बेतिया पश्चिम चंपारण जिला की प्रमुख खबरें
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला की प्रमुख खबरें
R CITY NEWS
सच दिखाने की है जिद्द
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला की प्रमुख खबरें
30 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
बगहा / अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ
प्रखंड बगहा दो क सेमरा थाना के अंतर्गत ग्राम विजय नगर से दो व्यक्तियों को गन्ने के खेत से सेमरा थाना के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप महतो एवं संजीत साह दोनों व्यक्ति 30 लीटर देशी शराब को गन्ने के खेत में रखे हुए थे तथा वहां से किसी अन्य स्थानों पर ले जाने की तैयारी में थे तब तक पुलिस को सूचना मिली सूचना पाकर तुरंत पुलिस ने देसी शराब के साथ उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया दोनों व्यक्तियों के विरूद्धबिहारउत्पादअधिनियम तीस ए के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी है सेमरा थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ज्ञात हो कि सेमरा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की तत्परता से आए दिन शराब कारोबारियों एवं शराबियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था बेतिया में
स्थानीय चौक- चौराहों पर सोमवार को नाग पंचमी महावीरी अखाड़ा को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा हर एक चौक -चौराहों पर चौकस व्यवस्था की गई थी ।जिसमें जगह-जगह पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की व्यवस्था की गई थी। यहां तक की छतों से भी पुलिस द्वारा निगरानी की जा रही थी। संवेदनशील स्थानों में द्वार देवी चौक ,काली बाग, नाजनी चौक, थाना रोड ,इमली चौक, बसवरिया आदि क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा मुस्तैद व्यवस्था रखी गई थी ।ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से निपटा जा सके। वही एसपी जयंत कांत, एसडीपीओ पंकज रावत भी अपने दल -बल के साथ संघन चौक चौराहों का दौरा करते रहे। वही आंखड़ा एवं उसमें अपने करतब दिखाते हुए आगे बढ़ रहे थे ।समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई थी ।वह बारिश को लेकर मेले में दुकानदारों की व्यवस्था कुछ चरमराई से दिखी।
जब्त वाहनों की नीलामी पुलिस केंद्र बेतिया में
सोमवार के दिन आरंभ की गई। साथ ही आज नीलामी नहीं होने की स्थिति में पुनः 7 अगस्त दिन बुधवार एवं 9 अगस्त दिन शुक्रवार को नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आपको बताते चलें कि बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद लोग शराब पीकर वाहन चलाने पर पकड़े गए वाहन अथवा शराब को ढोने में प्रयुक्त की गई वाहनों को मध निषेध अधिनियम के तहत जब्त किया गया जिसे सार्वजनिक नीलामी द्वारा बिक्री की जा रही है। वाहनों की स्थिति के अनुसार उनकी बिक्री की जा रही है। नीलामी प्रक्रिया में जब्त वाहनों को लेने हेतु अधिकाधिक लोगों ने भाग लिया। नीलामी होने वाले वाहनों में सबसे ज्यादा बाइक की संख्या उपलब्ध थी।बाइकों में डिस्कवर, हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक, टीवीएस मैक्स हंड्रेड,पल्सर, यामाहा,पैशन प्रो,बोलेरो,राजदूत, टाटा मैजिक, स्कॉर्पियो, ग्लैमर, आदि जब्त वाहन नीलामी में थे।
*एन०डी०आर०एफ० ने छात्राओं को सिखाया आपदा प्रबंधन के तरीके*
9वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल बिहटा की एक टीम ने आज पश्चिम चम्पारण जिला के सन्त जोसेफ स्कूल के 45 शिक्षकों तथा 1350 छात्राओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया।
आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का नेतृत्व एन०डी०आर०एफ० के टीम के कमांडर इंस्पेक्टर राजन कुमार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षकों व छात्रों को बाढ़, सड़क दुर्घटना, बज्रपात, भूकम्प सुरक्षा तथा सर्पदंश प्रबंधन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा इससे होने वाले प्रभाव का उन्हें अस्पताल-पूर्व चिकित्सा के बारे में डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से बताया गया तथा इसका अभ्यास भी करवाया गया।
