गांव गांव तक भाजपा का सदस्यता अभियान जोरों पर 

 संवाददाता--मो०शमशाद आलम 

करगहर--भारतीय जनता पार्टी इस समय दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसका सबसे बड़ा कारण है कि इनके कार्यकर्ता जी जान से भारतीय जनता पार्टी  की सदस्यता दिलाने में दिन रात एक कर दिए है।
इसी कड़ी में रविवार को करगहर प्रखंड के अररूआँ पंचायत के सभी गांवों में जाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शशिकांत पांडेय  ने करीब 100 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई,उन्होंने ने बताया कि एक निश्चित अवधिनुसार लोगों का भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा है।
आपको बता दें भारतीय जनता पार्टी के हर नेता इस समय बूथ लेवल पर सदस्यता अभियान में लगे हुए है, अलग-अलग बूथ पर वरिष्ठ नेताओं ने कमान संभालते हुए सैकड़ों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिला रहे।मौके पर पंचायत अध्यक्ष भगवान गुप्ता, प्रखंड किसान मोर्चा के अध्यक्ष देवव्रत सिंह, दामोदर सेठ,राकेश पासवान ,राम प्यारे पासवान, सुदर्शन पासवान सहित कई ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर