जिले के सभी प्रखंडो में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति ने  दिया धरना प्रदर्शन
प्रखंड विकास पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से दिया ज्ञापन

अश्वनी सिंह / ब्यूरो चीफ
 बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज प्रखण्ड के सभी मुख्यालयों पर अपने सात सूत्री मांगों के समर्थन में ज्ञापन दिया गया । अध्यक्ष मण्डल सदस्य चंचल अविनाश ने बताया कि सरकार से नियोजित शिक्षकों की आर पार की लड़ाई अब छिड़ चुकी है।17 अगस्त और 5 सितंबर को शिक्षक अपने चट्टानी एकता द्वरा बिहार सरकार की कलई खोलने वाले है । बिहार में जितना शोषण और अधिकार हनन शिक्षको का है उतना किसी भी राज्य में नही है। फिर भी सरकार अपने मांगो के लिये आंदोलित शिक्षको पर बर्बरता करने से पीछे नही हटती। सदस्य राजेश कुमार राय,शुभलक्ष्मी महाराज ,सोहन लाल ने चनपटिया, फ़ैयाज़ अहमद , शुभनारायन सोनी ,दीपक आनंद ने लौरिया , मणिकांत वर्मा , राजदीप रौशन , राजीव कुमार ने योगापट्टी, प्रशांत प्रियदर्शी  , बलजीत तिवारी ,इरसाद आलम ने नौतन,संतोष कुमार, संजय राही, कृष्णा कुमार ने बैरिया, धमेंद्र कुमार,अर्चश कुमार ने नरकटियागंज, राकेश कुमार, ओमप्रकाश कुमार विजय द्विवेदी ने गौनाहा,धर्मेंद्र शर्मा ने मझौलिया , सहित जिले के सभी प्रखंडो में सैकड़ो नेतृत्वकर्ताओं के साथ हजारो शिक्षको ने प्रदर्शन में भाग ले कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन् सौंपा और आगाँमी आंदोलनो में पुरी ताकत लगाने के लिये राज्य भर के शिक्षको का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

2017 के आपदा मे छतिग्रस्त सड़कों कि हालात बद से बत्तर