बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक।
अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण पूर्वक मनाने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने किया वहीं मौके पर सीओ संजय कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने कहा कि आपसब शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद पर्व मनाएं। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नही है । कोई भी व्यक्ति वाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से फेक न्यूज भेजकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है, उससे बचने की जरूरत है और वैसे गलत खबर भेजने वाले पर पुलिसिया कार्रवाई होना निश्चित है। सीओ श्री सिन्हा ने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। लौरिया में तो हमेशा दोनों समुदायों के लोग एक दूसरे के पर्व में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। जो एक मिशाल है। मैं तो यहां 15 वर्ष पहले भी कार्य कर चुका हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर जगह पर तैनात रहेगी । सभी मिल जुलकर खुशी से बकरीद पर्व मनाएं। मौके पर सरपंच कप्तान, महम्मद हसनात, महम्मद अजीमुल, असर्फी, मुखिया सुरेश सिंह, रमाकांत कुशवाहा, मनोज ठाकुर, राहुल कुमार, रवि मिश्रा,प्रियतम कुमार, भूलन यादव, रियाजुल हक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment