बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
पेट्रोल छिड़क कर जान से मारने की कोशिश
बेतिया :- महारानी जानकी कुँवर अस्पताल के वार्न वार्ड में इलाज करवा रहे गिरधारी यादव 22 वर्ष पिता गोपीचंद यादव निमोनिया थाना नवलपुर 8 तारीख की रात्रि 11:00 बजे सपरिवार खाना खाने के बाद सोने चले गए तभी पटीदार रमेश यादव, शंकर यादव चंदन यादव ,रामरति देवी ने पेट्रोल छिड़क कर पीड़ित को जलाया पीड़ित ने बताया कि चंदन यादव, शंकर यादव रामरति देवी ने पैर हाथ को दबाए हुए थे वही रमेश यादव ने माचिस की तिल्ली शरीर पर फेंक दिया। जिस कारण पीड़ित का पूरा शरीर आधे चेहरा तक जला है आरोपी शंकर यादव रमेश यादव के बहनोई है और चंदन यादव भगिना एवं रामरति देवी रमेश यादव के बहन हुई जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। वही नवलपुर थानाध्यक्ष से फोन द्वारा संपर्क कर इस संदर्भ में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसके बारे मे मुझे कोई जानकारी नहीं प्राप्त हुई है जबकि घटना बीते 8 अगस्त की है और पीड़ित द्वारा फर्दव्यान एम0 जे0 के0 अस्पताल मे हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।
छात्र छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का हुवा वितरण
प्रखंड कौशल विकास केंद्र गौनाहा द्वारा आज अक्टूबर एवं नवंबर बैच के छात्र छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी गौनाहा एवं अंचल अधिकारी थे ।
प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए खंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि इस सुदूर में कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जिस तरह से आत्मविश्वास आ रहा है और वह आगे बढ़ रहे हैं यह तारीफ के काबिल है ।विशेषकर छात्राएं जिस तरह से इस कार्यक्रम का लाभ उठा रही हैं यह एक बड़े बदलाव का द्योतक है ।वही अंचल अधिकारी महोदय ने कहा कि वे कुशल युवा कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं से प्रभावित हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कार्यक्रम में उपस्थित वरीय प्रेरक अमित कुमार ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुएकहा कि उन्हें अपने गांव एवं क्षेत्र में भी बदलाव एवं विकास लाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए । इस कार्यक्रम में कुल 80 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
नाबालिग युवती को शादी के नियत से अगवा,चार माह बाद युवती की हत्या
गौनाहा बेलवा बहुअरी गांव के एक नाबालिक युवक ने शादी की नीयत से एक नाबालिक लड़की चार माह पहले बहला फुसलाकर कर अपने घर लाया था।जिसकी संदिग्ध अवस्था मे सोमवार को मौत हो गई है। परिजनो के द्वारा लाश को गायब कर दिया गया है।पुलिस द्वारा दो दिनों तक लाश की खोजबीन की जा रही परंतु पुलिस लाश खोजने में असफल रही। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार माह पूर्व बेलवा- बहूअरी गांव के राधा साह के 16 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार अपने किसी संबंधी के यहां से 15 वर्षीय एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने घर लाया था। दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते थे।इधर ग्रामीणों के कथना अनुसार रविवार को संदीप कुमार ने बेरहमी से अपने पत्नी को पीटा और सोमवार को सुबह ग्रामीणों को पता चला कि उस लड़की की मौत हो गई है ।दिन के दोपहर में गांव के दर्जनों लोगों ने देखा कि एक मृत महिला को चटाई में लपेट कर पूरब सरेह की तरफ कुछ लोग ले जा रहे हैं ।ग्रामीण सूत्रों से पता चला है कि दुल्हीनिया नाला जो कि गांव के रेलवे लाईन के पूरब दिशा में है।उसमें ले जाकर लाश को फेक दिया गया है।पुलिस को जब इसका पता चला तो वह लाश की खोजबीन शरू कर सोमवार को पुलिस देर रात को लाश को ढूंढती रही पुलिस ने पुनः मंगलवार को सुबह सात बजे से 11 बजे तक ढूढती रही परंतु लाश का कोई सुराग नहीं मिला ग्रामीण सूत्रों से पता चला कि उस लड़की को पीट-पीटकर हत्या कर लाश को गायब कर दी गई है। कुछ लोग बताते हैं कि लाश को सोमवार की रात्रि में दुल्हनिया नाला से निकाल कर कहीं और जगह छिपा दी गई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना सच है लाश की छानबीन की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा l
अ.भा.वि.प. नरकटियागंज के इकाई के द्वारा सी.बी.एस.ई की परीक्षा फीस मे भारी वृद्धि
अ.भा.वि.प. नरकटियागंज के इकाई के द्वारा सी.बी.एस.ई की परीक्षा फीस मे चौबीस गुणा एवं दुगना भारी वृद्धि होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रो द्वारा आक्रोश व्याप्त किया गया । नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि आशातीत मात्रा मे फीस बढ़ने से करीब बीस हजार से अधिक छात्रो पर इसका व्यापक असर पडेगा ।
नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सीबीएसई के द्वारा दसवी एवं बारहवीं की बोर्ड की परीक्षा फीस एस.सी / एस.टी का पहले पचास रूपया था अब इसे चौबीस गुणा बढ़ाकर इसे बारह सौ रूपया कर दिया गया है। जबकि सामान्य वर्ग का फीस पहले सात सौ पचास रूपया था । अब इसे दुगुना बढ़ाकर पन्द्रह सौ रूपया कर दिया गया है । माइग्रेशन फीस पहले एक सौ पचास रूपया था अब इसे बढ़ाकर तीन सौ पचास रूपया कर दिया गया है । सामान्य वर्ग के एडिशनल विषय का फीस पहले एक सौ पचास रूपया था अब इसे बढ़ाकर तीन सौ पचास रूपया कर दिया गया है। एस.सी / एस.टी का एडिशनल विषय का पहले शून्य था अब इसे बढ़ाकर तीन सौ रूपये कर दिया गया है । प्रैक्टिकल परीक्षा के पहले फीस अस्सी रुपए था अब इसे बढ़ाकर एक सौ पचास रुपये प्रति विषय कर दिया गया है ।
सीबीएसई की ओर से भारी मात्रा में शुल्क मे बढ़ोतरी होने से अभिभावकों और छात्रो मे काफी आक्रोश है । एक ओर जहाँ सरकार स्कूली शिक्षा को मुफ्त करने की घोषणा करती है तो दूसरी तरफ भारी वृद्धि कर रही है। इससे गरीब एवं सामान्य छात्रो को काफी परिशानी होगी । इससे बहुत सारे छात्र फीस के अभाव मे शिक्षा नही ले पाएंगे । यह काफी चिंतनीय विषय है। अतुल कुमार ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए इसपर सीबीएसई को पुनर्विचार करना चाहिए और फीस की वृद्धि को वापस लेना चाहिए । विधार्थी परिषद् छात्रहित के लिए हमेशा तत्पर रहता है और रहेगा । इसके लिए एक पत्र सीबीएसई को ईमेल या स्पीड पोस्ट करके आग्रह किया जाएगा जिससे कि छात्र शिक्षा लेने से वंचित नही हो सके । मौके पर सुबोध कुमार ठाकुर , जितेंद्र कुमार , राजकुमार मिश्रा , चंदन कुमार , सन्नी कुमार , सुमीत कुमार , अंकुश सिंह , सिपाही बैठा , जयप्रकाश कुमार , विशाल कुमार , अर्जुन कुमार , द्वीपराज कुमार , म. शाकिर , अब्बास आलम आदि सोकडो छात्रो ने विरोध जताया ।
लंबित काण्डों का शीघ्र करें निष्पादन : एसपी जयंत कान्त
झंडोतोलन को लेकर हुई विशेष बैठक में जिला कप्तान के दिए अहम निर्देश
शिकारपुर थाना में एसपी के आगमन को लेकर सतर्क देखे गए थानाध्यक्ष व अधिकारीगण. एसपी जयंत कान्त के थाना में पहुँचते ही थाना परिसर का निरीक्षण किया साथ ही डीएसपी सूर्यकांत चौबे, थानाध्यक्ष उग्र नाथ झा, सर्किल इंस्पेक्टर एस० बी० ठाकुर समेत शिकारपुर थाना अंतर्गत सभी अधिकारीयों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान थाना अंतर्गत थानाध्यक्ष समेत सभी अधिकारीयों के लंबित कांडों का निरीक्षण किया तथा पॉकेट डिस्पोजल में हो रही विलम्ब को जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. एवं सर्किल इंस्पेक्टर के सुपरविज़न के दौरान जो सत्यता पाई गई है, जिसके ऊपर विभागीय कार्यवाई की जाएगी. साथ ही झंडोतोलन को लेकर भी अहम निर्देश दिया जहाँ शांति व्यवस्था कायम करने की सलाह दी. तथा उपद्रवियों पर पैनी नजर रखने को निर्देश दिया. मौके पर डीएसपी, थानाध्यक्ष समेत सभी कांडों के अनुसंधानकर्ता शामिल रहें
बिजली के ज्वलनशील मुद्दे पर जलता रहा चनपटिया, लोगों ने जगह-जगह किया सड़क जाम व आगजनी
अगस्त के अंतिम सप्ताह तक नए विद्युत पावर सब स्टेशन से आपूर्ति होगी शुरू
चनपटिया भीषण गर्मी और उमस में बिजली संकट से परेशान शहरवासियों व ग्रामीणों का सब्र मंगलवार को टूट गया और सड़कों पर उतर बेतिया-नरकटियागंज मुख्यमार्ग के चनपटिया बड़ा बस स्टैण्ड चौक पर बाँस-बल्ला से सड़क जाम कर टायर जला प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू कर दिया। स्थानीय सांसद-विधायक मुर्दाबाद व बिजली विभाग हाय-हाय के नारे भी लगे। सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जाम समाप्त कराने की काफी कोशिश की. लेकिन लोगों ने उनकी एक नही सुनी। शहर के ढाढ़ चौक, बजरंग चौक, नगर पंचायत का पुराना कार्यालय, आर्यसमाज मंदिर चौक तो वहीं ग्रामीणों ने घोघा में भी सड़क जाम किया। लोगों ने विभागीय अधिकारियों को जामस्थल पर आने की मांग करने लगें। प्रशासन ने जैसे तैसे कड़ी मशक्कत कर स्थानीय थाने में ही विभागीय अधिकारियों व प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच वार्ता कराया और बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।बता दें कि चनपटिया में कुमारबाग सब स्टेशन से विद्युत की आपूर्ति होती है। विगत कुछ दिनों से चनपटिया सहित आसपास के गांवों में विद्युत की व्यवस्था चरमरा गयी थी। 24 घंटे से ऊपर बिजली गुल होने और शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पावर कार्पोरेशन अधिकारियों द्वारा सुध न लेने पर शहरवासियों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह करीब 8 बजे लोग नेशनल हाईवे पर इकट्ठा होकर जाम लगा दिया। सड़क पर अवरोध भी रख टायर भी जलाया। हाईवे में दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारे लगाए। चेतावनी दी कि जब तक बिजली नहीं आएगी जाम खत्म नहीं होगा। सूचना पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा दल-बल के साथ पहुँच गए। नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और माँग पर अड़े रहें। इस जन आंदोलन में वाल्मीकिनगर सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो भी फँसे देखे गए। आंदोलनकारी जनता और विद्युत उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया उसके बाद सड़क जाम खत्म हुआ। इस जाम के दौरान मरीज को टाँगकर जाम से बाहर निकाला गया और इलाज़ को भेजा गया। मामले में विभागीय जेई राजीव कुमार व एसडीओ अंकित कुमार के लिखित आश्वासन के बाद जाम खत्म हुआ। लगभग ग्यारह बजे आपूर्ति बहाल हो गई। सड़क जाम की सूचना पर विभागीय जेई व एसडीओ के साथ थाने परिसर में हो रही वार्ता के बीच शिरडी साई के प्रोजेक्ट जेई अमित कुमार ने बताया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक नए पीएसएस से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, साथ ही लोगों को करीब 20 घंटे बिजली भी मिलेगा।
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ






Comments
Post a Comment