इसमे दो महत्वपूर्ण कारण जिससे देश मे सबसे ज्यादा लोगो की मृत्य होती है इसपे ज्यादा जोर दिया गया इसके अलावा विभिन्न आपदा से होने वाले प्रभाव के बहुत सारे प्राथमिक उपचार को भी बताया गया । जैसे
पहला किसी दुर्घटना या अन्य कारणों से हार्ट अटैक होने पर उसे जमीन पर सीधा लेटाकर उसके सीने के बीचों बीच दोनों हाथ को एक दूसरे से लॉक करके 30 बार लगभग 4 सेंटीमीटर तक सीधी दबाव एवम मरीज के नाक को बंद करके दो बार मुंह से मुंह में श्वांस देना होता है यह कार्रवाई तब तक दुहराते रहें जबतक की उसके शांसे न चलने शुरू हो जाये या कोई डॉक्टर न आ जाये इस प्रक्रिया को सीपीआर कहते हैं।
रक्त के ज्यादा बहाव को 4 तरीको से रोकना।
दूसरा सड़क दुर्घटना से बचने के लिए विश्व का सबसे आशान तरीका 5 S की मदद से सड़क दुर्घटना को आशानी से रोक सकते हैं । इसका मतलब
S- Safety Gear (दो पहिया के लिए सेफ्टी हेलमेट और कर के लिए सीट बेल्ट का लगाना जरूरी है। )
S- Speed (गाड़ी की रफ्तार 40 से ज्यादा नही होने चाहिए)
S- Side (सड़क के एक तरफ गाड़ी चलाएं।)
S- Signal ( दाहिने बाएं मुड़ते समय हमेशा इशारा देकर ही मूरे। )
S - Softly Softly (ध्यान हमेशा गाड़ी चलाने पे होने चाहिए न कि और कहीं)
यही 5S सभी बच्चे अपने पापा भैया को आफिस जाते समय याद दिलाये ।
वर्तमान में 9वी वाहिनी एन०डी०आर०एफ० एक टीम बाढ़ के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण (बेतिया) जिला में तैनात है जिसका कमांडर निरीक्षक सजंय कुमार हैं।
सावन के तीसरे सोमवारी व नाग पंचमी के उपलक्ष्य में शिव पार्वती की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई
नरकटियागंज गंज/ लौरिया- प्रियतम कुमार
लौरिया। श्रावण का पवित्र महीना बहुत ही सुहावन होता है। श्रावण का तीसरा सोमवारी व नाग पंचमी के शुभ अवसर पर शिवालयों में भक्तों की भीड़ काफी देखने को मिला। वही प्रखंड क्षेत्र के मठिया पंचायत अंतर्गत नाग पंचमी व महावीरी आखडे के उपलक्ष्य में विशाल जुलूस का आयोजन मठिया पंचायत के नव युवकों द्वारा किया गया। जिसमें हिन्दू समुदाय के लोगो द्वारा हिन्दू एकता का परिचय देते हुए सभी ग्रामवासियों ने जुलुश में शामिल होकर उत्सव मनाया। जिसमे शिव पार्वती हनुमान का विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। महावीरी आखडे का विशाल शोभा यात्रा का मुख्य सहयोग कार्यकर्ताओ में स्थानीय उप मुखिया संजय कुमार राव, विजय ठाकुर,रविरंजन पांडेय, पप्पू ठाकुर भावी पैक्स उमीदवार, श्यामनन्दन ठाकुर, अजय राय, सुभाष यादव, सोनू पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, विनोद पांडेय, कमलेश उपाध्याय, सहित हजारो की संख्या स्थानीय लोग विशाल शिव पार्वती के शोभा यात्रा में शामिल रहे। साथ ही पुलिस भी काफी मुस्तैद दिखी, ताकि कोई असमाजिक तत्व को लोगो द्वारा अशांति नही फैलाई जा सकें।
20000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गौनाहा बी डी ओ ने
गौनाहा / जल जीवन एवं हरियाली अभियान के तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन प्रसाद ने बताया की प्रखंड में 20000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें आज 6 पंचायत जमुनिया धनौजी मटियारिया बेलसंडी सिठी दोमाठ आज वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें जमुनिया पंचायत 4000 पेड़ लगाने का लक्ष्य लिया है जो आज शुभारंभ करते हुए 2000 के लगाए गए जबकि आज 5000 पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया हैइस अवसर पर भूमि सुधार समाहर्ता अजय कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी हरी मोहन प्रसाद अंचलाधिकारी राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव कार्यक्रम पदाधिकारी शशी शेखर ठाकुर कनीय अभियंता बिहारी राम सहित सभी वार्ड सदस्य उप मुखिया सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे अपने संबोधन में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा जीवन में जल एवं हरियाली मनुष्य के लिए बहुत ही आवश्यक है इसके लिए पेड़ लगाना जीवन के लिए लाभदायक है इस अवसर पर स्थानीय मुखिया सुनील गढ़वाल सभी का आभार प्रकट करते
हुए कहा मेरा यह सौभाग्य है की किसी भी कार्यक्रम में सारे पदाधिकारी मेरे पंचायत में उपस्थित होकर मेरा मान सम्मान बढ़ाते हैं और मुझे मार्गदर्शन देते हैं इसके लिए नए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी भूमि सुधार समाहर्ता को अपने पंचायत की ओर से स्वागत एवं आभार प्रकट करता हूं
शांतिपूर्ण में माहौल में संपन्न हुआ प्रखण्ड क्षेत्र में महावीरी अखाड़ा
मुसलाधार बारिश में गूंजते रहें जय श्री राम के नारे
नरकटियागंज प्रखण्ड क्षेत्र में शहर से लेकर गाँवों तक गुंजायमान रहें जय श्री राम के बोल. नारों से गूँज उठा नगर सहित गांवों को गलियारियाँ. प्रशासन की चाक चौबंध के बीच नगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ महावीरी अखाड़ा. वहीँ तेज मुसलाधार बारिश के बीच अखाड़ा में खूब जमकर लाठियाँ व तलवारे लहरा करतब दिखाएँ, जिसका नगरवासियों ने जमकर लुत्फ़ उठाया. वहीँ प्रशासन के लिए शांति कायम रखना एक चुनौती के रूप में साबित हुई. बजरंग दल, विहिप सहित अन्य दलों के सदस्यों में काफी गर्मजोशी के साथ इस त्यौहार का एकता के रूप में परिचय दिया. नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आये अखाड़ों ने अपना करतब दिखाते हुए नगर के शिकारपुर थाना के पास सम्मिलित हुए, एवं एक स्वर में जय श्री राम के नारे के साथ महावीरी अखाड़े का समापन किया. मौके पर शहर के पुरानी बाज़ार से दो अखाड़ों में एक वर्मा चौक पुरानी बाज़ार की अध्यक्षता कर रहें समाजसेवी वर्मा प्रसाद सहित शिक्षक मुकुंद मुरारी राम रहें, वहीँ पेट्रोल पंप अखाड़े के सदस्यों की संख्या काफी तादाद में रही. साथ ही नगर के प्रकाश नगर, मुखिया जी चौक, पकड़ी ढाला, मझरिया, शिवगंज सहित सभी जगहों से भारी संख्या में अखाड़ा समूहों का हुजूम देखने को नगर क्षेत्र में मिला. वहीँ नगर थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा सहित पुलिस बल की सतर्कता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ वहीँ मेले में नगर सहित ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला.
जम्मू काश्मीर से 370 धारा हटाये जाने पर क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडा ऊँचाकर व मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
बेतिया/अश्वनी सिंह
सोमवार की सुबह जम्मू-कश्मीर से उन तमाम बाधाओं को हटाने के लिए जैसे सांसद में बिल पेश हुआ चारो ओर खुशियाली की लहर दौड़ पड़ी । कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सभी लोग एक दुसरे का मुँह मीठा कराते हुए खुशी का जश्न मनाया। देश का ताज जम्मू-कश्मीर से 370 धारा हटाने की आहट जैसे ही लोगो के कानों में पड़ी की सभी लोग अपना काम काज छोडकर टीवी से चिपक गये। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहाँ नरकटियागंज अ.भा.वि.प. के सभी सदस्यों ने जम्मू कश्मीर के ऐतिहासिक फैसले को लेकर होली, दिपावली, अबीर गुलाल , मिठाई के साथ जश्न मनाया गया । नगर उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि मोदी सरकार ने जम्मूकश्मीर पर धारा 370 हटाकर ऐतिहासिक और साहसिक फैसला देकर पूरे देश मे जश्न का माहौल है और देश को एकबार पुनः आजादी मिली । श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हुआ । अतुल कुमार ने बताया कि अलग झंडा, अलग संविधान खत्म हो गया । लद्दाख और जम्मू कश्मीर अब केंद्र शासित प्रदेश होंगें और नागरिकता भी एक होगी । जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया । उन्होंने एक देश में दो विधान, एक देश में दो निशान, एक देश में दो प्रधान- नहीं चलेंगे नहीं चलेंगे जैसे नारे दिए । देश की एकता और अखंडता को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आंदोलन चलाया था । वहीँ पूर्व वाल्मीकिनगर सांसद ने ख़ुशी जाहिर करते हुए अपने कार्यकर्ताओं के साथ अदम्य साहस वाले भारत के प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू, जिन्होंने विकट परिस्थितियों में तत्कालीन महाराज कश्मीर हरि सिंह से उन्हीं की शर्त पर भारत मे विलय पत्र पर हस्ताक्षर कराया। उसके बाद एक देश मे दो प्रधानमंत्री ऐसा नहीं होगा कहकर कश्मीर को मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार दिया। अब दूसरे सशक्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सराहनीय कार्य कश्मीर से धारा 370 के अनुच्छेद (1) को छोड़कर पूर्ण रूप से हटाने का लोकसभा में व राज्यसभा में प्रस्ताव पारित, पूरे देश मे प्रसन्नता। धारा 370 हटने से अब सामर्थ्यवान भारतीय कश्मीर में बसने का सपना होगा साकार। प्रधानमंत्री की घोषणा के साथ ही देशवासियों में ख़ुशी की लहर फैल गई. इसी क्रम में नरकटियागंज पूर्व सांसद संतीश चंद्र दुबे के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं में रेणु देवी, कृष्णा प्रसाद देवी, अर्जुन सोनी द्रारा विशाल जुलुस निकालते हुए पटाखे फोड़े गए और एक दूसरे को तिलक लगाते हुए मिठाईया बाँटी गई. वहीँ इधर नौतन प्रखंड के भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह उर्फ दिग्विजय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक खाप टोला गाँव में की गई। जैसे ही 370 धारा हट जाने की सुचना मिली की भाजपा कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर दौड़ गई। सभी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा हाँथ मे लेकर उंचा करते हुए खुशी का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने जो भी फैसला लिया है । देश हित मे लिया है। आज पूरा देश एक संविधान व विधान के उपर चल रहा है । ऐसे में जम्मू-कश्मीर से 370 धारा हटाना बहुत जरूरी था। आज देश के शीर्ष पर बैठे नेताओ ने यह साबित कर दिया है कि अपना देश एक है और एक ही रहेगा। मौके पर जिला भाजपा महामंत्री रूपकलाल श्रीवास्तव, चंद्रमा सिह, छोटेलाल कुशवाहा, मोतीलाल साह, जमादार मुखिया, प्रदीप राय, मुन्ना विधार्थी, उतरी मंडल अध्यक्ष राजकिशोर ठाकुर, महेन्द्र साह, मुन्ना गिरी, बलिराम दूबे, सहित अन्य लोग मौजूद होकर एक दुसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाकर एक दुसरे को बधाई दिया। प्रखण्ड सिकटा केंद्र सरकार के फैसले के बाद सिकटा में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी जश्न मनाया गया मिठाइयां बांटी गई 370 धारा जम्मू कश्मीर एवं केंद्र शासित राज्य लदाक को बनाने की खुशी जस्न में बदल गई तिरंगे झंडे के सहित रंग बिरंग बस्तों में पूरा सिकटा जश्न में डूब गया. मिठाइयों बाँट कर खुशियाँ जाहिर की गई. सरकार की इस पहल को सकारात्मक पहल एवं देश हित में बताया गया. पटाखा बजाकर खुशियां जाहिर करते हुए राजन चौरसिया प्रखंड अध्यक्ष लोक कल्याण विकास मंच लक्ष्मण कुमार, विकास गुप्ता, संदीप कुमार, बिट्टू कुमार, राहुल कुमार, ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल धन्यवाद के काबिल है. आज हम लोगों ने जिस विश्वास के साथ अपना मत दिया, उस विश्वास पर केंद्र सरकार खड़ी उतरी है. मैनाटांड के इनरवा में डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना पूरा करने के ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह जी का मैनाटाड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें सहृदय आभार व अभिनंदन किया है। भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र प्रसाद, अनिल पटेल, अशोक सुब्बा, अजय कुमार आदि ने बताया कि जम्मू कश्मीर से 370 और 35 ए धारा हटा देना सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और अबीर लगाकर खुशी मनाया।
R CITY NEWS
सच दिखाने की है जिद्द
बेतिया पश्चिम चंपारण जिला की प्रमुख खबरें
अश्वनी सिंह /ब्यूरो चीफ बेतिया
चीफ एडिटर / मो सरफराज आलम /आर सिटी न्यूज़
Email-rcitynews@gmail.com
Whatsapp No. 9006400770






Comments
Post a Comment