बिजली की चपेट में आने से पैंतालीस वर्षीय महिला झुलसी  

करगहर--प्रखंड मुख्यालय के स्थानीय करगहर बाजार के वार्ड न०सात की पैंतालीस वर्षीय शाबरा बेगम नामक महिला की बिजली के करंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने घर पर कुछ काम कर रही थी। काम करने के दौरान महिला का हाथ घर में दिये बिजली के अर्थींग तार में  लग जाने से महिला को करंट लग गया। करंट लगने से झुलसी महिला की नाजुक हालत देखते हुए परिजनों ने आनन फानन में महिला को इलाज के लिए निजि किलिनिक में भर्ती कराया ।जहाँ खबर लिखे जाने तक महिला की हालत खतरे से बाहर थी ।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर