शौचालय निर्माण के लिए राशि उठा लेने के बाद जो भी अभी तक शौचालय निर्माण नहीं कराए हैं  रामनगर पंचायत उन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया  शुरू कर दी।


रामनगर/कमल सिंधु मिश्रा की रिपोर्ट

नगर पंचायत रामनगर में नगर विकास एवं आवास विभाग पटना के अधिकारी पहुँच कर स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बन रहे शौचालय निर्माण की जानकारी लिए ।परियोजना पदाधिकारी सह उप निदेशक शिवनाथ ठाकुर ने बताया कि जिन लाभुकों को शौचालय निर्माण करने के लिए प्रथम क़िस्त का भुगतान कर दिया गया है और उनके द्वारा शौचालय निर्माण कार्य नहीं किया गया है।ऐसे लोगों का शिविर आयोजित कर उन्हें शीघ्र शौचालय निर्माण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा ।समय सीमा के अन्दर निर्माण नहीं करने वाले लोगों पर धारा 133के तहत खुले में शौच कर पर्यावरण दूषित करने व शौचालय निर्माण राशि का दुरुपयोग करने के मामले में कानूनी कार्यवाई की जाएगी ।और वैसे लोग जो शौचालय निर्माण कर लिए हैंउन्हें दूसरे क़िस्त के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है ।वहीँ परियोजना पदाधिकारी सह उप  निदेशक विकास एवं आवास विभाग पटना शिवनाथ ठाकुर ने बताया कि जो लोग भूमिहीन हैं अथवा सरकारी भूमि पर घर बना कर रहते हैं ऐसे लोगों के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण किया जाएगा ।कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रामनगर जितेन्द्र सिन्हा ने बताया कि शौचालय निर्माण के दूसरे क़िस्त भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है शीघ्र ही शेष बचे हुए लाभुकों के खाते में भेज दिया जाएगा ।साथ ही शौचालय निर्माण की राशि का दुरुपयोग कर शौचालय निर्माण नहीं करने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाएगी ।

Comments

  1. और जो शौचालय के परमेट कराने के नाम परन2000 रुपए लिए उन साहस लोगो पर कब कारवाई होगी

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर