ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन करेगा पत्रकारों का मुफ्त इलाज                 

अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ 
पत्रकारों के लिए मेरा दरवाजा सदैव खुला है । वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जब बीमार पड़ते हैं अथवा उनके निकटतम परिजन बीमार पड़ते हैं तो उनकी चिकित्सा मेरे निजी अस्पताल में रियायत दर पर होगी उक्त बातें ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर सुशील चौधरी ने कही । वे मंगलवार को अपने आवास पर जिला पत्रकार संघ के शिष्टमंडल से  बातचीत के क्रम में बोल रहे थे । उन्होंने यह कहा कि आप अपने संगठन के माध्यम से आईएमए के अध्यक्ष एवं सचिव को लिखित रूप में पत्र दीजिए इस पर आईएमए की आगामी बैठक में विचार विमर्श किया जाएगा उन्होंने यह कहा की जिला पत्रकार संघ अपने सदस्यों का परिचय पत्र बनवाए उसी परिचय पत्र के आधार पर   समीर मेमोरियल  हॉस्पिटल में यह सुविधा अगले दिन से ही मिलेगी मौके पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ अमिताभ चौधरी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार वर्णवाल, अवधेश शर्मा  एवं मनीष  पोद्दार उपस्थित थे।
अतिक्रमित सरकारी जमीन खाली नहीं करने वालों को सभापति ने चेताया*

जिला पदाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे जी के आदेश से अमीनों की टीम द्वारा तीन लालटेन-छावनी रोड में सरकारी पैमाइश के हप्ते दो हप्ते बीत जाने के बावजूद करीब आधे लोगों ने ही खुद से अपना आंशिक अतिक्रमण हटाया है। नालों के ऊपर लगे स्लैब व सीढ़ियों को नहीं तोड़े जाने से नालियों की सफाई सही से नहीं हो पा रही है। मंगलवार को इसकी जांच में पहुचीं सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने तीन लालटेन चौक से संत टेरेसा रोड होते हुए द्वारदेवी चौक तक jcb मशीन से नालो में से मलबे को हटवाकर सफाई कराई तथा अतिक्रमणकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि तीन दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर नप प्रशासन खुद से कार्रवाई करेगा। तब सरकारी दर पर सम्बन्घित खर्च की भी वसूली की जाएगी। सभापति ने बताया कि नालियों में जहां तहां फंसे तोड़े गए अतिक्रमण के मलवों के नालों में फंस जाने से भी पानी का बहाव रुक जा रहा है। जिसके कारण कई परिवारों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस क्षेत्र के वार्ड पार्षदगण से रोड व नाले का अतिक्रमण हटवाने में सक्रिय होने की अपील की है। सभापति ने कहा कि शहर को अतिक्रमणमुक्त किये बिना जाम व जल निकासी की समस्या का समाधान निकालना मुश्किल होगा। इस लिए इस कार्य में सबका सहयोग जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर