सड़क पी सी सी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर किया प्रदर्शन

योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के सिसवा  भूमियार पंचायत के बल्डीहा गांव  के नवलपुर से लौरिया मुख्य  सड़क ब्लडीहा पर ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है की सड़क पर पीसीसी भी नहीं हुई है।इससे बारिश के दिनों में सैकड़ों लोगों को आगमन लगभग ठप हो गया।और पुल जाम के कारण सड़क पर पानी लगा हुआ है।लालबाबू सिंह,सूरजबली शर्मा, ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ और पानी के कारण इस सड़क पर वाहन का परिचालन ठप हो गया।बाइक व साइकिल भी वहां से नहीं निकल पा रहा है।लोग किसी तरह की पानी हेलकर आ जा रहे हैं। जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन देते हैं।लेकिन बाद में दिखाई भी नहीं देते हैं।उन लोगों ने सड़क को लेकर मुखिया विधायक व सांसद को आवेदन देकर निर्माण की गुहार लगाई थी।लेकिन आज तक सड़क नहीं बनी।ग्रामीण निर्जल ठाकुर कमलेश यादव,ने बताया कि सड़क में तीन फीट से भी ज्यादा बाढ़ का पानी है। पानी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।स्कूल जाने के दौरान में पानी में गिर जा रहे हैं ।इससे उनका कपड़ा भीग जा  रहा है।उन्होंने बताया कि मुखिया अन्य वार्डो को निर्माण के लिए फंड देते हैं।लेकिन इस वार्ड के प्रति उनका रवैया उदासीन है।यही कारण है।कि अब तक सड़क नहीं बनी।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण लालबाबू सिंह, सूरजबली शर्मा,रामाधार ठाकुर,राजकिशोर यादव, रामदेव सिंह,जगरनाथ यादव,निर्जल ठाकुर, कमलेश यादव,बबलू यादव,सम्भू यादव,बालेश्वर यादव,रम्भू यादव,सम्भू सिंह,अशोक शर्मा,मेहीलाल यादव,आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर