बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
जदयू का मकसद केवल सदस्य बनाना नहीं, पार्टी के लिए एक एक सिपाही खड़ा करना है।
संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।
बाल्मी नगर क्षेत्र में 11 अगस्त से चलाए जा रहे जदयू महा सदस्यता अभियान के तहत आज स्वतंत्रता दिवस के पहले चलाए गए सदस्यता अभियान में जदयू के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी ने बहुत से युवाओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस सदस्यता अभियान के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड का मकसद केवल सदस्य बनाना नहीं है पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार के लिए एक एक सिपाही खड़ा करना है जिससे राज्य एवं देश में पार्टी की मजबूती और विकास की मार्ग प्रशस्त हो पाएगा।
आज सदस्यता अभियान के दौरान जदयू के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी गोपालगंज जिला के जल श्रमिक प्रकोष्ठ के महासचिव राधेश्याम साहनी मूल पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सूरज साहनी सहित अन्य नेताओं ने भी चंपापुर गोनौली पंचायत के अंतर्गत युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बताते चलें कि पार्टी के वरीय नेता प्रेम चौधरी बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के कर्मठ एवं सुयोग्य उम्मीदवारों में से एक हैं और पार्टी के मुखिया नितीश कुमार का उन पर काफी भरोसा है ऐसा माना जाता है जिसके चलते सदस्यता अभियान की बागडोर पशमी चंपारण जिले में आजकल प्रेम चौधरी के हाथों में है। यह भी माना जाता है कि प्रेम चौधरी 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू की तरफ से बाल्मीकि नगर लोकसभा का नेतृत्व करने वाले हैं जिसके चलते पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम चौधरी आजकल बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र में गांव-गांव घूमकर बूढ़े नौजवान मतदाताओं से संपर्क करने में लगे हैं साथ ही सदस्यता अभियान का भी कार्यक्रम प्रत्येक पंचायत में उनके द्वारा चलाया जा रहा है। इसी दौरान आज अपने अन्य नेताओं के साथ बाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के कई गांव में सदस्यता अभियान को चलाया और युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की बातें कहीं। जनता दल यूनाइटेड के जिला उपाध्यक्ष सूरज साहनी ने गांव में बसे हुए गरीब वर्ग के लोगों को उनके हर कमी को सरकार के द्वारा पूरा कराने की बातें कहीं वही प्रेम चौधरी ने विकास पुरुष नीतीश कुमार की विकास संबंधी बातों को जनता के बीच में रखा और लोगों से आग्रह किया कि वे नीतीश कुमार पर भरोसा रखें उनके शासनकाल में किसी भी वर्ग के लोगों के साथ कोई भी अनदेखी पार्टी या पार्टी के लोग नहीं कर पाएंगे अगर ऐसा होता है तो पार्टी के तरफ से उन पर कार्यवाही भी की जा सकती है इसलिए कोई डरे नहीं सभी काम विकास पुरुष ही करेंगे। प्रेम चौधरी ने बताया कि कई गांव अभी ऐसे हैं जहां पर विकास का काम पहुंच नहीं पाया है जहां नहीं पहुंचा है वहां जथा शीघ्र पहुंचाने की कवायद की जाएगी ताकि बैक इलाके में बसे हुए गरीब तबके के लोगों को इसका फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि जदयू का हर एक कार्यकर्ता नितीश कुमार का सिपाही बनकर रहेगा और विकास के मार्गों को सभी कार्यकर्ता एवं सरकार कदम से कदम मिलाकर जनता तक पहुंचाएगी।
नवलपुर थाना क्षेत्र के ढ़ढ़वा भवानीपुर राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लौरिया विधानसभा अंतर्गत सदस्यता अभियान चलाया गया है। आयोजन कर्ता पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष संतोष कुमार राव अध्यक्षता कौशल किशोर पांडे ने किया अभियान की शुरुआत भाजपा के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी,दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर माल्यार्पण करने के साथ हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शतीषचन्द्र दुबे ने कहा कि किसी भी पार्टी की पहचान उसके सदस्यों से होती है।सदस्य पार्टी के रीढ़ होते हैं।वही भाजपा जिलाध्यक्ष गंगा पांडेय ने सभी मंडल के मंच मोर्चा के पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने की बात कही।उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील की। संतोष कुमार राव ने बताया कि 500 से ऊपर भजपा में लोगों ने सदस्यता लिया।वही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने एक दर्जन से ज्यादा भजपा में सदस्यता कर शामिल हुए।और राजद के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में सदस्यता लिए।मौके पर।संजय मिश्रा,विजय पांडेय,जगरनाथ प्रसाद,नन्दकिशोर प्रसाद,रंजीत सिंह, हीरा साह, आदि भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चौतरवा।सावन की पावन महीना समाप्त होते ही क्षेत्र के लगुनाहा पतिलार चौतरवा एवं अन्य क्षेत्र के चौक चौराहे पर मांस-मछली कि दुकानों की रंगत वापस लौट आई है। सोमवार को मछली-मांस की दुकानें ग्राहकों के लिए सजकरर तैयार हो गई। ग्राहकों ने भी मांस मछली की जमकर खरीददारी की। सावन के महीने में क्षेत्र के लोग भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए मांस-मछली का त्याग कर देते हैं लेकिन सावन खत्म होते ही सावन में किए वादे भुल जाते हैं।इसके बाद एक महीने तक पूरे सावन महीना भर लोग मछली और मांस का सेवन नहीं करते, इसलिए उसकी खरीददारी फीकी हो जाती हैं।ऐसे में मांस-मछली दुकानदारों की बिक्री काफी कम हो जाती है। 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन श्रावण पूर्णिमा के साथ ही सावन महीना समाप्त हो गया। जिसके बाद मांस मछली के दुकानों की रौनक वापस लौट आई। स्थानीय लोगों ने जमकर मांस मछली की खरीददारी शुरू कर दी। आने वाले शुक्रवार, को देखने को मिली वही शनिवार एवं रविवार को मांस-मछली की बिक्री सर्वाधिक देखी जा सकती है।लोगों का कहना है कि सावन खत्म हुआ भगवान हिमालय की ओर प्रस्थान कर गए, और पूरे सावन की कसर सावन की पारन के दिन ही उतार लिए गए।भगवान भी इस भक्ति पर शर्माते ही होंगे,बाह रे पृथ्वी पर मानवता शर्मशार हो गई।
जल जमाव की समस्या से विद्यालय के बच्चे और ग्रामीण विगत कई वर्षो से झेल रहे थे परेशानी ।
नौतन ।। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पश्चिमी नौतन के राजकिय प्राथमिक उर्दू बालक संतपुर के सामने सड़क पर जल जमाव के कारण विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी थी जल जमाव के कारण ग्रामीण और विधालय के बच्चे विगत कई वर्षो से परेशान थे । समाजसेवी सह मानवाधिकार के प्रखंड अध्यक्ष हृदयानंद सिंह ,राजू सिंह, फिरोज आलम, दहाडी मिया, मजीद मिया, सदीक हुसैन, म एकबाल सहित अन्य ग्रामीण के सहयोग और श्रमदान से इस समस्या का समाधान किया गया है। ताकि विधालय के सामने जल जमाव की समस्या उत्पन्न न हो । तथा बच्चे और राहगीरो को आने-जाने मे किसी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े । पानी और किचड के कारण आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते थे । बताते है कि इस समस्या को लेकर ग्रामीणो कई बार प्रदर्शन और सिकायत कर थक हार गये थे । फिर अपना हाथ जगन्नाथ के बदौलत आज विकट समस्या का समाधान कर ग्रमीण फुले नही समा रहे थे।।
----- सडक निर्माण कार्य से लोगो मे खुशी की लहर।
नौतन ।। बेतिया गोपालगंज मुख्य सड़क पथ मे भगमलही से मंगल पूर चंपारण तटबंध तक सडक का उद्घाटन शनिवार को सांसद डाक्टर संजय जयसवाल व स्थानीय विधायक नारायण प्रसाद साह ने किया । उद्धाटन के दौरान सांसद ने कहा कि बेतिया से गोपालगंज व उतर प्रदेश जाने के लिए सडक की जर्जरता को लेकर लोगो का काफी परेशान थे । आज भगमलही से लेकर मंगल पुर चंपारण तटबंध तक सडक का निर्माण कार्य शुरू हो जाने से लोगो की परेशानी अब समाप्त हो गयी । वही विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । ताकि बिहार के हर गांव तक पक्की सडक, नाला पहुच सके।उदघाटन के बाद बैरिया के फुलियाखाड मे सदस्या अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया । जहा सैकड़ो नये कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर विशेष चर्चा करते हुए सांसद ने कहा कि अब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर घर विधायक व सांसद सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता पहुचकर लोगो के समस्या को सुन रहे है। और त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया जा रहा है ।मौके पर बसंत सिह,अध्यक्ष पप्पू सिह,उपेन्द्र सिह,दावीदयाल प्रसाद, राजकिशोर ठाकुर, रूपकलाल श्रीवास्तव, अजय पांडेय,मुखिया प्रभु साह,रोहित कुमार, कृष्णा सिह,शंभू सोनी नीरज कुमार, पिन्टू सिह,कमलेश श्रीवास्तव,आदि उपस्थित रहे ।
वाल्मीकि की तपोभूमि और गांधी की कर्मभूमि ने अनेक रत्नों को जन्म दिया है जिनसे समाज और राष्ट्र अलंकृत होता रहा है । उन्हीं रत्नों में से एक नाम है, हिन्दी और भोजपुरी साहित्य के मूर्धन्य विद्वान और अंग्रेजी के शिक्षक मुकुंद मुरारी राम का जिन्हें पिछले दिनों पटना राजधानी में बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा शती वर्ष(100 वर्ष) पर आयोजित युवा साहित्यकार शताब्दी सम्मान से विभूषित किया गया । उक्त बातें कार्यक्रम के अध्यक्ष और विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने कही। विद्यालय स्तर पर आयोजित शिक्षक मुकुंद के अभिनन्दन समारोह को वे संबोधित कर रहे थे। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन कर्ता भोट चतुर्वेदी, मुख्य अतिथि छोटेलाल प्रसाद , विशिष्ट अतिथि अवधेश तिवारी , अवध किशोर सिन्हा , नगीना पासवान एवं देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। अभिनन्दन समारोह का शुभारंभ आचार्य मधुसूदन चतुर्वेदी के मांगलिक मंत्रोच्चारण से हुआ। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने की जबकि यादगार संचालन अनुमंडल सचिव लोकेश कुमार पाठक ने किया । उद्घाटन कर्ता जिला सचिव भोट चतुर्वेदी ने कहा कि इनके नाम के अनुरूप इनके कार्य और उपलब्धियां हैं , साहित्य शताब्दी सम्मान भारत के 100 युवा साहित्यकारों को दिया जाना और उसमें प्रिय मुकुंद का चयन होना चंपारण के साहित्य जगत के लिए गौरव की बात है और निःसंदेह ये हमारे जिले के साहित्य गौरव हैं , मुकुंद मुरारी राम जिले का वह नाम है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मुख्य अतिथि छोटेलाल प्रसाद ने बताया कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी शिक्षक मुकुंद ने चंपारण को हमेशा गौरवान्वित किया है चाहे अंग्रेजी विषय के ब्रिटिश काउंसिल अंतर्राष्ट्रीय सम्मान कि बात हो या कला–संस्कृति साहित्य की समृद्धि की बात हो ।हिंदी और भोजपुरी में गीत , गज़ल , शायरी , मुक्तक आदि का बेजोड़ लेखन व गायन इनकी अद्भुत प्रतिभा का द्योत्तक है। विशिष्ट अतिथि अवधेश तिवारी ने कहा कि मुकुंद जी मेरे प्रधानाध्यापक काल से ही विद्यालय और जिला का नाम हर क्षेत्र में रौशन करते रहें हैं और यह सम्मान हम सभी के लिए गौरव की बात है। शोभा सिन्हा स्मृति ट्रस्ट के संस्थापक सचिव अवध किशोर सिन्हा ने कहा कि अंग्रेजी का अध्यापक और हिंदी–भोजपुरी का रचनाकार अपने आप में विलक्षण प्रतिभा का संकेत है।बड़े से बड़ा मंच संचालन से लेकर काव्य पाठ तक का सफर और इतने कम समय में इतनी लोकप्रियता सचमुच बहुत बड़ी उपलब्धि है और शताब्दी सम्मान एक ऐसा आभूषण है जो इनके जीवन में और रौनक और नई रौशनी लाएगा। समारोह को विशिष्ट अतिथि नगीना पासवान , सिद्दीक अहमद, शिव कुमार साह , आफताब आलम, एंजिलो जार्ज, इम्तेयाज अहमद , विजय राज, अर्चना वर्मा , श्रीकांत पांडेय , विभकर दूबे आदि ने संबोधित किया ।
शनिवार के दिन अपर समाहर्ता कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन राशि अनुदान के तहत अंतरजातीय विवाह करने वाले 10 दंपतियों को 7.75 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि अपर समाहर्ता नंदकिशोर शाह के द्वारा प्रदान की गई! प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाले में शीतल शर्मा ,निशा देवी ,ममता कुमारी ,रेनू कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, रीता देवी ,चंद्रावती कुमारी ,रागिनी कुमारी, मधु माला सिंहा के नाम शामिल है !उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष बरियार ने दी !आगे श्री बरार ने बताया कि इस अवसर पर अंतरजातीय विवाह करने वाले के इस सराहनीय कदम से समाज में व्याप्त जाति प्रथा की बुराई को समाप्त करने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी और इस विवाह से छुआछूत दूर होगा तथा जाति प्रथा की भावना को दूर करेगा !दहेज से दहेज प्रथा पर भी असर पड़ेगा! इस मौके पर ममता झा निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं लाभार्थी समेत कर्मी मौजूद रहे!
ग्रामीणो ने लाया नरकटियागंज अनुमंडलीये अस्पताल
नरकटियागंज
एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना एक नवजात के साथ क्या लड़की होना ही उसकी गलती थी।
नरकटियागंज. ये क्या हो गया... मैं तो अपनी मां की कोख में नौ महीने से बड़े लाड़-प्यार से पल रही है। मां मेरी हर हरकत पर हंसती थी। पापा भी मुझे छूकर गर्भ में मेरे मौजूदगी को महसूस करते थे। दोनों बहुत खुश थे। मुझे बस उस दिन का इंतजार था जब मैं मां की कोख से बहार आऊं। आज वो दिन भी आ गया। मुझे बाहर की दुनिया देखनी थी.. मुझे यह क्या हो रहा है? इतनी गन्दी बदबू। ये कौन मुझे नोच रहा है? मुझे दर्द हो रहा है! मां-पापा तुम कहां हो? क्या मेरी लड़की होने की सजा आप मुझे यूं देंगे? क्या मुझे मां की गोद की जगह पुल किनारे नदी के पास मिलेगा? प्लीज मुझे बचा लीजिये! मुझे मां का आंचल चाहिए!
यह दर्द उन नवजात लड़की की है, जिन्हें पुल किनारे पर कौओं और कुत्तों के नोचने के लिए फेंक दिया जाता है। यह वह नवजात हैं जिनको जन्म के बाद मां की कोख नसीब नहीं हुई। दरअशल शिकारपूर थाना क्षेत्र के पंडई पुल के नीचे नवजात की बच्ची मिली लावारिश हलात में ग्रामीणों ने देखकर आनन फानन में नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चाइल्ड लाइन और शिशु अडॉप्ट को सूचना देकर उन्हें सौप दिया गया बच्ची की इलाज के बाद स्थिति नियत्रण में हैं
जिला समाहरणालय स्थित अपर समाहर्ता सह विशेष पदाधिकारी के कार्यालय में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक जिला पदाधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे के निर्देशानुसार किया गया। इस बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पश्चिम चंपारण के दोनों सांसद एवं पश्चिम चंपारण के बिहार विधानसभा के सदस्य को आमंत्रित किया गया था लेकिन इस बैठक में किसी की उपस्थिति नहीं देखी गई। हालांकि पश्चिम चंपारण लोकसभा के सांसद संजय जायसवाल एवं नौतन विधानसभा के विधायक नारायण प्रसाद को समाहरणालय में देखा गया लेकिन इस बैठक में वे दोनों उपस्थित नहीं थे। इस बैठक में जिला कल्याण विभाग द्वारा पहले के नियमों में संशोधन करने के लिए चर्चा किया गया। आपको बताते चलें कि पहले पति की मृत्यु होती थी तो पत्नी को कल्याण विभाग द्वारा अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जाती थी लेकिन आज इस बैठक में चर्चा किया गया कि यदि पत्नी की भी मृत्यु होती है तो पति को भी अनुदान की राशि मिलनी चाहिए।साथ ही जिला कल्याण विभाग में जितने भी गरीब पीड़ित की अनुदान की राशि लंबित पड़ा है उसको जल्द से जल्द निवारण के संदर्भ में चर्चा की गई।इस बैठक में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के लिए प्रत्येक महीने में बैठक करने के लिए निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी आशुतोष शरण, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर एवं नरकटियागंज, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, विशेष लोक अभियोजक अरविंद कुमार सिंह,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के गैर सरकारी सदस्य मझौलिया के पूर्व उप प्रमुख उमा देवी, अनिल कुमार,अजय कुमार मौजूद रहे।
अनियंत्रित हुंडई कार ने मारी ठोकर, एक की मौत
कार से भारी मात्रा में शराब बरामद
रामनगर नगर के एसडीपीओ कर्यालय के समीप तेज रफ्तार से भाग रहे अनियंत्रित हुडई कार ने मोटरसाईकिल सवार को ठोकर मार दी। ठोकर लगने से एसमशुल मियां नामक एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ,दो व्यक्ति घायल हो गए।
पीएचसी रामनगर में सेवारत डॉक्टर दयाशंकर आर्य की देख रेख में इलाज जारी है।
घटना स्थल पर थानाध्यक्ष अभिनन्दन कुमार सिंह पहुंच कर हुंडई कार को जब्त कर लिया है, शव को कब्जे अपने में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा भेज दिया है। तेज रफ्तार से आ रही कार ने रास्ते में भी कई लोगों को ठोकर मारी। रामरेखा पुल पर भी कुछ को चोटें आईं हैं। गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया है। वही जप्त कार से भारी मात्रा में शराब बरामद।
R CITY NEWS सच दिखाने का है जिद
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ









Comments
Post a Comment