बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
R CITY NEWS
R CITY N सच दिखाने का है जिद S
बेतिया पश्चिम चंपारण की खास खबरें
मिट्टी धंसने से दादी की मौत, 2 पोते हुए घायल रिपोर्ट-अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
नौतन /जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव के उत्तर बड़ा नहर के समीप रविवार की सुबह मिट्टी के लिए गये एक ही परिवार के तीन सदस्य मिट्टी के दरार मे दव गये । जिसमे वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर हो गयी ।तथा मृत महिला के दो पोते गम्भीर रूप से घायल हो गये । जिनका इलाज सदर अस्पताल बेतिया मे चल रहा है । सभी जमुनिया निवासी विनोद प्रसाद के परिवार के बताये गये है । वही इस संबंध मे जगदीशपुर थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि अभी इस संबंध मे थाने को कोई सुचना नही प्राप्त हुआ है । सुचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
ग्रामीणों ने घर तालाबंदी कर पुलिस पर बोला हमला ,आरोपित पुलिस के चुंगल से भाग निकला
मझौलिया/अश्वनी सिंह,ब्यूरो चीफ
मझौलिया गिरिजा यादव हत्या कांड के नामजद अभियुक्त जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करने के लिये उसके ससुराल बखरिया वार्ड नं10 में छापामारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने घर में तालाबंदी कर पुलिस पर हमला बोल दिया।मौके का लाभ उठाकर गिरफ्तार आरोपित जीतेन्द्र यादव पुलिस चंगुल से भाग निकला।ग्रामीणों के द्वारा किये गये पथराव में तीन महिला पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।एस आई बिंदेश्वरी राय के आवेदन पर 15 ज्ञात और पचास अज्ञात लोंगो पर एफआईआर दर्ज किया गया है।थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने पुलिस बल को तालाबंदी कर बंदी बनाने का प्राथमिकी दर्ज की गयी है।उन्होंने आरोपी को छत से कूद कर भाग जाने पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जितेंद्र यादव बखरिया राधा यादव के यहाँ अपने ससुराल में छुपा है।कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई बिंदेश्वरी राय और केपी यादव बखरिया पहुंचे तो आरोपी छत पर दारू पी रहा था।पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गयी।पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।आरोपी पुलिस बल के साथ पटका पटकी कर छत से कूद कर भाग निकला।इधर परिजनों ने मेन गेट पर तालाबंदी कर पुलिस को बंदी बना लिया।एएसआई बिंदेश्वर राय की सुचना पर थानाध्यक्ष श्री गुप्ता दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच बंदियों को मुक्त कराया।दोबारा पुलिस के आगमन को देखकर ग्रामीण उतेजित हो गये और पथराव शुरू कर दिया।पथराव में महिला आरक्षी नीतू देवी, पूजा कुमारी और कंचन कुमारी जख्मी हो गयी।और पुलिस की बोलेरो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।इधर ग्रामीणों में जग यादव, रामचंद्र यादव ,सुबोध यादव आदि ने बताया कि पुलिस ने बेरहमी से पिटायी की जिसमे सोना देवी, विधादेवी और लालमती देवी घायल हो गयी।
नाग पंचमी महावीरी अखाड़ा के उपलक्ष्य में प्रशासन द्वारा शांति समिति की बैठक की गई
असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन की नजर :- डीएसपी पंकज कुमार रावत
रिपोर्ट -अश्वनी सिंह ,ब्यूरो चीफ
बेतिया नगर :- महावीरी अखाड़ा जुलूस मैं किसी प्रकार के उपद्रव ना हो उसके लिए प्रशासन सशक्त है जिसको लेकर डीएसपी पंकज कुमार रावत की अध्यक्षता में शनिवार शाम को नगर थाना बेतिया में शांति समिति की बैठक की गई इस बैठक में नगर के सभी वार्ड पार्षदों के अलावा दोनों समुदाय के नौजवान और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया, प्रत्येक मोहल्ले से शांति समिति सदस्य को चयनित किया गया और इन सभी सदस्यों का नाम और मोबाइल नंबर प्रशासन द्वारा लिया गया बैठक में डीएसपी पंकज कुमार रावत ने सभी शांति समिति सदस्य को आवश्यक निर्देश दिए तथा पुलिस प्रशासन की ओर से शांति समिति के सभी सदस्यों को शांति समिति लिखा हुआ टीशर्ट और बैच प्रदान किए गए ताकि यह सदस्य पुलिस के साथ मिलकर नाग पंचमी की महावीरी अखाड़ा जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाएं । किसी भी असामाजिक तत्व को चिन्हित कर प्रशासन को अवगत करें । प्रत्येक नागरिकों का सहयोग हो। प्रशासन और शांति समिति सदस्यो द्वारा महावीरी अखाड़ा के एक दिन पूर्व शहर में फ्लैग मार्च भी किया जाएगा। इस शांति समिति बैठक में नगर थाना अध्यक्ष श्री राम सिंह तथा काली बाग ओपी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार तथा अन्य पुलिस प्रशासन अधिकारी शामिल थे
अहले सुबह से ही होने लगी काँवरिया बमों की उपस्थिति
रामनगर तीसरी सोमवारी व नागपंचमी के पावन अवसर पर नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव को जलाभिषेक करने हेतु काँवरियों का दल रविवार की अहले सुबह से ही सबुनी पोखरा पर आने लगा। दोपहर दो बजे तक लगभग पाँच हजार पैसेंजर बम पोखरा पर आ चुके थे। काँवरियों को मारवाड़ी सेवा समीति रामनगर के द्वारा निःशुल्क भोजन का आयोजन किया गया। मारवाड़ी सेवा समीति के राकेश अग्रवाल, भोलू अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, संजय छापोलिया, प्रेम गुप्ता आदि लगे रहे। शिवजी गुप्ता सेवा समिति द्वारा निःशुल्क दवा की व्यवस्था कराई गई। गगनदेव गुप्ता सेवा में जी जान से लगे रहे। साथ ही मानव सेवा संगठन के द्वारा भी सुविधाओं का निःशुल्क कैम्प लगाया गया। इनके कैम्प में सुजल सिंह व रजनीश सिंह अपने सभी पदाधिकारियों व सहयोगियों के साथ सेवा करते रहे। माँ भगवती जागरण समूह का कार्यक्रम चम्पारण काँवर संघ के सहयोग से हुआ। चम्पारण काँवर संघ के मंत्री रतन कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री राजेश यादव, संयोजक मुकेश कुमार, प्रवक्ता दिनेश मुखिया ,कोषाध्यक्ष हरिकिशुन मदेशिया,उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्र, चन्द्रमोहन शर्मा, पुजारी बुद्धिकांत शर्मा, सहायक पुजारी संजय साह,अन्य पदाधिकारियों में पवन जायसवाल, आलोक कुमार, शन्नी कुमार, मंटू कुमार, निरंजन कुमार आदि सक्रिय दिखे। शाम में भी लगभग सात-आठ हजार तथा रात्रि में लगभग बीस हजार डाक बमों के आने की संभावना है। ये सभी डम सोमवार की अहले सुबह नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव को जलाभिषेक करेंगे। समाजसेवियों में पिण्टू सिंह, नागेंद्र साह जी,रंगनाथ गुप्ता ,शुक्ल साह आदि भी सेवा हेतु तत्पर रहे।
टाइगर टरेगर द्वारा चोरी की गई भवन की खिड़की और दरवाजा को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा।
पर्यावरण एवं वन विभाग का भवन, खंडहर के जैसा बनकर उपेक्षाओ का झील रहा है दंश।
संजय कुमार पांडे संवाद सूत्र बाल्मीकि नगर।
बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी कंपार्ट मे इस्थित पर्यावरण एवं वन विभाग के भवन में लगी खिड़की एवं दरवाजे को कल शाम वन विभाग में कार्यरत वन कर्मी टाइगर ट्रैकर के द्वारा चोरी कर ले जाते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ कर उसी भवन में बंद कर दिया। बताते चलें कि इस घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन्य क्षेत्र पदाधिकारी वन प्रमंडल दो बाल्मीकि नगर महेश प्रसाद एवं वाले विजय कुमार पाठक को दिया। वन क्षेत्र पदाधिकारी महेश प्रसाद के द्वारा इस पर शीघ्र ही अमल कर घटना स्थल पर पहुंचने की बात ग्रामीणों को कही गई लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी वन विभाग का अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया है। इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा भेड़ी हारी कंपार्ट के गुमास्ता हरिनारायण मुंडा के सहयोग से बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को सूचित कर उन्हें घटनास्थल पर बुलाया जहां बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर इस मामले को वन विभाग के अंदर होने की बात कही। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों से बताया कि वे लोग वन क्षेत्र पदाधिकारी को बुलाकर इस घटना के बारे में अवगत कराएं तथा दोषी वन कर्मी को इसके लिए सजा दिलवाए यह मामला वन विभाग का है। बताते चलें कि इससे गुनाह में सम्मिलित दो बनकर में जो वन विभाग में टाइगर टेकर का काम करते हैं उनका नाम योगेश्वर उरांव कथा दूसरे का नाम प्रभु राम है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष देखा गया ग्रामीणों का कहना था कि गांव के मजदूर जलावन के लिए अगर जंगल में लकड़ी चुन लेते हैं तो वन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ वन कर्मियों की भी ताकत बढ़ जाती है और कानून उनके अंदर का हो जाता है लेकिन आज खुद वन कर्मी अपने ही विभाग के भवन का खिड़की एवं दरवाजा तोड़ते हुए पकड़े गए हैं तो अभी तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी इस बात की पुष्टि के लिए घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। इस बाबत गांव के गुमास्ता हरनारायण मुंडा ने बताया कि जब तक वन विभाग के अधिकारी निर्दोष वन कर्मियों को दंडित नहीं कर देते हैं तब तक ग्रामीण चैन से नहीं बैठेंगे दूसरी ओर भाभी मुखिया प्रत्याशी राम विलास जाधव ने भी ग्रामीणों का इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें हर संभव मदद देने के लिए कहा। रामविलास यादव ने बताया कि जब तक वन विभाग के अधिकारी दोनों दोषियों को दंडित नहीं कर देते तब तक ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। इस बाबत जब हमने वन क्षेत्र पदाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क साधना चाहा तो उनका मोबाइल बंद पाया गया जिसके चलते उनसे बात नहीं हो सकी लेकिन समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई कर जवाई उन वन कर्मियों के ऊपर नहीं की गई है।
रामनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, पत्रकार मंजय लाल सत्यम ने सरकारी खजाना लूट पर लिया संज्ञान
पश्चिम चम्पारण जिला अन्तर्गत गौनाहा प्रखण्ड के लछनौता और डडरौल पंचायत में जनकल्याणकारी योजनाओं में भारी अनियमितता बरती गई है, जिसको लेकर प्रारम्भ में काफी तनाव उत्पन्न हुआ, लेकिन फ़िलहाल कतिपय अधिकारी भी कथित रूप से अनियमितता को हवा देने में लगे हैं। जिसके कारण विरोध करने वालों की बोलती बंद है। उधर डडरौल पंचायत वार्ड 09 की नज़मा खातून व शहज़ादी खातून ने पंचायत प्रतिनिधियों सेराजुल अंसारी, विशेष रूप से वार्ड 7 के सदस्य व ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों पर गम्भीर आरोप लगाया है। उन्होंने लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में आवेदन देकर कहा है कि खाता जाँच करने के नामपर अंगूठा लगवाकर उनके खाता से इंदिरा आवास योजना की राशि की निकासी कर ली गई है। इस बावत मुखिया डडरौल रुस्तम अंसारी ने बताया कि उन वार्डों में इस तरह की घटनाएं होती रही है, शुक्र है कि नज़मा व शहज़ादी खातून का जिन्होंने मामले का खुलासा किया है। बावजूद इसके कुछ लोगों ने जिला के उपविकास आयुक्त से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उधर गौनाहा प्रखण्ड के लछनौता पंचायत के वार्ड 03 के सदस्य एजाजुल, वार्ड 09 सदस्य नागेन्द्र साह, वार्ड 11 के सदस्य नन्द राम के वार्ड में भारी अनियमितता बरती गई है। जनकल्याण की सरकारी राशि की जमकर बंदरबाट की गई। गौनाहा प्रखण्ड में हुई वित्तीय अनियमितता की जाँच की माँग रामनगर विधान सभा पूर्व प्रत्याशी पत्रकार मंजय लाल सत्यम माँग ने की है, जिससे भष्ट्राचार पर अंकुश लग सके।
जनजागृति और कानून के जरिये खत्म होगी भोजपुरी से अश्लीलता : विनय बिहारी
भोजपुरी में अश्लील गानों के खिलाफ भोजपुरिया सेना ने शुरू की मुहिम
पटना। भोजपुरी सिनेमा और अलबमों को अश्लीलतामुक्त करने के लिए भोजपुरिया सेना ने एक मुहीम की शुरूआत आज राजधानी पटना स्थित यूथ हॉस्टल में एक संवाददाता सम्मेलन के जरिये की है। इस मौके पर गीतकार और भाजपा विधायक विनय बिहारी ने कहा कि भोजपुरी में अश्लीलता के लिए कोई एक आदमी जिम्मेवार नहीं है। इसलिए इसे समाप्त करने के लिए समाज से लेकर गीतकार, म्यूजिक कंपनी और सरकार को पहल करनी होगी।
विनय बिहारी ने कहा कि भोजपुरी से अश्लीलता जनजागृति और कठोर कानून के जरिये ही खत्म हो सकता है। इसकी शुरूआत कुछ बड़े स्टार जो आज भी अश्लील गाने गा रहे हैं, उनको दो महीने की जेल डाल कर किया जाना चाहिए। उसके बाद एक सकारात्मक संदेश जायेगा और लोग भोजपुरी में अश्लीलता फैलाने से डरेंगे। उन्होंने कहा कि आज मैथिली में अश्लीलता नहीं है, क्योंकि वहां का समाज जागरूक है। इसलिए भोजपुरी में भी समाज को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री अश्लीलता को लेकर गंभीर हैं और आने वाले विधान सभा सत्र में इस पर बिहार सरकार कोई बड़ा फैसला करने वाली है।
उन्होंने पवन – अक्षरा के विवाद पर कहा कि अगर पवन सिंह सही हैं, तो फरार क्यों हैं। उन्हें सबके सामने आकर चीजों को स्पष्ट करना चाहिए। ये वही लोग हैं, जो अश्लीलता से आगे बढ़ें हैं। ऐसे लोगों के पाप का घड़ा भर चुका है , तभी तो पवन के खिलाफ अक्षरा सिंह ने और खेसारीलाल यादव के लिए प्रियंका पंडित ने केस दर्ज कराया।
संवाददाता सम्मेलन के दौरान अभिनेता, सिंगर और भोजपुरिया सेना के राज रंजीत ने कहा कि भोजपुरी को भिखारी ठाकुर, विध्यंवासिनी देवी, शारदा सिन्हा ने समृद्ध बनाया, लेकिन कुछ कलाकारों ने जल्दी तरक्की के लिए इसमें गंदगी फैलाई है। यह अब हम भोजपुरी भाषियों को स्वीकार नहीं है। इसलिए हमने भोजपुरी सेना का गठन किया है। और हम द्विअर्थी संवाद वाले गाने को बनाने वालों से अपील करते हैं कि वे अश्लीलता फैलाना बंद करें, नहीं तो भोजपुरिया सेना कानून कार्रवाई को मजबूर होगी। साथ ही अपने स्तर से भी कार्रवाई करेगी। हम सरकार से भी अपील करना चाहते हैं कि वे भोजपुरी से अश्लीलता खत्म करने के लिए कानून बनाये और इसमें नॉन बेलेबल धारा में कार्रवाई हो।
सावन की तीसरी सोमवारी पर जटाशंकर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गाजे-बाजे के साथ आ रहे हैं श्रद्धालु, पुरुष और महिला भी हैं शामिल।
सावन की तीसरी सोमवारी पर बाल्मीकि नगर के घनघोर जंगल में विराजमान बाबा जटाशंकर मंदिर परिसर में बोल बम श्रद्धालुओं का हुजूम आज रविवार के दिन कुछ काफी ही बढ़ गया है जिसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है। बोल बम कांवरियों के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के द्वारा जगह-जगह पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और बड़े पदाधिकारियों को पेट्रोलिंग पर भी लगा रखा है।
बताते चलें कि बाल्मीकि की तपोभूमि बाल्मीकि नगर में प्रत्येक साल सावन के महीने में यूपी-बिहार तथा नेपाल से लोग कांवर लेकर माता गंडकी में डुबकी लगाकर जल भरने के लिए आते हैं। सावन के महीने में बाल्मीकि नगर का दृश्य अद्भुत एवं शोभायमान बन जाता है जिसे देखते हुए स्थानीय लोग भी दूरदराज से आए हुए कांवरियों के सुविधा हेतु हर कदम प्रयास करते हैं।इस समय सावन महीने का अंतिम चरण गुजर रहा है, जिसके चलते बोलबम कांवरियों का हुजूम दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में आज रविवार के दिन तीसरी सोमवारी को देखते हुए बोल बम श्रद्धालुओं का एक बहुत बड़ा जत्था जटाशंकर धाम में बाबा जटाधारी की दर्शन हेतु पहुंचा हुआ है जहां पर कांवरियों के द्वारा गाजे-बाजे के साथ बोल बम का नारा लगाते हुए सभी श्रद्धालु बाबा के दरबार में अपने आप को आनंदित अनुभव कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह सावन का महीना भक्तों एवं भक्तजनों के लिए बहुत ही लाभदाई एवं जीवन के पावन हेतु सर्व मंगल कारी सिद्ध होता है। कांवरिया भक्ति गेरुआ वस्त्र धारण कर बाबा के दरबार में और माता गंडकी के गर्भ से जल भरकर अपने अपने गंतव्य स्थानों के लिए आज से शुरू हो जाएंगे और कल सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए बाबा के दरबार में विभिन्न स्थलों पर जाने की तैयारी में लग जाएंगे।
Comments
Post a Comment