भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर की बैठक।

चौतरवा । चौतरवा कमल प्लांट परिसर में रविवार को भाजपा  कार्यसमिति की बैठक हुई।जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। वही बैठक अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्री दिनेश राव एवं संचालन लाल बाबू शर्मा ने किया।उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व सांसद श्री सतीश चंद्र दुबे रामनगर विधानसभा विधायिका भागरथी देवी, जिला अध्यक्ष राम सिंह व पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव,बगहा जिला के सभी मंडल अध्यक्ष सभी शक्ति केंद्र प्रभारी भाजपा के वरीय नेता श्रीकांत हालदार रहे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए पच्चीस - पच्चीस प्राथमिक सदस्य अगस्त तक पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना अनिवार्य है। वहीं युवा मंडल अध्यक्षों ने  बताया कि अगस्त महीने में सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की बैठक पंचायत स्तर पर कर  लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। इस मौके पर महामंत्री मनोज सिंह, मंडल महामंत्री सुदामा खरवार, विजय राव, अशोक राव,सुनील पांडेय,ओमशाही आदि सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर