बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें  

  R CITY NEWS  सच दिखाने का है जिद  

  बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें  

                         रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ  

रामनगर लौरिया पथ में गोला बाजार हरिनगर स्थित बिंदयावासिनी मार्केट से लेकर डैंमरवा मोड़ तक मुख्य सड़क गड्ढे में तब्दील । 

बगहा / रामनगर/अश्वनी सिंह , ब्यूरो चीफ
बिना वर्षा के सड़क कीचड़ और पानी से बदहाल ।वाहन के साथ पैदल चलने वाले लोगों को भी हो रही है परेशानी ।नगर पंचायत भी बना है अनभिज्ञ ।अभी का आलम ये है तो क्या होगा जब शुरू होगा वर्षात । जबकि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के अलावा सांसद और विधायिका भी का भी है इस सड़क से आना जाना ।इसके पाश्चात भी शहर का ये मुख्य सड़क अपनी बदहाली पर आँसू बहाते हुए जोह रहा है विकास बाट ।एक तरफ गाँव गाँव मे सड़क होने का पीटा जा रहा है ढोल वहीं यह सड़क विकास के अंधेरे गर्त में अपना अस्तित्व ढूढ़ रहा है ।
पानी और कीचड़ वाला वीडियो गोला बाजार हरिनगर का है ।
खबर को दमदार बना देना है ।क्योंकि ये दुर्भाग्य की बात है कि जिस सड़क से भारत के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों जा चुके हैं फिर भी इस बदहाल सड़क पर किसी पदाधिकारी ,राजनेता,या जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट नहीं हुआ ।


 थाना प्रभारियों द्वारा  नागरिकों  का जाति जानकर किया जा रहा है अपमानित 


बेतिया:- जिला पश्चिमी चंपारण ग्राम सोनगढ़ थाना साठी निवासी राजेश चंद्र गुप्ता महामंत्री भारतीय जनता पार्टी सिकटा मैनाटांड़  विधानसभा पश्चिमी चंपारण सह भोजपुरी लोकगीत गायक  फिल्म अभिनेता  ने साठी थाना प्रभारी राजू कुमार मिश्रा और छोटा बाबू सुधीर शुक्ला थाना के मुंशी पर आरोप लगाया  है कि  मुझे नीच जात कहकर कुर्सी से उठाया और महामंत्री और प्रधानमंत्री कह कर अपमानित किया तथा पुलिस अधीक्षक को आवेदन द्वारा  न्याय का गुहार लगाई है पिड़ित राजेश चंद्र गुप्ता ने आवेदन में बताया की 7/ 8 /2019 को लगभग 11:00 बजे दिन में अपने ही गांव के चार पांच ग्रामीणों के साथ थाना पर झंडा के मेला 15 मार्च 2019 के लिए आवेदन देकर अनुमति लेने गए थे तो थाना प्रभारी ने नीच जात कह कर अपमानित कर मुझे कुर्सी से उठा दिया मेला के दिन प्रशासन से सहायता मांगने पर शुक्ला जी भद्दी और   अपमानित जगत गाली द्वारा कहा कि पैकेट में कुछ है  नहीं और पुलिस की मांग करते हो, मैंने इसी पर उनसे कहा क्या उसके लिए रुपया लेंगे तो गाली देते हुए बोले जल्दी भागो नहीं तो लॉकअप में बंद कर देंगे इस पर मैंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का महामंत्री हूं मुझे जलील ना करें तो थाना प्रभारी राजू कुमार मिश्रा ने बोले की महामंत्री हो या प्रधानमंत्री उससे हम को कोई फर्क नहीं हम खुद को नेता हैं मुंशी जी बोले हम भी नेता है जाओ जल्दी भागो नहीं तो किसी दफा में फंसा कर अंदर कर देंगे।ज्ञात हो कि अगर  इस प्रकार से किसी को भी पुलिस द्वारा अश्लील हरकत होता है तो सोचनीय विषय है,  ऐसा शब्द बोल कर प्रधानमंत्री या महामंत्री के नाम सम्बोधित कर इज्जत लेना प्रशासन के लिए खिलौना बन गया है आम नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार करना कुछ थाना प्रभारी की आदत सी बन गई है जो जांच का विषय है।

 पताही प्रखंड में रालोसपा पार्टी ने चलाया सदस्यता     अभियान। 

पताही प्रखंड के बखरी हाई स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष मधुरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मधु सिंह की अध्यक्षता में सैकड़ों लोगों ने भाजपा,कांग्रेस सहित कई पार्टी छोड़ के गुरुवार को रालोसपा के सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राकेश सिंह भाजपा छोड़कर समता पार्टी में आए सरैया गोपाल के भाजपा के सदस्य अवनीश कुमार सिंह ,मुन्ना तिवारी ,संतोष कुमार सिंह, बच्चा सिंह, मनोज सिंह पताही के केशव कुमार, अनुराग कुमार, संजीव कुमार, अन्तोष कुमार, आलोक कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने लोक समता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर लोक समता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन प्रसाद गुप्ता, सचिव संतोष कुमार सिंह, महासचिव बिट्टू कुमार आदि सैकडों लोग  मौजूद थे।

 विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे सूची से जुड़ेंगे नए   मतदाता  

विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे सूची से जुड़ेंगे नए मतदाता
रामगढ़वा से सुबोध गौतम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के तहत सूची से नए मतदाता जुटेंगे।उक्त आशय की जानकारी देते हुए बीडीओ राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि ऐसे युवा जो 1 जनवरी 20 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं, वे इसमें अपना नाम जुड़वा सकते हैं। ऐसे नागरिक जिन्होंने किसी कारण से अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वाया है, वे भी अपना नाम जुड़वा सकेंगे। मतदाता सूची में नाम, उपनाम, आयु, लिंग, जन्मतिथि, फोटो या अन्य त्रुटियों को भी इस दौरान सुधारा जाएगा। निर्वाचन आयोग  मतदाता सूची में संशोधन के लिए समयबद्ध कार्यक्रम जारी किया गया है।मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरकर संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति जमा करनी होगी। मतदाता सूची में नाम, उपनाम , आयु, लिंग, जन्मतिथि, फोटो या अन्य प्रकार की त्रुटि को सुधारने के लिए फार्म-8 भरना होगा। सूची से नाम विलोपन के लिये फार्म-7 में आवेदन करना होगा. दिव्यांग मतदाताओं से फार्म-6 के द्वारा प्राप्त जानकारी को मतदाता डॉटाबेस में निःशक्तता की श्रेणी के साथ प्रविष्ट किया जाएगा।

एन०डी०आर०एफ० द्वारा संत माईकल एकैडमी एवं के0आर0 सीनियर सेकेंडरी  विद्यालय बेतिया में सिखाया आपदा प्रबंधन के तरीके
************************

 रिपोर्ट शेखर सोनी

बेतिया :- 9वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बिहटा की एक टीम ने आज पश्चिम चम्पारण जिला के सन्त माइकल  एकेडमी , छावनी बेतिया के 10 शिक्षकों तथा 410 छात्रों  को आपदा प्रबंधन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।
आपदा प्रबंधन का परिचय उपप्राचार्य विजय विक्टर, स्वागत प्राचार्या डॉ अंजली शुक्ला ने किया मौके पर शिक्षक शशी रतन,रंजन वर्मा, आंनद द्विवेदी, रेणु सोरेंग , राजकीय  केदार पांडेय उच्च माध्यमिक  विद्यालय  के शिक्षक  श्री राकेश डिक्रूज आदि उपस्तिथ थे।
 आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० के  टीम के कमांडर इंस्पेक्टर राजन कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों व छात्रों को बाढ़, सड़क दुर्घटना, बज्रपात, भूकम्प सुरक्षा तथा सर्पदंश प्रबंधन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा इससे होने वाले प्रभाव का उन्हें अस्पताल-पूर्व चिकित्सा के बारे में डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बताया गया तथा इसका अभ्यास भी करवाया गया।
इसमे दो महत्वपूर्ण कारण जिससे देश मे सबसे ज्यादा लोगो की मृत्य होती है इसपे ज्यादा जोर दिया गया इसके अलावा विभिन्न आपदा से होने वाले प्रभाव के बहुत सारे प्राथमिक उपचार को भी बताया गया । जैसे
पहला किसी दुर्घटना या अन्य कारणों से हार्ट अटैक होने पर उसे जमीन पर सीधा लेटाकर उसके सीने के बीचों बीच दोनों हाथ को एक दूसरे से लॉक करके 30 बार लगभग 4 सेंटीमीटर तक सीधी दबाव एवम मरीज के नाक को बंद करके दो बार मुंह  से मुंह में श्वांस  देना होता है यह कार्रवाई तब तक दुहराते रहें जबतक की उसके शांसे न चलने शुरू हो जाये या कोई डॉक्टर न आ जाये इस प्रक्रिया को सीपीआर कहते हैं।
दूसरा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए विश्व का सबसे आशान तरीका 5 S की मदद से सड़क दुर्घटना को आशानी से रोक सकते हैं । इसका मतलब
S- Safety Gear (दो पहिया के लिए सेफ्टी हेलमेट और कर के लिए सीट बेल्ट का लगाना जरूरी है। )
S- Speed (गाड़ी की रफ्तार 40 से ज्यादा नही होने चाहिए)
S- Side (सड़क के एक तरफ गाड़ी चलाएं।)
S- Signal ( दाहिने बाएं मुड़ते समय हमेशा  इशारा देकर ही मूरे। )
S - Softly Softly (ध्यान हमेशा गाड़ी चलाने पे होने चाहिए न कि और कहीं)
यही 5S सभी बच्चे अपने पापा भैया को आफिस जाते समय याद दिलाये ।
इसके अलावा रक्त के ज्यादा बहाव को रोकने का तरीका, 5 सेकेंड में स्ट्रेचर बनाने का तरीका तथा हड्डियों के टूट जाने से उसे स्थिर करने का तरीका सिखाया गया। वही के0आर0 सीनियर सेकंडरी विद्यालय के प्राचार्य फादर क्रिस्टोफर द्वारा कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सर्वप्रथम श्री रेमी पीटर हेनरी के द्वारा परिचय व महत्व के बारे में बताया गया तत्पश्चात इंस्पेक्टर राजन कुमार द्वारा लोयला सभागार में विस्तारपूर्वक बाढ़ आपदा  और स्वयं की बचाव के बारे में बताया गया मौके पर नोडल पदाधिकारी श्री राकेश  डिक्रूज तथा विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे कार्यक्रम के सफल  बनाने में रेमी पीटर हेनरी , डेनिस रोडिकस,जेम्स माइकल, राजीव कुमार ,रवि रंजन यादव,  रीता पीटर, नीलम  मिस  का  सहयोग प्रशंसनीय रहा।

 बेतिया विधानसभा में ग्रामीण मण्डल एवं जिला भाजपा   पदाधिकारी के द्वारा सदस्यता अभियान 


प चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के बेतिया विधानसभा में ग्रामीण मण्डल एवं जिला भाजपा पदाधिकारी के द्वारा सदस्यता अभियान के तहत आई टी आई चौक एवं चेकपोस्ट पर सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया गया लोगों में भाजपा की सदस्यता के लिए बहुत उमंग भरा हुआ था सदस्य बनते ही लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय सांसद सह मुख्य सचेतक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल जी को जिन्दाबाद जिन्दाबाद मनाते हुए खुशी जाहिर किए सदस्यता अभियान में जिला महामंत्री श्री रूपक श्रीवास्तव जी जिला मीडिया प्रभारी सह सांसद मीडिया प्रभारी श्री मुकेश सहाय उर्फ गाँधी बाबा सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल वर्मा जी जिला उपाध्यक्ष श्री पन्नालाल साह जी जिला मंत्री श्री किशोर सिंह जी पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश यादव जी मण्डल महामंत्री राहुल चतुर्वेदी शम्भू महतो चण्डी साह मुन्ना राय इत्यादि सदस्य बनने वालो में मुख्य रूप से डाॅ अभिनाश गोलदार श्रीमती बबीता देवी नीरज साह नितेश पटेल इत्यादि सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किये।

 नियोजित शिक्षकों द्वारा बी एल ओ पद से सामूहिक   इस्तीफा 

रामगढ़वा से सुबोध गौतम।प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के नियोजित शिक्षकों द्वारा बी एल ओ पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिए जाने के कारण गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में आयोजित बी एल ओ बैठक स्थगित हो गई।इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए सम्बन्धित बी एल ओ शिक्षकों से सम्पर्क किया गया है।शिक्षकों ने उक्त कार्य से सामूहिक इस्तीफा दे देने  की बात कही है।साथ ही इनके प्रखंड अध्यक्ष महम्मद तुफैल ने बी डी ओ को आश्वस्त किया है कि 17 अगस्त तक इनका आंदोलन चल रहा है।इसके बाद शिक्षक सामूहिक रूप से बी एल ओ के कार्यभार को संभालने पर विचार करेंगे।इसकी जानकारी शिक्षक  संगठन के जिला सचिव संदीप कुमार सिंह ने दी।

 बेतिया बस यात्रियों के सुरक्षा के लिए बसों में   अग्निशामक उपकरण एवं आपातकालीन दरवाजा   होना   अनिवार्य 

बेतिया बस यात्रियों के सुरक्षा के लिए बसों में अग्निशामक उपकरण एवं आपातकालीन दरवाजा होना अनिवार्य नहीं तो होगी कार्रवाई! उक्त बातें राजेश कुमार सिंह जिला परिवहन पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त निर्णय विभागीय सचिव के आदेश के आलोक में सभी बसों की जांच की जा रही है !जिन बसों में उक्त दोनों व्यवस्थाएं,उपकरण नहीं पाए जाएंगे! उन का परिचालन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया जाएगा एवं व्यवस्था होने तक परिचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी !साथ ही जिले के सभी बस मालिकों को एसोसिएशन को इस संदर्भ में उक्त आदेश का पालन करने हेतु सख्त निर्देश जारी किए गए हैं !जिससे यात्रियों को यात्रा करने में वह आपातकालीन स्थिति में मदद मिलेगी! इसके लिए विभाग के सभी पदाधिकारी रोड में निरंतर जांच करेंगे!

बैरिया में नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बैरिया श्री अशोक कुमार ने की गुरु गोष्ठी 

प्रखंड संसाधन केंद्र बैरिया में नव पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बैरिया श्री अशोक कुमार ने गुरु गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें अधिगम प्रतिफल,विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना, विद्यालय विकास योजना, जल जीवन एवं हरियाली अभियान, एनीमिया रोग से बचाव हेतु आयरन एवं फोलिक एसिड गोली बच्चों को खिलाने आदि के संदर्भ में चर्चा की।9 अगस्त  को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर अभिभावकों एवं बच्चों से संकल्प आदि बिंदुओं पर वृहद रूप से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार ने चर्चा की। बैठक में प्रखंड संसाधन सेवी हरेंद्र प्रसाद यादव,सुजीत कुमार शुक्ला, मध्यान भोजन योजना साधन सेवी जाहिद इकबाल,लेखक सहायक दीपक कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष कुमार, कमलेश कुमार श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, मंजूर आलम, संजय कुमार,संतोष कुमार एवं मनोज तिवारी आदि सभी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर