बेतिया में पेड़ से लटकती मिली युवक का शव

बेतिया  अश्वनी सिंह ,कमल सिंधु मिश्रा की रिपोर्ट

रामनगर प्रखंड के डैनमारवा निवासी पन्नालाल प्रसाद केसरी उम्र 35 वर्ष पिता स्वर्गीय मोहन प्रसाद केसरी की लाश संदिग्ध हालत में पेड़ से लटकी हुई पाई गई जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल फैल गया बताया जाता है कि पन्नालाल प्रसाद केसरी परिवारिक स्थिति खराब होने के कारण घर वालों का भरण पोषण के लिए घर से बाहर राजस्थान कमाने के लिए गए हुए थे और आज सुबह जब कुछ गांव वाले बकरी चराने बिलासपुर स्टेट के बगीचे में पहुंचे तो लाश को पेड से टंगे देखकर सकथे मे आगए जिसके बाद यह घटना पानी में लगी आग की तरह चारों तरफ फैल गई इसे देखने के लिए सैकड़ों गांव वासी घटनास्थल पर पहुंच गए मृतक की दो बेटी और एक बेटा भी है जिसमें बड़ी बेटी का शादी लड़की इसी साल तय कर दिया था उसकी पूजाई भी हो गई थी गांव वालों का कहना है कि मृतक एक बड़े ही साधारण व्यक्तित्व का आदमी  था उसकी किसी भी प्रकार की अनबन किसी से नहीं थी और ना ही दुश्मनी थी घर वालों ने बताया कि यह राजस्थान कमाने गए हुए थे हमें लोगों द्वारा इसकी सूचना मिली के पन्नालाल का लाश पेड़ से लटका है तो हम यहां पहुंचे घर वालों ने यह भी कहा कि पन्नालाल पर कुछ लोगों का कर्ज़ भी था जिसके वजह से कई बार कर्ज़ देने वाले उनको धमका भी रहे थे मौके पर स्थानीय रामनगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार  ने यह भी बताया कि अभी इस घटना के आलोक में जांच चल रही है कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर