बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें  

  R CITY NEWS  सच दिखाने का है जिद  

  बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें  

                         रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ  

नगर परिषद के सफाई संसाधन की खरीद में अड़ंगा बने  पार्षद 

नगर परिषद के सफाई संसाधन की खरीद में अड़ंगा बने कुछ एक पार्षदगणो में शामिल वार्ड 20 की पार्षद निरा कुमारी संसाधनों का ही रोना रोते हुए शहर की स्वच्छता के लिए खुद ही चुनौती बन गयी हैं। करोड़ो की लागत से शहर के बीचों बीच सुसज्जित नजर बाग पार्क के सामने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वार्ड के ठेले के माध्यम से ही कचरे का अंबार लगाकर घृणित व दुस्साहसिक कार्य कर रही हैं। कार्यपालक पदाधिकारी को इस पर त्वरित सख्त कार्रवाई करनी चाहिये क्योंकि कल घोषित कार्यक्रम के तहत नजर बाग पार्क परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सुनिश्चित है। ऐसा कृत्य उसमे सीधे व्यवधान माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रसाशन से लेकर नगर विकास विभाग तक अपने अनेक पत्राचारों में संसाधनों की कमी का रोना रोती रहती हैं। उक्त पार्षद खुद ही संसाधन खरीद में अवरोधक बनती नजर आ रही हैं।


रोटरी क्लब, नरकटियागंज ने फिर किया जीवनदान का प्रयास 



**************************
रोटरी क्लब, नरकटियागंज द्वारा नरकटियागंज प्रखण्ड के मलदहिया पोखरिया पंचायत के चेगौना ग्राम के पिंटू यादव के 4 वर्षीय पुत्र अंगद कुमार यादव के दिल में जन्म से ही 11 मिली मिटर छिद्र है के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए श्री माता वैष्णोदेवी नारायणा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल  कटरा (जम्मु) भेजा जा रहा है। 

इस बच्चे को गिफ्ट ऑफ लाईफ बिहार झारखंड के समन्वयक रोटरी क्लब, गिरीडीह के रोटेरियन एस पी बागडिया जी के सौजन्य व रोटरी क्लब नरकटिया गंज के समन्वय से ऑपरेशन के लिये भेजा रहा ह।

               आप सभी से आग्रह है कि इस बच्चे के सफल ऑपरेशन हेतु ईश्वर से प्रार्थना करें।





  R CITY NEWS  सच दिखाने का है जिद  

  बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें  


                         रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ  

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर