम नस्ताबुद कर देंगे पूरे जोश के साथ 75 वें स्वतंत्रता दिवस में प्रवेश करेंगे और इसे पूरे शक्ति के साथ मनाएंगे
महिला थाना में थानाध्यक्षिका पूनम कुमारी ने झंडा तोलन किया और लोगों को खास करके महिलाओं को संबोधन किया कि स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यह प्रण करें कि जिस तरह सारी जनता जी रही है उस तरह हम सभी महिलाएं भी स्वतंत्र होकर सुरक्षित रूप से जिए और हंसते हुए जिए।
बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के रायबारी महुअवा पंचायत में विवादित महाबिरी झंडा मेला शांति पुर्वक संम्पन्न हुआ।मेला के सुरक्षा में
मुखिया म०समसाद सरपंच सम्स तवरेज उर्फ राजू, एस डी पिओ संजीव कुमार, ए एस पी धर्मेंद्र कुमार झा,चौतरवा थानाध्यक्ष विनय मिश्रा, भितहा थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, बिडिओ शशिभूषण सुमन, एल आर डीसी म०इमराम अंचलाधिकारी उदय मिश्रा पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
15 अगस्त के साथ -रक्षाबंधन का प्यार भरा त्योहार पूरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
चौतरवा।पूरे क्षेत्र में 15 अगस्त के साथ -रक्षाबंधन का प्यार भरा त्योहार पूरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है जिसका इंतजार सभी भाई-बहन बहुत बेसब्री से करते हैं. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना ईश्वर से करती हैं. वहीं भाई जीवनभर अपनी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है.
वही रक्षाबंधन के शुभ असवर पर चौतरवा थाना क्षेत्र के रॉयबारी महवूहवा शिव मंदिर में महावीरी अखाड़ा का हुवा आयोजन।
चौतरवा।15 अगस्त के पावन अवसर पर 73वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को चौतरवा क्षेत्र में जश्न ए आजादी में जिले के ग्रामीण और जिले के पूरे क्षेत्र में आन-बान-शान के साथ तिरंगा लहराया गया। सुबह तिरंगा लहराते विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की टोली सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा की धुन के साथ मार्चपास्ट करती निकली तो पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का ज्वार फूट पड़ा। वही चौतरवा ,बथुवरीया थाना, नदी थाना में थानाध्यक्ष ने पूरे शान से तिरंगा झंडा लहराया । वही आये हुए आगन्तुक को थानाध्यक्षो ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मेरे लिए देश सर्वो परी है। हमारे देश के लोग देश की आजादी की जंग में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उन अमर सेनानियों की याद और सम्मान में करना चाहिए। जगह-जगह, चौक -चौराहों, बाजारों में युवाओं के साथ सभी सदस्यों ने पूरे जोश के साथ ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिले व मंडल के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों में भी ध्वजारोहण किया गया। शहर में साफ-सफाई, चौराहों पर विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट के बीच गुब्बारे से बना तिरंगा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता नजर आया।
जश्न ए आजादी के पर्व पर प्रात:काल से बच्चे, नौजवान, बूढ़े, ऑटो चालक, ई-रिक्शा, रिक्शा चालक तिरंगा लेकर सड़क पर उतर गए। चहुंओर देशभक्ति के गीत बजने से माहौल खुशनुमा हो गया। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, पुलिस लाइन, थानों, डीरेका, पूर्वोत्तर रेलवे, व्यापारिक संगठनों के कार्यालयों में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।
बुधवार को प्रखंड के सिरकैया में फकिराना सिस्टर्स सोसाइटी बेतिया, गुलामी के विरूद्ध स्थायी कदम परियोजना के तत्वावधान में पुलिस विभाग, समुदाय निगरानी समिति
एवं रोजगार उत्प्रेरक समुदाय के सदस्यों के साथ उनके सक्रिय भागीदारी और भय मुक्त अच्छे संबंधों को स्थापित कर समुदाय में आर्केस्ट्रा एवं दासता रोकने के लिए पैरोकारिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान आर्केस्ट्रा से उत्पन्न दासता, मानव-व्यापार, बाल-बंधुआ मजदूरी जैसी समस्या के निवारण पर चर्चा के क्रम में इसे एक समाजिक बुराई बताते हुये इसकी रोक थाम की बात तय की । इस दौरान उपस्थित लौरिया पुलिस थाना के स.अ.नी.बलदाउ सिंंह ने बताया कि दासता एवं मानव-व्यापार जैसी समाजिक बुराईयों एव् अपराधों के रोक-थाम हेतू पुलिस सदैव तत्पर है, अगर समुदाय भी पुरी तरह इसके उन्मूलन हेतू आगे आकर सूचना एवं सहयोग करे तो इन बुराईयों का अंत निश्चय ही होगा । वही समुदाय निगरानी समिति सदस्य लक्ष्मीना देवी ने उपस्थित जनसमुदाय से आर्केस्ट्रा के बहिष्कार की अपील की । संस्था कि निर्देशिका सि.सरिता ने कहा कि जब तक समुदाय इन बुराईयों के रोक-थाम हेतू स्वयं पहल नही करेगा तबतक इन अपराधों का उन्मूलन संभव नही । मौके पर परियोजना समन्वयक रत्नेश मिश्र, प्रखंड समन्वय प्रदीप कुमार, अनुराधा कुमारी,मदन पासवान, मकरध्वज राम,मनक राम,हीरा राम, चंद्रावती देवी,मीली देवी,सीमा देवी आदि समिति अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।
एवं रोजगार उत्प्रेरक समुदाय के सदस्यों के साथ उनके सक्रिय भागीदारी और भय मुक्त अच्छे संबंधों को स्थापित कर समुदाय में आर्केस्ट्रा एवं दासता रोकने के लिए पैरोकारिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान आर्केस्ट्रा से उत्पन्न दासता, मानव-व्यापार, बाल-बंधुआ मजदूरी जैसी समस्या के निवारण पर चर्चा के क्रम में इसे एक समाजिक बुराई बताते हुये इसकी रोक थाम की बात तय की । इस दौरान उपस्थित लौरिया पुलिस थाना के स.अ.नी.बलदाउ सिंंह ने बताया कि दासता एवं मानव-व्यापार जैसी समाजिक बुराईयों एव् अपराधों के रोक-थाम हेतू पुलिस सदैव तत्पर है, अगर समुदाय भी पुरी तरह इसके उन्मूलन हेतू आगे आकर सूचना एवं सहयोग करे तो इन बुराईयों का अंत निश्चय ही होगा । वही समुदाय निगरानी समिति सदस्य लक्ष्मीना देवी ने उपस्थित जनसमुदाय से आर्केस्ट्रा के बहिष्कार की अपील की । संस्था कि निर्देशिका सि.सरिता ने कहा कि जब तक समुदाय इन बुराईयों के रोक-थाम हेतू स्वयं पहल नही करेगा तबतक इन अपराधों का उन्मूलन संभव नही । मौके पर परियोजना समन्वयक रत्नेश मिश्र, प्रखंड समन्वय प्रदीप कुमार, अनुराधा कुमारी,मदन पासवान, मकरध्वज राम,मनक राम,हीरा राम, चंद्रावती देवी,मीली देवी,सीमा देवी आदि समिति अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे ।
साठी आजादी का 72 वां राष्ट्रीय पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया थाना परिसर में तालियां के आवाज के साथ झंडा फहराया गया और पुलिस जे्वानो ने सलामी दी इस अवस पर क्षेत्र के जनतागण व बच्चे उपस्थित रहे इन्हें पुलिसकर्मियों ने जमकर स्वागत किया और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जनतागण व जनप्रतिनिधि आजादी के इस अवसर पर झंडा फहराया यहां तक कि सरकारी स्कूल मदरसा और गैर स्कूलि छात्र व छात्राएं मंच लगाकर 72 वां जसने आजादी कोलेकर अपने काला को प्रस्तुत किया और इसमें दिखाया कि हमारे देश में अंग्रेजों कैसे थे और उनके चुंगुल से कैसे आजादी दिलाई गई कितनों के बलिदान के बाद अंग्रेजों को हमारे देश खदेड़ा गया बहुत मुशक्कत के बाद हमें आजादी मिली और हम राष्ट्रीय पर्व उत्साह के साथ मनाते हैं
वाल्मीकिनगर - भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित शिवालय घाट त्रिवेणी धाम नेपाल परिसर में श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर नारायणी गंडकी माता की 64 वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कामधेनु अनुसंधान केन्द्र नेपाल के पीठाधीश्वर योगी सोमराज महाराज, विशिष्ट अतिथि राम राज्य परिषद के सचिव शेखर शर्मा पोडेल, व्यवसाई महेश प्रसाद, महिला धार्मिक व्यक्तित्व देवी धीमीरे, कोटी होम आश्रम नेपाल के पीठाधीश्वर गुरु वशिष्ट जी महाराज, मां सप्त चंडी ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं संत बालक दास बाबा जी महाराज ,चर्चित कलाकार एवं कार्यक्रम के संस्थापक डी. आनंद , श्री नारायणी गंडकी माता महाआरती व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद सत्यदेव पांडे, एवम् भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कामधेनु गौशाला के पीठाधीश्वर श्री सोमराज महाराज ने गौ माता की पूजा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहली रोटी गाय को देनी चाहिए। गौशाला के संरक्षण एवं गौ पालन को बढ़ावा देने का संकल्प सभी भक्तों ने लिया । आध्यात्मिक महिला देवी धीमीरेने कहा कि आयोजन समिति द्वारा ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से त्रिवेणी धाम एवं वाल्मीकि धाम को एक नई पहचान मिल रही है ।आगत संतों ने भारत नेपाल सीमा पर नियमित रूप से दिव्यांगों को भोजन ,निशुल्क जल वितरण ,महाआरती के सफल आयोजन आदि कार्यक्रमों हेतु आयोजक श्री डी.आनंद की भूरि भूरि प्रशंसा की । विशिष्ट अतिथि महेश प्रसाद ने कहा कि भूले भटके और मानसिक रूप से बीमार लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जाता है जो एक अति सराहनीय कार्य है । संत बालक दास बाबा एवं श्री वशिष्ठ महाराज ने कहा कि वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया जाना एक ऐतिहासिक कदम है ।ऐसे कार्यक्रम को मैं हमेशा सहयोग देता रहूंगा, ताकि इतिहास के पन्नों में हमारा नाम भी अंकित होता रहे। राम राज्य परिषद के केंद्रीय सचिव श्री शेखर ने कहा कि जैसा खाओगे अन्न, वैसा होगा मन, अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए अच्छी सोच और अच्छी कल्पना का होना जरूरी है। दूषित खान पान से स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं हो सकता ।उन्होंने नेपाल में चल रहे राम राज्य परिषद के अभियान की विस्तृत चर्चा की। उत्तर प्रदेश से आए लोकप्रिय बिरहा गायक श्याम देव साहनी के भजनों पर भक्त देर तक झूमते रहे। निर्गुण भजन द्वारा लोगों को चेतावनी दी गई कि ,बुरे कर्मों को यथाशीघ्र छोड़ देना चाहिए। स्वरांजलि सेवा संस्थान की गायिका आशा साहू ने भजनों द्वारा नारायणी माता की महिमा का बखान किया। गायक एवं समाजसेवी संगीत आनंद ने भाई बहन के प्यार पर आधारित गीत को प्रस्तुत किया। जिसमें रक्षा बंधन के पवित्र धागों की महिमा बताई गई ।यू .पी से आए श्री दुर्गा प्रसाद ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, दूसरों के लिए जीने वाला व्यक्ति ही उच्च कोटि का इंसान कहलाता है । ठूठीबारी से आए विनोद कुमार मद्धेशिया एवं ऋषिकेश यादव ने संयुक्त रूप से मानव सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। सर्वधर्म समभाव की भावना पर आधारित इस कार्यक्रम से इंडो नेपाल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है ,रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही है। कार्यक्रम के संस्थापक श्री आनंद ने भजनों के माध्यम से विश्व शांति की बात कही। वैचारिक क्रांति लाने की एक ग्लोबल मुहिम चलाने की कोशिश की गई है ।लोगों का अपार सहयोग मिल रहा है। थरुहट के गायक कार्तिक कुमार काजी,चंदेश्वर गुरु,एवम् खुशबू की प्रस्तुति काबिले तारीफ रही। श्रावणी पूर्णिमा होने के कारण भारत नेपाल के हजारों भक्त कार्यक्रम से लाभान्वित होते रहे। नेपाल पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। शंकर वाटिका महाराजगंज एवं समाजसेवी विद्यादित्य सिन्हा उर्फ संजू के सौजन्य से महाप्रसाद का इंतजाम किया गया था। वहीं त्रिवेणी बाजार के शीतल प्रसाद एवं राजेश निगम ने आगत भक्तों को मिनरल वाटर बोतल प्रदान करके जल ही जीवन है का संदेश दिया। इस मौके पर नितेश रौनियार, सचिव भैरव प्रसाद शर्मा, जयराम तिवारी ,मारकंडे तिवारी, कृपाशंकर तिवारी, ढोलक वादक भोला चौधरी, पंडित प्रेमसागर जी महाराज, विजय कुमार शर्मा ,गायक एवं नाल वादक शिवचंद्र शर्मा, चंदन मिश्रा, पंडित एच. एम त्रिपाठी, एडिटर स्वरांजलि सरगम, स्वरांजलि सेवा संस्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजलि आनंद ,बाल गायिका संस्कृति शुक्ला आदि ने विशिष्ट भूमिका निभाई। ढोल झाल करताल शंख एवं घंटे की मधुर ध्वनि के बीच नारायणी गंडकी माता की भव्य महाआरती की गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया गया ।मंच संचालन डी. आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने किया। गंगा मैया की जय नारायणी गंडकी माता की जय आदि नारों से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान होता रहा। विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तित्व एवं कलाकार नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किए गए। स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा नेपाल के संत श्री सोमराज महाराज, महिला धार्मिक व्यक्तित्व देवी धीमीरे ,शेखर शर्मा पौडेल, पीठाधीश्वर वशिष्ठ जी महाराज एवं बालक दास बाबा सहित पत्रकार विजय कुमार शर्मा ,शिव चंद्र शर्मा, जयराम तिवारी, मारकंडे तिवारी ,कृपा शंकर तिवारी, ऋषिकेश यादव ,विनोद कुमार मद्धेशिया, कार्तिक कुमार काजी, चंदेश्वर गुरु, बिरहा गायक श्याम देव साहनी, नेपाल की गायिका आशा साहू, विशिष्ट अतिथि महेश प्रसाद एवं दुर्गा प्रसाद के नाम उल्लेखनीय हैं।जिन्हें नारायणी गंडकी सम्मान से सम्मानित किया गया।
रेलवे क्वार्टर में किए गए सामूहिक दुष्कर्म में चार को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
3 अक्टूबर 2017 को हुई रेलवे क्वार्टर में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में पॉसको
कोर्ट ने चार अभियुक्तों को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है साथ ही प्रत्येक को १.५० लाखों रुपया अर्थदंड भी लगाया है ,अर्थदंड नहीं अदा करने पर अभियुक्तों को 2 वर्ष अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी।
सजायाफ्ता अभियुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अम्मावा मक्षार निवासी सुजीत राम ,सुदर्शन राम, संजय राम ,तथा दीपक राम हैं। एडीजे प्रथम पोसको कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दिग्विजय कुमार ने संवाददाता को बताया कि अभियुक्तों को सजा साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है। विशेष लोक अभियोजक वेद प्रकाश द्विवेदी ने संवाददाता को बताया है कि अमवा मजार के एक व्यक्ति हर्रिबाटिकाचौक स्थित भाड़े के मकान में रह कर अपने बच्चों को पढ़ाया करता था, 3 अक्टूबर 2017 की सुबह 8:00 बजे उनकी बड़ी नाबालिग लड़की को एमजेके कॉलेज के समीप पायनियर कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थी जहां रास्ते से ही उसी का ग्रामीण अभियुक सु जीतराम उसका अपहरण कर उसे बेहोश कर गोरखपुर ले गया वहां से उसे बगहा ला कर एक रेलवे क्वार्टर में सहयोगियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जिसके न्यायालय के द्वारा सजा की घोषणा की गई है।
बेतिया। दिनांक 16 अगस्त 2019 को सत्याग्रह फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की पहली पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी धर्मों के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद (अधिवक्ता ) ने कहा कि आज ही के दिन 1 वर्ष पूर्व 16 अगस्त 2018 को लंबी बीमारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का निधन हो गया था। उनका सारा जीवन समाज सेवा एवं समाज हित के लिए समर्पित रहा। हिंदू और मुस्लिम एकता के सच्चे पक्षधर थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई। इस अवसर पर एजाज अहमद ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थाई शांति पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की आदर्शों एवं मूल्य मूल्यों से ही हासिल की जा सकती है। दक्षिण एशिया में शांति की दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का योगदान अतुल्य रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में पड़ोसी देशों के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को मधुर बनाने के लिए बस सेवाएं शुरू की थी। जो शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई सत्याग्रह की जन्मस्थली बेतिया पश्चिमी चंपारण से गहरा रिश्ता रहा है। आपातकाल के बाद विभिन्न अवसरों पर उन्होंने बेतिया पश्चिम चंपारण आकर राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याओं का निदान निकाला था। जहांइस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के शोधार्थी अधिवक्ता शाहनवाज अली, स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर नीरज गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता शंभू शरण शुक्ल अपने विचार रखते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सम्मान में बेतिया पश्चिम चंपारण में एक राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग की ताकि नई पीढ़ी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बारे में जान सके।
---- सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो मे शान से लहराया गया तिरंगा ।
नौतन ।। 73 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रखंड के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानो मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी गई । इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय मे प्रमुख जुबैदा खातुन थाना परिसर मे थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला पीएचसी मे डा आरबी यादव कमल साह उच्च विद्यालय मे अनुपमा कुमारी रहीम पूर उर्दू मे राजेश प्रसाद गहीरी इन्टर कॉलेज मे विभूति नारायण डायमंड स्कूलिंग एण्ड वेलफेयर संस्थान मे दिग्विजय कुंवर आदि संस्थानो मे झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई है ।तथा सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया ।
---परिजनों ने कम्पाउन्डर को पकड किया पुलिस के हवाले
नौतन । थाना क्षेत्र के नौतन मंगलपुर मुख्य मार्ग मे मछरगावा चौक स्थित एक निजि क्लिनिक पर सूई देने के बाद एक मासूम की मौत ने कोहराम मच दिया।मृत बालक बैरा परसौनी निवासी अनिल बैठा का नौ माह का पुत्र खेसारी कुमार बताया गया है। परिजन मृत बालक को लेकर थाना पहुच न्याय की मांग पर अडे हुये है।घटना शुक्रवार दोपहर की बताई गई है । मृत बालक के पिता अनिल बैठा ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र को एक गिल्ठी हुयी थी।बच्चे को लेकर मछरगावा एक निजि क्लिनिक पर पहुचे।वहा एक कम्पाउन्डर शिवराजपुर निवासी सदरे आलम बालक को एक सूई दिया। सूई लेने के बाद बालक की हालत खराब होने लगी।परिजनों ने बालक को लेकर नौतन आये जहा उसकी स्थिति देख चिकित्सक बेतिया रेफर कर दिये। बेतिया ले जाने के क्रम मे ही बालक की मौत हो गयी ।बौखलाये परिजनों ने कम्पाउन्डर को पकड पुलिस के हवाले कर दिया है । घटना की सूचना पर बैरिया पुलिस भी नौतन पहुच चुकी है । जानकारी के अनुसार समाचार प्रेषण तक समझौता जारी है।
जिला विधिज्ञ संघ सभागार, बेतिया में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया।
आज जिला विधिज्ञ संघ सभागार, बेतिया में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का प्रथम पुण्यतिथि मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धेय अटल जी को भावभीनी श्रद्दांजलि दी गयी और उनको याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत कार्यक्रम में भाजपा का सदस्यता महापर्व भी चलाया गया जिसमें कई अधिवक्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा के नए सदस्य बने। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी बेतिया के माननीय सांसद डॉ संजय जायसवाल, जिला बार एसोसिएशन के सचिव किशोरी लाल सिकरिया जी, अध्यक्ष श्री एगेंद्र मिश्रा जी, श्री आर सी पाठक जी, श्री रमेश गिरी जी, शिला मिश्रा जी, अशोक शर्मा, मनींद्र प्रसाद श्रीवास्तव, राजनारायण प्रसाद भैया,राजन चतुर्वेदी जी, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता सत्येंद्र शरण जी, जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता भाई संदीप श्रीवास्तव, प्रकाश वर्मा, रमेश जी, अभिषेक वर्मा, मुकेश सहाय, बबुआ जी दुबे, रूपक श्रीवास्तव, छठू शर्मा, कन्हैया गुप्ता, कई अधिवक्तागण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप श्रीवास्तव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राजन चतुर्वेदी ने किया। सदस्यता कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र पाठक और विशाल चन्द्र झा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ








Comments
Post a Comment